- Hindi News »
- World »
- Former Brazilian President Bolsonaro Gets 27 Years In Jail For Coup Plot The Court Also Convicts His Close Associates
ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति बोल्सनारो को 27 साल की जेल: तख्तापलट की साजिश में दोषी
World News: ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जेयर बोल्सनारो को 2022 चुनाव हारने के बाद सत्ता में बने रहने के लिए तख्तापलट की साजिश रचने और लोकतंत्र को उखाड़ फेंकने के प्रयास में 27 साल की जेल हुई है।
- Written By: प्रिया सिंह

ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जेयर बोल्सनारो (सोर्स- सोशल मीडिया)
Former Brazilian President Bolsonaro sentenced to 27 years in prison: ब्राजील की राजनीति में एक ऐतिहासिक फैसला सुनाया गया है, जिसने देश को स्तब्ध कर दिया है। पूर्व राष्ट्रपति जेयर बोल्सनारो को 2022 के राष्ट्रपति चुनाव में हार के बाद तख्तापलट की साजिश रचने के आरोप में दोषी ठहराया गया है। यह फैसला उन सभी लोगों के लिए एक बड़ा झटका है, जिन्हें विश्वास था कि ऐसा कभी नहीं हो सकता। मंगलवार को बोल्सनारो ने आत्मसमर्पण कर दिया और उन्हें 27 साल की लंबी जेल की सजा सुनाई गई है।
तख्तापलट और हिंसा भड़काने का आरोप सिद्ध
ब्राजील के सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस अलेक्सांद्रे डी मोराएस की बेंच ने पूर्व राष्ट्रपति बोल्सनारो को लोकतंत्र को उखाड़ फेंकने और हिंसा भड़काने की कोशिश के आरोपों में दोषी पाया है। कोर्ट ने माना कि उन्होंने सत्ता में बने रहने के लिए 2023 की शुरुआत में विद्रोह भड़काने की योजना बनाई थी। बोलसोनारो और उनके सहयोगियों पर राष्ट्रपति लुइज इनासियो लुला डा सिल्वा, उपराष्ट्रपति गेराल्डो अल्कमिन और जस्टिस मोराएस की हत्या की साजिश रचने का भी आरोप सिद्ध हुआ है। इसके अलावा, उन पर सशस्त्र आपराधिक संगठन का नेतृत्व और लोकतांत्रिक शासन को बलपूर्वक खत्म करने की कोशिश के आरोप भी साबित हुए हैं, हालाकि बोल्सनारो हमेशा इन आरोपों से इनकार करते रहे हैं।
जेल या नजरबंदी?
70 वर्षीय बोल्सनारो की कानूनी टीम ने खराब स्वास्थ्य का हवाला देते हुए उन्हें नजरबंद रखने की मांग की थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने इसे खारिज कर दिया। जस्टिस मोराएस ने कहा कि बोलसोनारो उसी जेल में रहेंगे जहां उन्हें शनिवार को ‘फ्लाइट रिस्क’ (भागने के खतरे) के चलते गिरफ्तार किया गया था। बोल्सनारो अगस्त से नजरबंद थे, लेकिन उन्हें जेल तब भेजा गया जब उन्होंने भागने की कोशिश की। बोल्सनारो ने दावा किया कि उन्होंने ‘भ्रम’ की वजह से अपना एंकल मॉनिटर तोड़ा था, लेकिन कोर्ट ने इस दलील को खारिज कर दिया और उनकी सभी अपीलें नामंजूर कर दीं।
सम्बंधित ख़बरें
पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
सुप्रीम कोर्ट से ममता बनर्जी को बड़ा झटका, कपिल सिब्बल ने इन 4 प्वाइंट्स में रखी दलील; SC ने क्या कहा?
