सोमालिया: मोगादिशु के होटल में आतंकी हमला, 32 लोगों की मौत, 63 घायल

सोमालिया की राजधानी मोगादिशु में समुद्र तट के पास एक होटल पर बम और गोलीबारी में 32 लोगों की मौत हो गई और 63 लोग घायल हो गए। अल-कायदा के पूर्वी अफ्रीका सहयोगी अल-शबाब ने अपने रेडियो के माध्यम इस हमले की जिम्मेदारी ली और कहा कि होटल पर उसके लड़ाकों ने हमला किया।
Somalia hotel Attack
Somalia hotel Attack
Published on: 
Updated on: 

मोगादिशु: सोमालिया की राजधानी मोगादिशु में समुद्र तट के पास एक होटल पर बम और गोलीबारी की गई। इसमें 32 लोगों की मौत हो गई और 63 लोग घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने घटनास्थल को घेर लिया। अधिकारियों और प्रत्यक्षदर्शियों ने इस घटना की जानकारी दी। अल-कायदा के पूर्वी अफ्रीका सहयोगी अल-शबाब ने अपने रेडियो के माध्यम इस हमले की जिम्मेदारी ली और कहा कि होटल पर उसके लड़ाकों ने हमला किया।

मोगादिशु के एक लोकप्रिय क्षेत्र लीडो तट पर शुक्रवार रात काफी चहल-पहल थी क्योंकि सप्ताहांत में सोमालियाई लोग यहां घूमने के लिए आते हैं। इसी दौरान इसे निशाना बनाया गया।

पिछले साल भी बनाया था निशाना

एक प्रत्यक्षदर्शी मोहम्मद मोआलिम ने बताया कि उन्होंने एक हमलावर को विस्फोटकों से लदी जैकेट पहने देखा, और कुछ देर बाद ही उसने होटल के पास खुद को उड़ा लिया। मोआलिम ने बताया कि होटल में उसके साथ मौजूद कुछ सहयोगी भी मारे गए और अन्य घायल हो गए। लिडो तट को पहले भी अल-शबाब से जुड़े आतंकवादियों ने निशाना बनाया था। पिछले साल हुए हमले में नौ लोग मारे गए थे।

विस्फाेट के बाद गोलाबारी

पुलिस प्रवक्ता मेजर अब्दिफतह अदन हस्सा ने पत्रकारों को बताया कि हमले में एक सैनिक की मौत हो गई और बाकी नागरिक थे। हसन ने बताया कि हमले में एक अन्य सैनिक घायल भी हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विस्फोट के बाद गोलीबारी हुई।

Navbharat Live
navbharatlive.com