हार्वर्ड केस में ट्रंप को झटका, कोर्ट ने विदेशी छात्र वीजा बैन पर लगाई रोक
अमेरिका के एक संघीय न्यायाधीश ने ट्रंप के उस फैसले पर अस्थायी रोक लगा दी है, जिसमें उन्होंने विदेशी छात्रों के अमेरिका में प्रवेश पर रोक लगा दी थी। इस फैसले से ट्रंप प्रशासन को बड़ा झटका लगा है।
- Written By: अक्षय साहू
हार्वर्ड केस में ट्रंप को झटका (फोटो- सोशल मीडिया)
वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को एक संघीय न्यायाधीश ने बड़ा झटका दिया है। अदालत ने डोनाल्ड ट्रंप की ओर से हार्वर्ड यूनिवर्सिटी आने वाले विदेशी छात्रों पर लगाए गए वीजा प्रतिबंध पर अस्थायी रोक लगा दी है।
ट्रंप प्रशासन की ओर से बुधवार को जारी इस घोषणा के कारण देश के सबसे पुराने और सबसे धनी कॉलेज के एक चथाई छात्रों पर असर पड़ सकता है, जिनमें से अधिकतर हार्वर्ड के शोध और छात्रवृत्ति कार्यक्रम का हिस्सा होते हैं। न्यायाधीश ने ट्रंप प्रशासन की इस घोषणा पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी है।
हार्वर्ड ने दायर की थी याचिक
इससे कुछ समय पहले हार्वर्ड ने संघीय न्यायाधीश से ट्रंप के आदेश पर रोक लगाने का अनुरोध करते हुए एक याचिका दायर की थी। संस्थान ने इसे व्हाइट हाउस (अमेरिका के राष्ट्रपति का आधिकारिक आवास एवं कार्यालय) की मांगों को अस्वीकार करने के कारण हार्वर्ड के खिलाफ बदला लेने की भावना से किया गया फैसला कहा था।
सम्बंधित ख़बरें
BJD छोड़ BJP में शामिल हुए देबाशीष सामंतराय, भगवा रंग में रंगे पटनायक के करीबी, ओडिशा में क्यों हुआ उलटफेर?
Quad Summit: क्वाड बैठक में बोलीं ऑस्ट्रेलियाई मंत्री पेनी वोंग- इंडो-पैसिफिक में शांति और समृद्धि बेहद जरूरी
India Canada FTA: भारत और कनाडा के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर बनी सहमति, पीयूष गोयल ने की चर्चा
Quad Summit: मार्को रुबियो बोले- ‘अब सिर्फ बातों तक सीमित नहीं रहा क्वाड बल्कि ठोस कार्रवाई का मंच है’
https://t.co/IEN3dfjHNu
President Trump has signed an executive order to enhance national security by addressing risks associated with Harvard University. https://t.co/IEN3dfjHNu — POTUS 47 Actions/Executive Orders (@47_Actions) June 5, 2025
गुरुवार को दायर एक संशोधित मुकदमे में हार्वर्ड ने कहा कि राष्ट्रपति पिछले अदालती आदेश को दरकिनार करने की कोशिश कर रहे हैं। इसके कुछ समय बाद बोस्टन में ‘यूएस डिस्ट्रिक्ट जज’ एलिसन बरो ने ट्रंप की बुधवार की घोषणा के खिलाफ एक अस्थायी रोक का आदेश जारी किया।
कोर्ट ने मानी हार्वर्ड की बात
उन्होंने कहा कि हार्वर्ड का कहना है कि मुकदमे में दोनों पक्षों को सुनने से पहले अगर यह रोक लगी तो इससे संस्थान को तत्काल और अपूरणीय क्षति होगी। बरो ने हार्वर्ड में अंतरराष्ट्रीय छात्रों के नामांकन को समाप्त करने के प्रशासन के पिछले प्रयास पर लगाई गई अस्थायी रोक को भी बढ़ा दिया। पिछले महीने गृह मंत्रालय ने विदेशी छात्रों को दाखिला देने और उनके वीजा के वास्ते कागजात जारी करने के लिए हार्वर्ड के प्रमाणन को रद्द कर दिया था, लेकिन बरो ने इस कार्रवाई को अस्थायी रूप से रोक दिया था।
मस्क को ट्रंप के खिलाफ बोलना पड़ा भारी, 150 बिलियन डॉलर का नुकसान
ट्रंप-हार्वर्ड में विवाद क्यों?
ट्रंप और हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के बीच पिछले कुछ समय से तनाव चल रहा है। ट्रंप ने पिछले महीने दावा किया था कि हार्वर्ड में पढ़ने वाले करीब 31 प्रतिशत विदेशी छात्र, इनमें से कुछ ऐसे देशों से आते हैं जो अमेरिका के लिए गैर-मैत्रीपूर्ण हैं। ट्रंप ने ऐसे छात्रों को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बताते हुए हार्वर्ड से इन छात्रों की सूची की मांग की थी। हार्वर्ड ने ट्रंप के इस फैसले से इनकार किया था। इसके बाद से ही दोनों के बीच तनाव चल रहा है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
