‘हाफिज सईद चुप नहीं बैठा’, बांग्लादेश के रास्ते भारत में हमले की तैयारी, VIDEO में खतरनाक खुलासा
Pakistan Terrorist Rally: लश्कर-ए-तैय्यबा के आतंकी संगठन ने भारत के खिलाफ फिर से मोर्चा खोल दिया है। जानकारी के मुताबिक, हाफिज सईद अब बांग्लादेश के रास्ते भारत पर हमला करने की योजना बना रहा है।
- Written By: अमन उपाध्याय
हाफिज सईद, फोटो ( सो. सोशल मीडिया)
Lashkar commander Hafiz Saeed Attack Plan: लश्कर-ए-तैय्यबा का प्रमुख हाफिज सईद एक बार फिर भारत पर हमले की नई साजिश रच रहा है। इस बार उसने बांग्लादेश को अपनी साजिश का नया ठिकाना बनाया है। जानकारी के अनुसार, हाफिज सईद ने अपने एक सहयोगी को बांग्लादेश भेजा है जो वहां भारत के खिलाफ हमले की तैयारी में जुटा है। यह सहयोगी स्थानीय युवाओं को जिहाद के नाम पर उकसा रहा है और उन्हें आतंकी ट्रेनिंग दे रहा है।
इस सनसनीखेज खुलासे की जानकारी लश्कर कमांडर और हाफिज सईद के करीबी सैफुल्लाह सैफ ने दी है। उसने 30 अक्टूबर को पाकिस्तान के खैरपुर तमीवाली में आयोजित एक रैली में यह बयान दिया। रैली में उसने कहा कि “हाफिज सईद चुप नहीं बैठा है, वह बांग्लादेश के रास्ते भारत पर हमले की तैयारी कर रहा है।”
देखें VIDEO-
🚨 Exclusive Intel Report: On 30 October 2025, Lashkar commander Saifullah Saif declared that Hafiz Saeed’s top aide is operating from East Pakistan (Bangladesh), plotting to push terrorism into India. In a fiery address at the Defense Companions and Wahlibat Conference in… pic.twitter.com/Msrb2LbabX — OsintTV 📺 (@OsintTV) November 8, 2025
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का बड़ा दावा, 24 घंटे में ईरान-अमेरिका युद्ध होगा खत्म!
170 यात्रियों से भरी एयर अरेबिया फ्लाइट में तकनीकी खराबी, कोच्चि में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग
PoK Protest: पाकिस्तान से आजादी की मांग, शहबाज और आसिम मुनीर को बताया आतंकी, PoK में प्रोटेस्ट हुआ तेज
कतर ने रखी थी गैस प्लांट बंद करने की डील! ईरान के इनकार से बची दुनिया, जानें पूरा मामला
सैफुल्लाह ने अपने उग्र भाषण में पाकिस्तानियों को जिहाद में शामिल होने के लिए उकसाया। उसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें वह लोगों से भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने का आह्वान करता दिख रहा है। उसने दावा किया कि “पूर्वी पाकिस्तान (यानी बांग्लादेश) में हमारे लोग सक्रिय हैं और भारत को जवाब देने के लिए तैयार हैं।”
पाकिस्तानी सेना की झूठी तारीफ
रैली में सैफुल्लाह ने पाकिस्तान की सेना की झूठी बहादुरी की भी तारीफ की। उसने कहा कि 9-10 मई की रात भारत द्वारा किए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान ने भारत को जवाब दिया और इससे दुनिया ने पाकिस्तान की ताकत देखी। उसने यह भी कहा कि “अब अमेरिका हमारे साथ है और बांग्लादेश भी फिर पाकिस्तान के करीब आ रहा है।”
यह भी पढ़ें:- PAK-तालिबान वार्ता फिर नाकाम, सीमा पार आतंकवाद पर नहीं बनी बात, इस्लामाबाद ने दी कड़ी चेतावनी
इस भाषण से यह साफ है कि पाकिस्तान में बैठे आतंकी भारत के खिलाफ नए मोर्चे खोलने की साजिश में जुटे हैं। सुरक्षा एजेंसियां इस बयान को गंभीरता से ले रही हैं, क्योंकि यह बयान उस वक्त आया है जब भारत ने हाल ही में पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर सफल हमले किए थे।
