फिलीपींस के पूर्व राष्ट्रपति रोड्रिगो को ICC की हिरासत में सौंपा गया, जानें क्या है पूरा मामला
Rodrigo Duterte ICC: फिलीपींस के पूर्व राष्ट्रपति को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय (आईसीसी) के हवाले कर दिया।
- Written By: अमन उपाध्याय
फिलीपींस के पूर्व राष्ट्रपति रोड्रिगो डुटेर्टे, फोटो ( सो. सोशल मीडिया )
नवभारत इंटरनेशनल डेस्क: फिलीपींस के पूर्व राष्ट्रपति रोड्रिगो डुटेर्टे को अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय (आईसीसी) ने हिरासत में ले लिया है। उनके खिलाफ राष्ट्रपति पद पर रहते हुए मादक पदार्थ विरोधी अभियान के दौरान मानवता के खिलाफ अपराध के आरोपों पर मुकदमा चलाया जाएगा। अदालत ने अपने बयान में कहा कि डुटेर्टे के आगमन पर मानक प्रक्रियाओं के तहत हवाई अड्डे पर उन्हें चिकित्सा सहायता प्रदान की गई।
फिलीपींस की पुलिस ने मंगलवार को मनीला के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर देश के पूर्व राष्ट्रपति रोड्रिगो डुटेर्टे को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय (ICC) द्वारा मानवता के खिलाफ अपराध के एक मामले में जारी किए गए वारंट के तहत की गई। डुटेर्टे की गिरफ्तारी का विभिन्न मानवाधिकार संगठनों और पीड़ितों के परिवारों ने स्वागत किया। आईसीसी के मुख्य अभियोजक करीम खान ने इसे न्याय सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम करार दिया, खासकर उन मामलों में जो अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय के अधिकार क्षेत्र में आते हैं।
मंगलवार को लिए गए हिरासत में
पूर्व राष्ट्रपति रोड्रिगो डुटर्टे की गिरफ्तारी को लेकर उनके समर्थकों ने वर्तमान फिलीपीन सरकार की आलोचना की। 79 वर्षीय डुटर्टे मनीला से उड़ान भरकर नीदरलैंड पहुंचे, जहां उन्हें अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायालय (ICC) के अनुरोध पर मंगलवार को हिरासत में लिया गया। डच स्थित अदालत ने एक बयान में बताया कि डुटर्टे के आगमन पर उन्हें मानक प्रक्रियाओं के तहत चिकित्सा सहायता दी गई। हालांकि, न्यायालय ने उनके स्वास्थ्य को लेकर कोई टिप्पणी नहीं की।
सम्बंधित ख़बरें
व्हाइट हाउस के पास फिर चली गोलियां, हमलावर ने 25 राउंड की फायरिंग, घटना के वक्त अंदर थे डोनाल्ड ट्रंप
कैमरे के सामने पहली बार आई BLA Female Commander, दुनिया को दी खुली चुनौती, वीडियो वायरल
Chemical Leak: कैलिफोर्निया में खतरनाक केमिकल का रिसाव, 40000 लोगों को शहर खाली करने का सख्त आदेश
Hamza Burhan Funeral: हमजा बुरहान के जनाजे में भारी हथियारों के साथ पहुंचा हिजबुल चीफ सलाउद्दीन
विदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
हजारों गरीबों की हुई थी हत्या
अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायालय (आईसीसी) फिलीपींस में पूर्व राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते के कार्यकाल के दौरान ड्रग्स के खिलाफ अभियान के तहत हुई हत्याओं की जांच कर रहा है। इस अभियान में पुलिस और सशस्त्र समूहों द्वारा हजारों गरीब लोगों की हत्या की गई थी। वर्तमान राष्ट्रपति फर्डिनेंट मार्कोस जूनियर ने कहा है कि अगर आईसीसी दुतेर्ते को हिरासत में लेना चाहता है, तो फिलीपींस की कानून प्रवर्तन एजेंसियां पूरा सहयोग करेंगी।
दुतेर्ते ने इन आरोपों को खारिज किया है कि उन्होंने गैर-न्यायिक हत्याओं को मंजूरी दी थी, हालांकि वे राष्ट्रपति रहते हुए बार-बार ड्रग्स के संदिग्धों को मारने की धमकी देते थे। गौरतलब है कि दुतेर्ते 2016 से 2022 तक फिलीपींस के राष्ट्रपति रहे।
