Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Jaipur SMS Hospital |
  • Donald Trump |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ट्रंप की सत्ता पर लगे गंभीर आरोप, अपने ही देश में बुरी तरह घिरे अमेरिकी राष्ट्रपति

Trump Gavin Newsom challenge: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ओरेगन में कैलिफोर्निया नेशनल गार्ड की तैनाती के फैसले पर अब कैलिफोर्निया के गवर्नर गैविन न्यूजम ने प्रतिक्रिया दी है।

  • By अमन उपाध्याय
Updated On: Oct 06, 2025 | 01:15 PM

ट्रंप की सत्ता पर लगे गंभीर आरोप, फोटो (सो. सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Trump deploys National Guard: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 300 कैलिफोर्निया नेशनल गार्ड सैनिकों को ओरेगन भेजने का आदेश दिया है। इस आदेश के खिलाफ अब कैलिफोर्निया के गवर्नर गैविन न्यूजम ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने रविवार को कहा कि वे इस आदेश को चुनौती देने के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे।

इससे पहले, संघीय अदालत ने ट्रंप के पोर्टलैंड में 200 नेशनल गार्ड सैनिकों को तैनात करने के आदेश पर रोक लगा दी थी। अदालत ने यह रोक 18 अक्टूबर तक के लिए लागू की है। इस रोक के बाद गवर्नर न्यूजम ने भी नेशनल गार्ड की तैनाती के खिलाफ अदालत में जाने का ऐलान किया है।

अदालत जाएंगे न्यूजम

न्यूजम ने राष्ट्रपति के हालिया कदम को कानून और सत्ता के अप्रत्याशित दुरुपयोग के रूप में खारिज किया है। उन्होंने कहा कि ट्रंप प्रशासन बिना झिझक कानून को चुनौती दे रहा है और अपने विवादित बयानों को वास्तविकता में बदल रहा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर न्यूजम ने लिखा कि फेडरल कोर्ट ने पहले ओरेगन नेशनल गार्ड को संघीय नियंत्रण में लेने की ट्रंप की कोशिश को रोक दिया था। अब ट्रंप कैलिफोर्निया नेशनल गार्ड के 300 जवानों को ओरेगन भेज रहे हैं और वे वहां की ओर बढ़ रहे हैं। न्यूजम ने चेतावनी दी कि यह संघर्ष फिर से अदालत में लाया जाएगा, क्योंकि जनता ऐसे लापरवाह और तानाशाही कदमों के सामने चुप नहीं रह सकती।

After a federal court blocked his attempt to federalize the Oregon National Guard, Donald Trump is deploying 300 California National Guard personnel into Oregon. They are on their way there now. We are taking this fight back to court. The public cannot stay silent in the face… — Governor Gavin Newsom (@CAgovernor) October 5, 2025

व्हाइट हाउस ने दिया बयान

व्हाइट हाउस ने घोषणा की है कि कैलिफोर्निया नेशनल गार्ड के सैनिकों को ओरेगन भेजा गया है। व्हाइट हाउस की प्रवक्ता एबिगेल जैक्सन के अनुसार, राष्ट्रपति ट्रंप ने पोर्टलैंड में हुई हिंसा और कानून प्रवर्तन अधिकारियों पर हमलों के बाद संघीय संपत्तियों और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपने कानूनी अधिकारों का इस्तेमाल किया।

यह भी पढ़ें:- बाढ़ की चपेट में नेपाल… भीषण आपदा के समय में कहां छिप गए Gen-Z, सोशल मीडिया से मदद की गुहार

ओरेगन की गवर्नर ने जताई आपत्ति

ओरेगन की डेमोक्रेटिक गवर्नर टीना कोटेक ने पुष्टि की कि पहले 101 सैनिक कल रात हवाई जहाज से ओरेगन पहुंचे और और भी सैनिक आज आने वाले हैं। गवर्नर कोटेक ने इस कदम की निंदा करते हुए कहा कि ओरेगन में किसी तरह के सैन्य हस्तक्षेप की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि न तो कोई विद्रोह है और न ही राष्ट्रीय सुरक्षा पर खतरा, और जो लोग ट्रंप प्रशासन की कार्रवाई के खिलाफ अपनी आवाज उठा रहे हैं, उन्हें शांतिपूर्वक प्रदर्शन करने देना चाहिए।

Gavin newsom sues trump california national guard oregon

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 06, 2025 | 01:15 PM

Topics:  

  • America
  • Donald Trump
  • World News

सम्बंधित ख़बरें

1

बाढ़ की चपेट में नेपाल… भीषण आपदा के समय में कहां छिप गए Gen-Z, सोशल मीडिया से मदद की गुहार

2

US में शटडाउन के बीच ट्रंप ने किया डांस, नेवी के 10,000 अफसरों ने ताली बजाकर बढ़ाया जोश, देखें VIDEO

3

48 घंटे में 130 हमले… ट्रंप के कड़े रुख के बाद भी गाजा में विनाश की बारिश, 94 लोगों की मौत

4

तरीका गलत, इरादा नहीं… कनाडा में तीन जगहों पर चली गोलियां, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.