ईरान के स्पेस रिसर्च सेंटर पर इजरायल का भीषण प्रहार, मिलिट्री सैटेलाइट और खुफिया लैब पूरी तरह तबाह
IDF strikes Iran: इजरायली सेना ने ईरान के मुख्य स्पेस रिसर्च सेंटर और एयर डिफेंस फैक्ट्री को निशाना बनाकर बड़े हमले किए हैं। साथ ही लेबनान में हिज्बुल्लाह के 110 कमांड सेंटर नष्ट कर दिए गए हैं।
- Written By: अमन उपाध्याय
इजरायल ने तेहरान के स्पेस रिसर्च सेंटर पर हमला किया, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
Israel Iran War Latest News: मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच इजरायली डिफेंस फोर्स (IDF) ने ईरान और लेबनान में मौजूद सामरिक ठिकानों पर अब तक का सबसे बड़ा प्रहार किया है। आईडीएफ ने साझा जानकारी में बताया कि उनके हालिया हमलों ने ईरान के स्पेस रिसर्च सेंटर और एरियल डिफेंस सिस्टम प्रोडक्शन फैक्ट्री को भारी नुकसान पहुंचाया है। इजरायल का दावा है कि ये केंद्र ईरान के ‘आतंकी शासन’ के लिए रीढ़ की हड्डी की तरह काम कर रहे थे।
स्पेस सेंटर और इंटेलिजेंस लैब पर सटीक निशाना
इजरायली सेना ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करते हुए बताया कि निशाना बनाए गए मुख्य रिसर्च सेंटर में ऐसी रणनीतिक लैब थीं, जिनका उपयोग मिलिट्री सैटेलाइट बनाने और खुफिया जानकारी इकट्ठा करने के लिए किया जाता था। इन ठिकानों का इस्तेमाल मिडिल ईस्ट में विभिन्न टारगेट पर हमला करने की योजना बनाने के लिए भी होता था। इसके साथ ही, ईरान की राजधानी तेहरान में दर्जनों इंफ्रास्ट्रक्चर साइट्स पर बमबारी की गई है।
Someone’s dash cam captured the moment when the Israelis blew into outer space the Center for Space Research in Tehran. pic.twitter.com/n2jQhXMbUf — Mike (@Doranimated) March 14, 2026
सम्बंधित ख़बरें
युद्ध रोकने के लिए एक हुए ट्रंप-पुतिन! फोन पर डेढ़ घंटे तक चली बातचीत, विजय दिवस पर थम जाएगी जंग
UAE OPEC Exit: यूएई ने छोड़ा OPEC+, लेकिन रूस रहेगा शामिल, बाजार को स्थिर रखने का दावा
Iran Football Chief: कनाडा से ईरान फुटबॉल प्रमुख मेहदी ताज को वापस भेजा, IRGC कनेक्शन पर बढ़ा विवाद
Trump Putin Talk: ट्रंप और पुतिन के बीच 90 मिनट की बातचीत, ईरान सीजफायर पर हुई अहम चर्चा
आतंकी राज के खात्मे तक जारी रहेगी जंग
इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल कॉट्ज ने सेना के शीर्ष अधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा करते हुए कड़ा संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि ईरान के खिलाफ जंग अब एक अहम मोड़ पर पहुंच रही है और यह तब तक जारी रहेगी, जब तक जरूरी होगा। कॉट्ज ने जोर देकर कहा कि लक्ष्य ईरान के ‘आतंकी राज’ को खत्म करना है। इस बीच, ईरान की ओर से किए गए एक ताजा बैलिस्टिक मिसाइल हमले को इजरायल ने इंटरसेप्ट करने का दावा किया है, जिसके कारण दक्षिणी शहर इलियट में सायरन भी गूंजे।
यह भी पढ़ें:- मिडिल ईस्ट में शांति की पहल: फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों का बड़ा ऐलान, बोले- इजरायल-लेबनान में कराएंगे समझौता
हिज्बुल्लाह के 110 कमांड सेंटर खाक
ईरान के साथ-साथ इजरायल ने लेबनान में भी हिज्बुल्लाह के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। आईडीएफ ने बेरूत और दक्षिणी लेबनान में हिज्बुल्लाह के उन कमांड सेंटरों को नष्ट कर दिया है जहां से इजरायल पर हमले की योजना बनाई जाती थी। ताजा आंकड़ों के अनुसार, इजरायली हमलों में हिज्बुल्लाह के लगभग 110 कमांड सेंटर ध्वस्त हो चुके हैं। इन हमलों से संगठन की कमांड और कंट्रोल क्षमता, उसकी वित्तीय स्थिति और हथियारों के जखीरे को भारी नुकसान पहुंचा है।
