इजरायली सेना को बड़ी कामयाबी…हवाई हमले में हमास टेरर सेल के चीफ हसन अल-अबील को किया ढेर, बोले- इंसाफ मिला
Israel-Hamas War: IDF और ISA ने गाजा में हमले में हमास सेल प्रमुख अल-हबील को मार गिराया, जिस पर 7 अक्टूबर हमले और नोआ मार्सियानो की हत्या का आरोप था।
- Written By: अक्षय साहू
इजरायल ने हमास आतंकी हसन अल-अबील को मार गिराया (सोर्स- सोशल मीडिया)
IDF Killed Muhammad Issam Hassan al-Habil: इजरायली रक्षा बलों (IDF) को गाजा में एक और अहम सफलता मिली है। IDF और इजरायल सुरक्षा एजेंसी (ISA) ने संयुक्त अभियान में हमास आतंकी सेल के प्रमुख मुहम्मद इस्सम हसन अल-हबील को मार गिराया है। अल-हबील वही आतंकी था, जिस पर IDF ऑब्जर्वर कॉर्पोरल नोआ मार्सियानो की हत्या का आरोप था।
इजरायली सेना के मुताबिक, यह कार्रवाई हमास द्वारा किए गए युद्धविराम के स्पष्ट उल्लंघन के जवाब में की गई। इजरायली सेना के मुताबिक, 7 अक्टूबर 2023 को इजरायल पर हमास द्वारा किए गए भीषण हमले में इस्लाम हसन की अहम भूमिका थी। उसी हमले के दौरान उसने IDF ऑब्जर्वर कॉर्पोरल नोआ मार्सियानो को नहल ओज सैन्य चौकी से अगवा किया था। इस आतंकी के मारे जाने को मार्सियानो परिवार के लिए आंशिक राहत के रूप में देखा जा रहा है।
हवाई हमले में मारा गया आतंकी
4 फरवरी को IDF और शिन बेट ने गाजा सिटी के शाती कैंप में एक सटीक हवाई हमला किया, जिसमें अल-हबील मारा गया। इजरायली अधिकारियों के अनुसार, नोआ मार्सियानो को शिफा अस्पताल में कैद रखा गया था, जहां उसकी हत्या की गई। नोआ के पिता ने पहले दावा किया था कि एक डॉक्टर ने उनकी बेटी की नसों में हवा इंजेक्ट कर उसकी हत्या की।
सम्बंधित ख़बरें
अब मचेगी कल्पना से परे तबाही! किम जोंग-उन ने उतारा 5,000 टन का खूंखार विध्वंसक, दुश्मनों के छूटेंगे पसीने
गर्मी के टॉर्चर से तड़पा यूरोप: फ्रांस में बत्ती गुल, कई यूरोपीय देशों में ‘रेड हीट वेव’ का इमरजेंसी अलर्ट
France Music Festival में खौफनाक हरकत: महिलाओं पर सिरिंज अटैक और रेप से मचा हड़कंप, जश्न बदला दहशत में
सऊदी अरब में फांसी का ‘खौफनाक’ रिकॉर्ड, 6 महीने में 100 को दी गई सजा; ड्रग्स केस में हुई सबसे ज्यादा मौतें
नोआ मार्सियानो 19 वर्षीय IDF सर्विलांस सैनिक थीं, जिन्हें 7 अक्टूबर के हमले में अगवा किया गया था। हमास के हमले के दौरान कई महिलाओं को बंधक बनाया गया था, लेकिन नोआ अकेली ऐसी सैनिक थीं, जो जीवित वापस नहीं लौट सकीं। अब हसन की मौत को नोआ के इंसाफ के तौर पर देखा जा रहा है।
युद्धविराम उल्लंघन के बाद तेज हुई कार्रवाई
IDF के मुताबिक, एक इजरायली रिजर्व अधिकारी पर हुई गोलीबारी के बाद अल-हबील फिर से सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर आया। यह हमला युद्धविराम का उल्लंघन था। इसके बाद गाजा डिवीजन से मिली खुफिया जानकारी के आधार पर इस ऑपरेशन को अंजाम दिया गया।
यह भी पढ़ें: Epstein Scandal ने हिलाया ब्रिटेन: पीटर मैंडेलसन विवाद में पीएम कीर स्टार्मर की कुर्सी पर संकट
इजरायल की सेना ने कहा है कि 7 अक्टूबर के हमले में शामिल आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। अल-हबील की मौत को नोआ मार्सियानो के परिवार के लिए आंशिक न्याय बताया गया है। IDF ने दोहराया कि निर्दोषों के खिलाफ अपराध करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
