SCO Summit : 3 शैतानों पर प्रहार करने की बात से बौखलाया पाकिस्तान, बंद कर दी विदेश मंत्री की Live स्पीच
जब विदेश मंत्री अपना भाषण दे रहे थे तब पाकिस्तान के टेलीविजन में समिट का लाइव प्रसारण बंद कर दिया था। विदेश मंत्री ने यह भी कहा कि इस संगठन के सफल होने में पाकिस्तान और चीन का गठजोड़ आड़े आ सकता है। इन दोनों को आतंकवाद, अलगाववाद और अतिवाद जैसे तीन शैतानों पर प्रहार करना होगा।
- Written By: विजय कुमार तिवारी
भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर SCO Summit के दौरान (डिजाइन फोटो-,सौ. से सोशल मीडिया)
इस्लामाबाद : SCO Summit में भाग लेने के लिए पाकिस्तान पहुंचे भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने पाकिस्तान और चीन पर 3 शैतानों को लेकर निशाना साधा है। विदेश मंत्री एस जयशंकर पाकिस्तान में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन में अपने संबोधन के दौरान एक दूसरे के सम्मान और संप्रभुता का ध्यान देने की भी नसीहत दे डाली। विदेश मंत्री ने आतंकवाद, अलगाववाद और अतिवाद जैसे तीन शैतानों को लेकर ठोस व संयुक्त नीति बनाने की बात रखी।
Delivered 🇮🇳’s national statement at the SCO Council of Heads of Government meeting today morning in Islamabad. SCO needs to be able and adept at responding to challenges facing us in a turbulent world. In this context, highlighted that: ➡️ SCO’s primary goal of combatting… pic.twitter.com/oC2wHsWWHD — Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) October 16, 2024
शंघाई शिखर सम्मेलन को संबोधित कर रहे भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पाकिस्तान और चीन का नाम लिए बिना संकेतों में इस बात का ऐलान कर दिया कि इन दोनों देशों को तीन शैतानों से कोई समझौता नहीं करना चाहिए। अगर ऐसा करते हैं तो इससे उनका सम्मान और संप्रभुता प्रभावित होगी और क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता पर असर पड़ेगा। दोनों देशों को एकतरफा एजेंडा छोड़कर शंघाई शिखर सम्मेलन के उद्देश्य और समझौते के अनुसार आचरण करना चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
कैमरे के सामने पहली बार आई BLA Female Commander, दुनिया को दी खुली चुनौती, वीडियो वायरल
Hamza Burhan Funeral: हमजा बुरहान के जनाजे में भारी हथियारों के साथ पहुंचा हिजबुल चीफ सलाउद्दीन
China Coal Mine Blast: चीन में कोयला खदान में विस्फोट से मचा हाहाकार, 82 लोगों ने गंवाई जान, कई अब भी लापता
23 मई का इतिहास : चीन ने तिब्बत पर किया कब्जा, क्यों याद किया जाता है यह दिन?
आपको बता दें कि जब विदेश मंत्री अपना भाषण दे रहे थे तब पाकिस्तान के टेलीविजन में समिट का लाइव प्रसारण बंद कर दिया था। विदेश मंत्री ने यह भी कहा कि इस संगठन के सफल होने में पाकिस्तान और चीन का गठजोड़ आड़े आ सकता है। इन दोनों को आतंकवाद, अलगाववाद और अतिवाद जैसे तीन शैतानों पर प्रहार करना होगा।
इसे भी पढ़ें…भारत से दोस्ती बढ़ाने को बेताब है पाकिस्तान, SCO Summit के लिए PM मोदी को किया आमंत्रित
भारतीय विदेश मंत्री में पाकिस्तान और चीन का नाम लिए बगैर अपनी पूरी बात रखी और उन्होंने कहा कि सदस्य देशों का सहयोग परस्पर सम्मान और संप्रभु समानता पर आधारित होनी चाहिए। यह जरूरी है कि सभी देश क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता को मान्यता देते हुए काम करें। इसके लिए वास्तविक साझेदारी का निर्माण होना चाहिए। साथ ही सदस्य देशों को अपने एक पक्षी के एजेंडे को छोड़कर ही समिट के उद्देश्यों के अनुरुप आगे बढ़ना चाहिए।
