इसराइल और हमास के बीच संघर्ष विराम पर नहीं निकला कोई हल, उच्च स्तरीय वार्ता रही बेनतीजा
गाजा में इसराइल और हमास के बीच 10 महीने से जारी युद्ध पर अस्थायी विराम लगाने के लिए काहिरा में उच्च स्तरीय वार्ता रविवार को बेनतीजा समाप्त हो गयी। अमेरिका के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। बहरहाल, वार्ता आने वाले दिनों में निचले स्तर पर जारी रहेगी।
- Written By: साक्षी सिंह
इजराइल और हमास संघर्ष (फाइल फोटो)
यरुशलम: गाजा में इसराइल और हमास के बीच 10 महीने से जारी युद्ध पर अस्थायी विराम लगाने के लिए काहिरा में उच्च स्तरीय वार्ता रविवार को बेनतीजा समाप्त हो गयी। अमेरिका के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। बहरहाल, वार्ता आने वाले दिनों में निचले स्तर पर जारी रहेगी।
नाम गुप्त रखने की शर्त पर एक अधिकारी ने बताया कि निचले स्तर का वार्ता दल बाकी की असहमतियों का हल निकालने की उम्मीद से अमेरिका, कतर और मिस्र के मध्यस्थों से बातचीत करने के लिए काहिरा में मौजूद रहेगा।
ये भी पढ़ें:-बांग्लादेश में फिर बवाल, क्या ढाका को एक बार फिर से दहलाने की है काशिश
सम्बंधित ख़बरें
IND vs ENG: आखिरी टी20 में बड़ा बदलाव! वैभव सूर्यवंशी ड्रॉप, श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी
महाराष्ट्र में वीबी-जी राम जी योजना का रोडमैप तैयार, मिलेगी 125 दिन रोजगार और ग्रामीण विकास को नई रफ्तार
VIDEO: पिता के सामने युवती को कार से खींचकर पीटा, बैड टच और कपड़े फाड़ने की कोशिश
उज्जैन: MBBS सीट दिलाने के नाम पर ₹4.25 लाख की साइबर धोखाधड़ी, मास्टरमाइंड पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
उन्होंने काहिरा में गुरुवार को शुरू हुई हालिया वार्ता को सार्थक बताया और कहा कि सभी पक्ष एक अंतिम और लागू किए जा सकने वाले समझौते पर पहुंचने के लिए काम कर रहे हैं।
वार्ता में केंद्रीय खुफिया एजेंसी (CIA) के निदेशक विलियम बर्न्स और इजराइल की मोसाद खुफिया एजेंसी के प्रमुख डेविड बार्निया शामिल रहे। मिस्र और कतर के मध्यस्थों ने हमास के एक प्रतिनिधिमंडल से बातचीत की लेकिन हमास ने प्रत्यक्ष रूप से इस वार्ता में भाग नहीं लिया।
यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है जब इसराइल और लेबनान के चरमपंथी समूह हिजबुल्ला के बीच रविवार को भारी गोलीबारी हुई। हालांकि इस हमले के कारण क्षेत्र में व्यापक पैमाने पर युद्ध छिड़ने का खतरा नहीं है क्योंकि दोनों पक्षों ने कहा कि उनके बीच तीव्र संघर्ष का दौर समाप्त हो चुका है।
ये भी पढ़ें:-अल्जीरियाई सीमा के पास उत्तरी माली में हवाई हमला, 11बच्चों समेत 21 नागरिक की मौत
हिजबुल्ला ने तेल अवीव के समीप इजराइली सैना के एक खुफिया स्थल पर सैकड़ों ड्रोन और रॉकेट दागने का दावा किया। वहीं, इजराइल ने दावा किया कि उसने एक बड़े हमले को रोकने के लिए एहतियात के तौर पर कई हवाई हमले किए।