TET से जुड़े मामले में MP सरकार को बड़ी सफलता, SC ने तय की रिव्यू याचिका पर सुनवाई
सीएम ममता से भिड़ने वाले ED अधिकारियों को मिला बड़ा सम्मान, 70वें स्थापना दिवस पर सरकार ने दिया प्रशस्ति पत्र
बोलसोनारो के साथियों को भी सजा
इस साजिश में शामिल बोल्सनारो के कई करीबी सहयोगियों को भी सजा सुनाई गई है। इनमें सेना जनरल अगस्टो हेलेनो और पाउलो सर्जियो नोगुएरा, पूर्व न्याय मंत्री एंडरसन टोरेस, एडमिरल अल्मीर गार्नियर और बोलसोनारो के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार वाल्टर ब्रागा नेटो शामिल हैं। वे सभी फिलहाल अलग-अलग सैन्य या स्थानीय जेल सुविधाओं में अपनी सजा काट रहे हैं। जज मोराएस ने यह भी स्पष्ट किया कि सांसद और पूर्व खुफिया एजेंसी प्रमुख अलेक्सांद्रे रामागेम अमेरिका भाग गए हैं।
यह भी पढ़ें: वहां मस्जिद थी और कयामत तक रहेगी…राम मंदिर पर लहराई धर्म ध्वजा, तो ओवैसी के नेता ने छेड़ा नया राग
ब्राजील के इतिहास में पहले नहीं हैं बोल्सनारो
बोल्सनारो ब्राजील के पहले राष्ट्रपति नहीं हैं जिन्हें जेल हुई है। उनसे पहले राष्ट्रपति रहे मिशेल टेमर और लूला भी जेल जा चुके हैं। फर्नांडो कोलोर डी मेलो करप्शन के आरोप में अभी हाउस अरेस्ट में हैं। हालांकि, बोल्सनारो तख्तापलट की कोशिश के लिए दोषी ठहराए जाने वाले पहले राष्ट्रपति हैं, जो ब्राजील के राजनीतिक इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ता है।
Former brazilian president bolsonaro gets 27 years in jail for coup plot the court also convicts his close associates
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नवभारत निशानेबाज: इसे कहेंगे अपनी-अपनी तकदीर, डॉलर के नोटों पर ट्रंप की तस्वीर
May 04, 2026 | 08:11 AMMaharashtra Shakti Act: महाराष्ट्र में बढ़ते महिला अपराधों पर उबाल, ‘शक्ति एक्ट’ लागू करने की मांग तेज
May 04, 2026 | 08:06 AMजनगणना के काम में लापरवाही, ड्यूटी से नदारद कर्मचारियों पर गिरेगी गाज, विभागीय जांच और FIR की तैयारी
May 04, 2026 | 08:00 AMविजय का चलेगा जादू या BJP ले उड़ेगी ताज, तमिलनाडु में नतीजों से पहले सरगर्मी तेज, थोड़ी ही देर में आएंगे रुझान
May 04, 2026 | 07:59 AMधामणगांव अग्निकांड के पीड़ितों को बड़ी राहत, बावनकुले ने किया दौरा; 2.5 लाख रुपये मुआवजे की घोषणा
May 04, 2026 | 07:50 AMMaharashtra Board Marksheet: QR कोड और फोटो के साथ हाईटेक सर्टिफिकेट, 15 दिनों में मिलेगा रिजल्ट दस्तावेज
May 04, 2026 | 07:48 AMग्वालियर में आज राज्य स्तरीय दुग्ध उत्पादक एवं पशुपालक सम्मेलन, पूरे राज्य से 20 हजार हितग्राही होंगे शामिल
May 04, 2026 | 07:34 AMवीडियो गैलरी

पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM
आज ममता दीदी का चेहरा देखा क्या? बीजेपी सांसद ने सीएम पर कसा तंज, कहा- बंगाल के लोगों ने ही किया खेला
May 02, 2026 | 02:28 PM
MP Police का ‘सिंघम’ अवतार: नाबालिग से हैवानियत करने वालों को पुलिस ने पट्टा पहनाकर शहर में घुमाया
May 02, 2026 | 02:00 PM
‘खुशबू को बड़े सपने देखना सिखाएंगे’, इंटर्न वकील के प्रयास ने बदली चाय बेचने वाली बच्ची की किस्मत, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 11:33 PM
Exclusive: सुरंगों का राजा है मुंबई-पुणे ‘मिसिंग लिंक’! डॉ. गायकवाड़ ने इसे बताया अपना सबसे बड़ा माइलस्टोन
Apr 30, 2026 | 10:10 PM
जबलपुर में कोहराम! बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज पलटा, 5 की मौत, कई लापता; देखें दिल दहला देने वाला VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:55 PM













