इजरायल ने 10 मिनट में तबाह किए 100 ‘आतंकी’ ठिकाने, हिज्बुल्लाह प्रमुख का भतीजा भी ढेर; लेबनान में मची तबाही
IDF Operation Roaring Lion: इजरायल ने लेबनान में भीषण हमला किया है। इसमें हिज्बुल्लाह प्रमुख के सचिव अली यूसुफ हर्षी और पत्रकार बनकर छिपे हमास लड़ाके मुहम्मद वाशाह को मार गिराया गया।
- Written By: अमन उपाध्याय
बेंजामिन नेतन्याहू, फोटो (सो.सोशल मीडिया)
IDF Operation Roaring Lion Ali Yusuf Harshi Killed: अमेरिका और ईरान के बीच दो सप्ताह के सीजफायर की घोषणा के बावजूद इजरायल ने लेबनान और गाजा में अपने सैन्य अभियानों को और अधिक तेज कर दिया है। इजरायल डिफेंस फोर्स (IDF) ने गुरुवार को घोषणा की कि उसने ऑपरेशन ‘रोरिंग लायन’ (Operation Roaring Lion) के तहत लेबनान में अब तक का सबसे बड़ा संयुक्त हवाई हमला पूरा किया है।
हिज्बुल्लाह प्रमुख के करीबियों पर प्रहार
इस ऑपरेशन की सबसे बड़ी सफलता अली यूसुफ हर्षी को मार गिराना मानी जा रही है। हर्षी, हिज्बुल्लाह के महासचिव नईम कासिम का निजी सचिव और भतीजा था। आईडीएफ के अनुसार, हर्षी संगठन के प्रमुख का करीबी सलाहकार था और वह उनके ऑफिस की सुरक्षा और कामकाज की जिम्मेदारी संभालता था।
10 मिनट में 100 से अधिक ठिकानों पर बमबारी
आईडीएफ ने बताया कि ‘ऑपरेशन रोरिंग लायन’ के तहत बेरूत, बेका और दक्षिणी लेबनान में महज दस मिनट के भीतर 100 से अधिक हिज्बुल्लाह ठिकानों को निशाना बनाया गया। इन हमलों में हिज्बुल्लाह के खुफिया केंद्र, कमांड सेंटर, मिसाइल लॉन्चिंग यूनिट्स और उनकी विशेष ‘रदवान फोर्स’ व ‘एयर यूनिट’ को भारी नुकसान पहुंचाया गया है। इसके अलावा, आईडीएफ ने उन दो प्रमुख रास्तों को भी नष्ट कर दिया है जिनका उपयोग हिज्बुल्लाह लिटानी नदी के दक्षिण में हथियार ले जाने के लिए करता था।
सम्बंधित ख़बरें
PM Modi New Zealand Visit: हाका, कथक और ‘किआ ओरा’ के साथ दिखा भारतीय और माओरी संस्कृति का अनूठा संगम- PHOTOS
वियतनाम नाव हादसा: PM मोदी-राजनाथ सिंह ने जताई संवेदना, दूतावास ने जारी की मृतकों की लिस्ट
वियतनाम नाव हादसा: सभी भारतीय यात्रियों के नाम सामने आए, प्रशासन ने जारी की हेल्पलाइन
कश्मीर के हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन, हिजबुल कमांडर का बड़ा दावा; वायरल VIDEO से खुली पाकिस्तान की पोल
पत्रकार की आड़ में हमास लड़ाके का खात्मा
इजरायली सेना ने गाजा में भी एक महत्वपूर्ण सफलता का दावा किया है। आईडीएफ ने मुहम्मद समीर मुहम्मद वाशाह को मार गिराया, जो कथित तौर पर अल जजीरा के पत्रकार के रूप में छिपा हुआ हमास का लड़ाका था। आईडीएफ के अनुसार, वाशाह हमास के रॉकेट और हथियार बनाने वाले विभाग में अहम भूमिका निभाता था और वह सैनिकों पर हमलों की योजना बना रहा था।
यह भी पढ़ें:- पाकिस्तान के KP में कुदरत का कहर, भारी बारिश से मलबे में दबी कई जिंदगियां; टूटा 13 साल का रिकॉर्ड
इजरायल के हमले जारी रहेंगे
सीजफायर की घोषणा के बीच आईडीएफ चीफ लेफ्टिनेंट जनरल एयाल जमीर ने स्पष्ट कर दिया है कि इजरायल हिज्बुल्लाह पर अपने हमले नहीं रोकेगा। जमीर ने कहा कि उत्तरी इजरायल के लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सेना हर मौके का इस्तेमाल करेगी और पूरी ताकत से हमले जारी रखेगी। दक्षिणी लेबनान में वर्तमान में दस हथियार भंडार, लॉन्चर और कमांड सेंटरों को निशाना बनाकर सैन्य कार्रवाई जारी है।
