Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पद्म भूषण मिलने के बाद माइक्रोसॉफ्ट के CEO सत्या नडेला ने कहा- ‘पुरस्कार मिलना सम्मान की बात है’

हैदराबाद में जन्मे नडेला (54) को फरवरी 2014 में माइक्रोसॉफ्ट का सीईओ बनाया गया था।

  • By काजल चोपड़े
Updated On: Jan 28, 2022 | 11:30 AM
Follow Us
Close
Follow Us:

न्यूयॉर्क (अमेरिका), माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) सत्या नडेला (Satya Nadella) ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनके लिए भारत का तीसरा सबसे बड़ा नागरिक पुरस्कार पद्म भूषण प्राप्त करना सम्मान की बात है और वह भारत के लोगों के साथ काम करते रहना चाहते हैं, ताकि उन्हें प्रगति करने के लिए प्रौद्योगिकी का उपयोग करने में मदद मिल सके।

भारत सरकार ने देश के 73वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर नडेला, गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई और टाटा समूह के अध्यक्ष नटराजन चंद्रशेखरन को पद्म भूषण देने की घोषणा की थी। नडेला ने ट्वीट किया, ‘‘पद्म भूषण पुरस्कार प्राप्त करना और इतने सारे असाधारण लोगों के साथ पहचाना जाना सम्मान की बात है। मैं राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और भारत के लोगों का शुक्रगुजार हूं… भारत के लोगों के साथ काम करते रहने के लिए तत्पर हूं, ताकि अधिक प्रगति के वास्ते प्रौद्योगिकी का उपयोग करने में उनकी मदद कर पाऊं।”

It’s an honor to receive a Padma Bhushan Award and to be recognized with so many extraordinary people. I’m thankful to the President, Prime Minister, and people of India, and look forward to continuing to work with people across India to help them use technology to achieve more.

— Satya Nadella (@satyanadella) January 27, 2022

हैदराबाद में जन्मे नडेला (54) को फरवरी 2014 में माइक्रोसॉफ्ट का सीईओ बनाया गया था। जून 2021 में उन्हें कम्पनी का अध्यक्ष भी नामित किया गया। इस अतिरिक्त भूमिका में वह ‘‘बोर्ड के लिए एजेंडा निर्धारित करने के काम का नेतृत्व करेंगे।”

देश के 73वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को डिजिटल समारोह के दौरान अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू ने कहा था कि इस वर्ष, तीन विशिष्ट प्रवासी भारतीय सदस्यों को पद्म भूषण सम्मान के लिए चुना गया है जिनमें भारतीय व्यंजनों को लोकप्रिय बनाने के लिए मधुर जाफरी, प्रौद्योगिकी क्षेत्र में नेतृत्व के लिए सत्य नडेला और सुंदर पिचाई शामिल हैं।(एजेंसी) 

Honour to receive padma bhushan says microsoft ceo satya nadella

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 28, 2022 | 11:30 AM

Topics:  

  • Microsoft CEO Satya Nadella
  • PM Narendra Modi

सम्बंधित ख़बरें

1

उमर अब्दुल्ला ने देखा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी और रिवरफ्रंट, पीएम मोदी बोले- अच्छा लगा

2

PM मोदी 2 अगस्त को वाराणसी में रहेंगे, 2200 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

3

सिंदूर से सिंधु तक…संसद में गरजे PM मोदी, लोकसभा में संबोधन की 15 खास बातें

4

कांग्रेस का छिछोरापन सेना के मनोबल को गिरा रहा, ऑपरेशन सिंदूर पर सदन में PM मोदी

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.