- Hindi News »
- World »
- Hezbollah Leader Hassan Nasrallah Will Buried After 5 Months Thousand People Gathered In Beirut
हिजबुल्लाह नेता हसन नसरल्लाह 5 महीने बाद होंगे दफन, बेरूत में जमा हुए हजारों की संख्या में लोग
हिजबुल्लाह के पूर्व प्रमुख हसन नसरल्लाह को उसकी मृत्यु के पांच महीने बाद रविवार को दफनाया जाएगा। संगठन की कार्यकारी परिषद के उपाध्यक्ष, अली दामूश ने लोगों से अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की है।
- Written By: अमन उपाध्याय

हिजबुल्लाह नेता हसन नसरल्लाह को 5 महीने बाद सुपुर्द-ए-खाक, फोटो ( सो. सोशल मीडिया )
बेरूत: लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली हवाई हमले में मारे गए हिज़बुल्लाह के पूर्व नेता हसन नसरल्लाह को उनकी मौत के पांच महीने बाद रविवार को दफनाया जाएगा। इस अवसर पर हजारों की संख्या में लोग बेरूत में एकत्र हुए हैं। इजरायल की वायुसेना ने आतंकवादी संगठन के मुख्य संचालन केंद्र पर 80 से अधिक बम गिराए थे, जिसमें नसरल्लाह की मौत हो गई थी। उसकी मृत्यु ईरान समर्थित हिज़बुल्लाह के लिए एक बड़े झटके के तौर पर लगा था।
हिज़्बुल्लाह का नेता नसरल्लाह, जो 30 से अधिक वर्षों तक संगठन का नेतृत्व कर चुका थे और इसके संस्थापकों में से एक था, इसका क्षेत्र में ईरान समर्थित समूहों के बीच गहरा प्रभाव था। लेबनान की राजधानी के प्रमुख खेल स्टेडियम में उसके अंतिम संस्कार के दौरान ईरान की संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाघेर कलीबाफ और विदेश मंत्री अब्बास अराघची सहित क्षेत्रीय अधिकारियों के मौजूद रहने की संभावना है।
इतने लोग होंगे शामिल
हिजबुल्लाह के वरिष्ठ अधिकारी अली दामूश ने शनिवार को पत्रकारों को बताया कि अंतिम संस्कार में 65 देशों से करीब 800 प्रमुख हस्तियां भाग लेंगी। इसके अलावा, दुनिया भर से हजारों लोग इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। इजरायल का संदर्भ देते हुए दामूश ने कहा कि हर घर, गांव और शहर से लोग एकजुट हों, ताकि यह संदेश दिया जा सके कि संघर्ष जारी रहेगा और वे मैदान में पूरी तरह तैयार हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Strait of Hormuz को लेकर फ्रांस और दक्षिण कोरिया ने मिलाया हाथ; ट्रंप की ‘अकेले चलो’ नीति को दी बड़ी चुनौती
लेबनान की ‘लाइफलाइन’ पर इजरायल की नजर, लिटानी नदी के पुलों को उड़ाने की दी धमकी; बढ़ा तनाव
होर्मुज स्ट्रेट संकट में यूक्रेन की एंट्री, जेलेंस्की ने कहा- हमारे पास है रूस की नाकेबंदी तोड़ने का अनुभव
‘दुश्मन पायलट को जिंदा पकड़ो और…’, US ने कबूला ईरान ने मार गिराया गया हमारा फाइटर जेट, ‘सर्च ऑपरेशन’ जारी
विदेश की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
हिज़्बुल्लाह के नेता हसन नसरल्लाह को बेरूत में दफनाया जाएगा, जबकि इज़राइली हवाई हमले में मारे गए उनके रिश्तेदार और उत्तराधिकारी हाशेम सफीदीन को दक्षिणी लेबनान स्थित उनके गृहनगर में दफनाया जाएगा। शुरुआत में, सुरक्षा कारणों से दोनों को गुप्त स्थानों पर अस्थायी रूप से दफनाया गया था। हिज़्बुल्लाह ने इस महीने की शुरुआत में उनके आधिकारिक अंतिम संस्कार की योजना की घोषणा की थी।
नहीं हो सका था अंतिम संस्कार
टेलीविजन पर दिए गए भाषण में कासिम ने बताया कि हिज़बुल्लाह और इज़राइल के बीच दो महीने तक चले भीषण युद्ध के दौरान सुरक्षा कारणों से अंतिम संस्कार नहीं हो सका। यह युद्ध 27 नवंबर को समाप्त हुआ था। अब हिज़बुल्लाह ने 23 फरवरी को एक भव्य सार्वजनिक अंतिम संस्कार आयोजित करने का निर्णय लिया है।
हिज़्बुल्लाह नेता नसल्लाह को बेरूत के बाहरी इलाके में, पुराने और नए हवाई अड्डे की सड़कों के बीच स्थित एक निर्धारित स्थान पर दफनाया जाएगा। वहीं, साफीद्दीन को उनके पैतृक गांव, दक्षिणी लेबनान के डेर कानून में अंतिम विश्राम दिया जाएगा। कासिम ने समर्थकों से अपील की है कि अंतिम संस्कार के दौरान हवाई फायरिंग न करें। नसल्लाह के अंतिम संस्कार का मुख्य संदेश होगा ‘हम गठबंधन के प्रति प्रतिबद्ध हैं।’
Hezbollah leader hassan nasrallah will buried after 5 months thousand people gathered in beirut
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 4 April: शनिवार को चमकने वाली है इन 3 राशियों की किस्मत, कुंभ और मेष को मिलेगी खुशखबरी!
Apr 04, 2026 | 12:05 AMIPL 2026 में पंजाब किंग्स ने चेपॉक का किला किया ध्वस्त, चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से रौंदा
Apr 03, 2026 | 11:25 PM‘जाइए सजना’ पर तबला कवर ने मचाई धूम, 40 लाख से ज्यादा लोग हुए दीवाने
Apr 03, 2026 | 10:44 PMडायबिटीज के लिए ही नहीं, जामुन में हैं कई औषधीय गुण
Apr 03, 2026 | 10:37 PMमस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PMकैसे करें बॉडी को डिटॉक्स? यहां जानिए आयुर्वेद के 6 असरदार उपाय, हफ़्ते भर में नज़र आएगा फ़र्क
Apr 03, 2026 | 10:26 PMAAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PMवीडियो गैलरी

दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM
नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM
बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM














