-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Hate Game In America Two People Shot After Being Mistaken For Palestinians
अमेरिका में नफरती खेल, फिलिस्तीनी समझकर दो लोगों को मारी गोली; नस्लीय हिंसा पर मचा हड़कंप
- Written By: अमन उपाध्याय
मियामी पुलिस ने एक 27 साल मर्देचाई ब्राफमैन को गिरफ्तार कर उस पर हत्या के प्रयास का आरोप लगाया गया है। पूछताछ के बाद ब्राफमैन ने स्वीकार किया कि उसने इन लोगों पर गोली इसलिए चलाई क्योंकि उसे संदेह था कि वे फिलिस्तीनी है।

सांकेतिक फोटो ( सोर्स. सोशल मीडिया )
नवभारत इंटरनेशनल डेस्क: अमेरिका के फ्लोरिडा में एक चौंकाने वाली घटना घटी है, जहां एक व्यक्ति ने महज इस शक में दो लोगों पर गोली चला दी कि वे फिलिस्तीनी हैं। हालांकि पुलिस के अनुसार, जांच हुई तो पता चला कि पीड़ित, जिन्हें गोली मारी गई, असल में वे फिलिस्तीनी नहीं थे बल्कि इजरायली पर्यटक थे।
मियामी बीच पुलिस के अनुसार, इस हमले के आरोपी 27 वर्षीय मर्देचाई ब्राफमैन को गिरफ्तार कर लिया गया है और उस पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। पूछताछ में ब्राफमैन ने कबूल किया कि उसने इन लोगों पर इसलिए गोली चलाई क्योंकि उसे लगा कि वे फिलिस्तीनी हैं। इस घटना ने सभी को हैरान कर दिया और क्षेत्र में सनसनी फैला दी।
शक के आधार पर चलाई गोली
पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, ब्राफमैन नाम का व्यक्ति मियामी बीच में ट्रक चला रहा था जब उसने सड़क किनारे खड़े दो लोगों को देखा। किसी ठोस वजह के बिना, केवल संदेह के आधार पर, उसने ट्रक रोका, नीचे उतरा और उन पर गोलियां चला दीं। इस हमले में एक व्यक्ति के कंधे और दूसरे के हाथ में गोली लगी, लेकिन दोनों की जान बच गई। बाद में पता चला कि ये दोनों इजरायली पर्यटक थे, जिससे यह घटना और भी सनसनीखेज बन गई।
सम्बंधित ख़बरें
Yavatmal Crime: 12 साल से फरार पॉक्सो आरोपी बिहार से गिरफ्तार, पाटण पुलिस की बड़ी सफलता
ट्रंप का बड़ा फैसला: ईरान के साथ समझौता किया खत्म, पाकिस्तान की मध्यस्थता की कोशिशें पूरी तरह नाकाम
Nijjar Murder: निज्जर हत्याकांड में भारत को क्लीन चिट, अमेरिका में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का खुलासा
Gadchiroli News: गड़चिरोली में अवैध शराब तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, आरोपी 6 माह के लिए तड़ीपार
विदेश की अन्य खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
अमेरिका में बढ़ती नस्लीय हिंसा पर चिंता
इस हमले ने अमेरिका में नस्लीय और धार्मिक हमलों की बढ़ती घटनाओं को एक बार फिर उजागर किया है। मानवाधिकार संगठनों के अनुसार, गाजा युद्ध शुरू होने के बाद से मुस्लिम, फिलिस्तीनी और यहूदी विरोधी हिंसा में इजाफा हुआ है। हाल ही में टेक्सास में एक फिलिस्तीनी-अमेरिकन बच्ची पर हमला हुआ, इलिनॉय में छह साल के फिलिस्तीनी-अमेरिकन बच्चे को चाकू मारा गया, और मिशिगन, मैरीलैंड तथा शिकागो में यहूदियों को निशाना बनाया गया।
बढ़ रही नफरत और हिंसा
7 अक्टूबर 2023 से शुरू हुआ गाजा युद्ध दुनिया भर में हलचल मचाने वाला साबित हुआ। करीब 15 महीने तक चले इस भीषण संघर्ष के बाद हाल ही में युद्धविराम लागू किया गया है। हालांकि, इसके बावजूद अमेरिका में नफरत और हिंसा की घटनाओं में कोई खास कमी नहीं आई है।
Hate game in america two people shot after being mistaken for palestinians
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
वर्धा में 200 जरूरतमंद विद्यार्थियों को मिली शैक्षणिक सामग्री, नवक्षितिज ट्रस्ट की पहल
Jul 08, 2026 | 04:07 PMAI+ ने लॉन्च किए Nova 2 Neo 5G और Nova 2 Pro 5G, India’s Got Nova शो में समय रैना-राजीव माखनी ने क्या बोला?
Jul 08, 2026 | 04:07 PMWild Flowering Dating Trend: बिना जल्दबाजी रिश्ते निभाने का नया तरीका, जानें क्या है यह ट्रेंड
Jul 08, 2026 | 04:03 PMफिल्म इंडस्ट्री में 8 घंटे की शिफ्ट पर अहमद खान का समर्थन, बोले- बदलाव की जरूरत है
Jul 08, 2026 | 04:01 PMसोनम वांगचुक की हालत बिगड़ी, 7 किलो से अधिक घटा वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन में सामने आई स्थिति
Jul 08, 2026 | 04:01 PMWadha News: सिंदी रेलवे में प्री-प्राइमरी स्कूलों का उद्घाटन, भार्गव बोले- कम खर्च में बेहतर शिक्षा जरूरी
Jul 08, 2026 | 03:58 PMताश के पत्तों की तरह ढही 3 मंजिला इमारत, भारी मलबे में दबी कई जिंदगियां; पुणे में फिर बरसी आसमानी आफत!
Jul 08, 2026 | 03:57 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
Jul 08, 2026 | 01:48 PM
नितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
Jul 08, 2026 | 12:37 PM
‘मैं हारा हुआ सिपाही नहीं’… प्रशांत किशोर का भावुक बयान, वीडियो में कही बड़ी बात
Jul 08, 2026 | 11:59 AM
इस्तीफे से भ्रष्टाचार खत्म नहीं होता, राम मंदिर ट्रस्ट पर AAP सांसद संजय सिंह का बड़ा हमला- VIDEO
Jul 08, 2026 | 11:20 AM
Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM














