-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- Gaza Death Toll Crosses 69000 Israel Hamas Ceasefire Body Exchange Continues
गाजा में तबाही का नया आंकड़ा: 69,000 से ज्यादा मौतें, मलबे से अब भी निकल रहे शव
- Written By: अमन उपाध्याय
Israel Hamas War: गाजा में सात अक्टूबर 2023 से शुरू हुए इजरायल-हमास संघर्ष का खौफ अब भी खत्म नहीं हुआ है। गाजा में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 69,169 पहुंच गया है। युद्धविराम के बाद मलबे से लगातार शव...

गाजा में तबाही की फोटो ( सो. सोशल मीडिया)
New figures for Gaza devastation: गाजा में जारी युद्ध की भयावह तस्वीरें अब भी सामने आ रही हैं। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को पुष्टि की कि हमास द्वारा 7 अक्टूबर 2023 को इजरायल पर किए गए हमले के बाद से अब तक 69,169 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 1,70,685 लोग घायल हुए हैं।
युद्धविराम की घोषणा के बावजूद हालात में कोई बड़ा सुधार नहीं दिख रहा। राहत एजेंसियों के अनुसार, मलबे से लगातार शव बरामद होने के कारण मृतकों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। कई इलाकों में भारी बमबारी के बाद इमारतें पूरी तरह ध्वस्त हैं, और राहतकर्मी मलबे के नीचे से शव निकालने में जुटे हैं।
इजरायल ने सौंपे 15 फिलिस्तीनियों के शव
शनिवार को गाजा के अस्पताल अधिकारियों और हमास ने पुष्टि की कि इजरायल ने युद्धविराम समझौते के तहत 15 फिलिस्तीनियों के शव लौटाए हैं। एक दिन पहले हमास ने भी एक इजरायली बंधक का शव वापस किया था।
सम्बंधित ख़बरें
भारत-जापान की मेगा डील! डिफेंस से फार्मा तक हुए बड़े समझौते, जानें इंडो-पैसिफिक में अब कैसे होगा बदलाव?
बातचीत एक तरफ, बदला दूसरी तरफ! ईरान की सीधी चेतावनी- अयातुल्लाह खामेनेई के खून का बदला लेकर ही मानेंगे
कीव पर रूसी हमले में अब तक 13 की मौत, कई इमारतें मलबे में तब्दील; मेट्रो स्टेशनों में कटी लोगों की रात
US Citizenship: बर्थराइट सिटीजनशिप पर बोले डोनाल्ड ट्रंप, कहा- यह कानून सिर्फ गुलामों के लिए था
इस समझौते के तहत प्रत्येक इजरायली बंधक के बदले 15 फिलिस्तीनियों के शव सौंपे जा रहे हैं। बताया गया कि शवों को खान यूनिस स्थित नासिर अस्पताल लाया गया, जहां उनकी पहचान की जा रही है।
हमास ने लौटाया इजरायली बंधक के शव
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने बताया कि हमास ने एक और इजरायली बंधक का शव लौटाया है, जिसकी पहचान लियोर रुडेफ के रूप में हुई है। रुडेफ का जन्म अर्जेंटीना में हुआ था और वह बचपन में दक्षिणी इजरायल आ गया था। ‘होस्टेजेस एंड मिसिंग फैमिलीज फोरम’ ने बताया कि रुडेफ की हमले के दौरान मौत हुई थी और उसका शव गाजा ले जाया गया था। युद्धविराम समझौते के बाद से अब तक हमास ने 23 बंधकों के शव लौटाए हैं, जबकि 5 इजरायली बंधक अभी भी गाजा में हैं।
इजरायल ने अब तक 300 फिलिस्तीनी शव सौंपे
इजरायल ने अब तक कुल 300 फिलिस्तीनियों के शव हमास को लौटाए हैं। हालांकि गाजा के स्वास्थ्य अधिकारी बताते हैं कि डीएनए किट्स की कमी के कारण शवों की पहचान में दिक्कत हो रही है। अब तक केवल 84 शवों की पहचान हो पाई है।
यह भी पढ़ें:- ‘हाफिज सईद चुप नहीं बैठा’, बांग्लादेश के रास्ते भारत में हमले की तैयारी, VIDEO में खतरनाक खुलासा
संयुक्त राष्ट्र के उप प्रवक्ता फ़रहान हक़ ने बताया कि युद्धविराम समझौते के तहत गाजा में राहत सामग्री भेजी जानी है, लेकिन 200,000 मीट्रिक टन की योजना में से अब तक केवल 37,000 टन सामग्री ही पहुंचाई जा सकी है। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय एजेंसियां चेतावनी दे रही हैं कि अगर राहत कार्यों की गति नहीं बढ़ाई गई, तो मानवीय संकट और गहरा सकता है।
Gaza death toll crosses 69000 israel hamas ceasefire body exchange continues
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘सिया के साथ रिया जैसा बर्ताव न करें’ कहकर घिरे डायरेक्टर संजय गुप्ता, सोशल मीडिया पर हुई तीखी आलोचना
Jul 02, 2026 | 05:50 PMबरगी क्रूज हादसा: आयोग ने दिए स्पष्ट निर्देश; जांच के लिए सुरक्षित रखने होंगे इंजन और जनरेटर
Jul 02, 2026 | 05:49 PMजिम्मेदार लोगों पर होगी कार्रवाई… बेंगलुरु खदान हादसे पर CM ने जताया दुख, विधायक ने लगाए गंभीर आरोप
Jul 02, 2026 | 05:46 PMसिर्फ एक क्लिक और बीच सड़क रुक सकता है E-Rickshaw, BAT-BMS ऐप को लेकर मचा बवाल, बैन की उठी मांग
Jul 02, 2026 | 05:43 PMJalabhishek Water: जलाभिषेक के बाद बचा पवित्र जल कहीं भी फेंक दिया तो… धर्म शास्त्र क्या कहते हैं, जानिए
Jul 02, 2026 | 05:41 PMअकोला मनपा स्कूल में धूमधाम से मनाया गया प्रवेशोत्सव: महापौर शारदा खेडकर ने बांटे मुफ्त गणवेश और किताबें
Jul 02, 2026 | 05:33 PMनासिक-पुणे सेमी हाई-स्पीड रेल के रूट बदलने का विरोध, शिर्डी रूट नहीं मंजूर, सीधे मार्ग पर अड़े जनप्रतिनिधि
Jul 02, 2026 | 05:24 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














