-
मंगल, 4 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Hiv Patients Treatment Novel Stem Cell Transplant New Technique
इस तकनीक की मदद से पहली बार किसी महिला का HIV हुआ पूरी तरह ठीक
- Written By: काजल चोपड़े
अमेरिका में एचआईवी (HIV) से संक्रमित एक महिला पूरी तरह ठीक हो गई है।

वाशिंगटन, एचआईवी (HIV) ऐसी बीमारी है, जिसका इलाज होना नामुमकिन है। इस बीमारी से संक्रमित लोगों की अक्सर मौत हो जाती है। यह जानलेवा बीमारी ह्यूमन इम्यूनो डिफिशिएंसी वायरस के संक्रमण की वजह से होती है। सालों से इस बीमारी का इलाज ढूंढने के लिए कई वैज्ञानिक लगातार कोशिश कर रहे है। इसी बीच खबर मिली है कि, अमेरिका के वैज्ञानिकों को बड़ी कामयाबी मिली है। अमेरिका के वैज्ञानिकों ने एक नई तकनीक से एचआईवी (HIV) से संक्रमित महिला का इलाज कर दिया है।
मिली हुई जानकारी के मुताबिक, अमेरिका में एचआईवी (HIV) से संक्रमित एक महिला पूरी तरह ठीक हो गई है। इसके साथ ही एचआईवी जैसी जानलेवा बीमारी से ठीक होने वाली यह पहली महिला बन गई है। अब तक दुनियाभर में सिर्फ 3 लोग ही HIV से ठीक हो पाए हैं।
न्यूयॉर्क टाइम्स की खबर के मुताबिक, शोधकर्ताओं ने बताया कि HIV का इलाज करने के लिए स्टेमसेल ट्रांसप्लांट (Stem Cell Transplant) किया गया। इस ट्रांसप्लांट के जरिए महिला का इलाज हुआ है। दरअसल, स्टेमसेल (Stem Cell) एक ऐसे शख्स ने दान किए थे, जिसके अंदर एचआईवी वायरस (HIV Virus) के खिलाफ कुदरती प्रतिरोध क्षमता थी।
सम्बंधित ख़बरें
घुसपैठ रोकने के लिए स्पेन ने समुद्र में खड़ा किया फ्लोटिंग बैरियर, अब तक 72 की मौत; 4 अगस्त को EU की बड़ी बैठक
घरों में लूटपाट, सड़कों पर आगजनी… कैसे सुप्रीम कोर्ट का एक फैसला पड़ा भारी? प्रवासी हिंसा से दहल उठा स्पेन
पुणे ग्रैंड टूर 2027: 84 किमी सड़कें बनेंगी वर्ल्ड क्लास, 114 करोड़ के फंड ट्रांसफर को मंजूरी
क्या खत्म हो रही है जापान की युवा पीढ़ी? 42 साल में पहली बार 12 करोड़ से नीचे पहुंची आबादी
इस महिला के पहले सिर्फ 2 लोग ही एचआईवी (HIV) से पूरी तरह ठीक हुए थे। द बर्निल पेंशेंट के नाम से जाने गए टिमोथी रे ब्राउन 12 सालों तक HIV के चंगुल से मुक्त रहे और 2020 में कैंसर से उनकी मौत हुई। वहीं साल 2019 में HIV पॉजिटिव एडम कैस्टिलेजो का भी सफलतापूर्वक इलाज किया गया था।
स्टेमसेल ट्रांसप्लांट (Stem Cell Transplant) में अम्बिलिकल कॉर्ड (Umbilical Cord) यानी गर्भनाल के खून का इस्तेमाल किया गया। इस तकनीक में अम्बिलिकल कॉर्ड स्टेमसेल को डोनर से ज्यादा मिलाने की भी जरूरत नहीं पड़ती है। जिस तरफ बोन मैरो ट्रांसप्लांट किया जाता है उसी तरह यह ट्रांसप्लांट किया जाता है।
बता दें कि, साल 2013 में महिला को एचआईवी (HIV) पॉजिटिव होने की जानकारी मिली थी। इसके 4 साल के बाद वह (ल्यूकेमिया) ब्लड कैंसर से पीड़ित हो गई। इस महिला का ल्यूकेमिया का इलाज हैप्लो-कॉर्ड ट्रांसप्लांट के जरिए किया गया। जिसमें आंशिक रूप से मेल खाने वाले डोनर से कॉर्ड ब्लड लिया गया। इस पूरी प्रक्रिया में महिला के करीबी रिश्तेदार ने भी इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए उसे ब्लड डोनेट किया।
महिला का आखिरी ट्रांसप्लांट साल 2017 में हुआ था । पिछले 4 सालों में महिला ब्लड कैंसर से पूरी तरह ठीक हो चुकी है। वहीं, इस ट्रांसप्लांट के 3 साल बाद डॉक्टरों ने उसके HIV का इलाज भी बंद कर दिया। वहीं, महिला अब तक किसी वायरस की चपेट में फिर से नहीं आई है।
Hiv patients treatment novel stem cell transplant new technique
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी; महिला ने दिया बच्चे को जन्म, आगरा कैंट पर मेडिकल टीम ने संभाली जिम्मेदारी
Aug 04, 2026 | 08:25 PMMPESB Patwari Vacancy 2026: दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 200 पटवारी पदों पर भर्ती, 4 अगस्त से आवेदन शुरू
Aug 04, 2026 | 08:20 PMमध्य प्रदेश के राशन कार्डधारियों के लिए बड़ी खबर; अगस्त और सितंबर का राशन 31 अगस्त तक मिलेगा एकमुश्त
Aug 04, 2026 | 08:12 PMकॉल ड्रॉप से हैं परेशान? TRAI ने लॉन्च किया नया MyCall App, अब एक क्लिक में करें शिकायत और दें कॉल की रेटिंग
Aug 04, 2026 | 08:03 PMMMRDA मेट्रो नेटवर्क का नया कीर्तिमान, 30 करोड़ का आंकड़ा पार, रोजाना सफर कर रहे 2.79 लाख यात्री
Aug 04, 2026 | 07:55 PMविधानसभा के मानसून सत्र में गरजे मुख्यमंत्री योगी, बोले- 25 करोड़ जनता के हितों से खिलवाड़ कर रहा विपक्ष
Aug 04, 2026 | 07:46 PMविदेशों में छिपे भगोड़ों पर मोदी सरकार का एक्शन! 36 देशों से 274 अपराधी लाए गए भारत, हजारों करोड़ जब्त
Aug 04, 2026 | 07:37 PMवीडियो गैलरी

PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM
गंगा में खतरे के बीच कैमरा ऑन, सुरक्षा ऑफ! निरहुआ-आम्रपाली के वीडियो पर मचा बवाल, सवालों के घेरे में प्रशासन
Aug 04, 2026 | 02:42 PM
वाराणसी में अवैध क्लीनिक की लापरवाही से प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य विभाग पर उठे गंभीर सवाल! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 11:15 PM
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 100 करोड़ की संपत्ति वाले PK ने रचा इतिहास! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:35 PM














