बचपन के दोस्त ने ऐप के जरिए बनाए अश्लील वीडियो, हैकिंग और ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नासिक की महिला ने की खुदकुशी

Nashik Woman Suicide: नासिक के अंबड एमआईडीसी क्षेत्र में साइबर ब्लैकमेलिंग का गंभीर मामला सामने आया है। महिला के मोबाइल में रिमोट एक्सेस ऐप के जरिए कथित तौर पर प्रवेश कर अश्लील वीडियो रिकॉर्ड किए गए।
nashik cyber crime woman suicide blackmailing mobile hacking cas
नासिक महिला आत्महत्या(सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Nashik Cyber Blackmailing: साइबर अपराध का एक बेहद खौफनाक और गंभीर मामला नासिक के अंबड एमआईडीसी क्षेत्र से सामने आया है। यहां बचपन के सहपाठी द्वारा मोबाइल हैक कर अश्लील वीडियो बनाने और लगातार ब्लैकमेल करने से आहत होकर 38 वर्षीय महिला ने आत्महत्या कर ली। इस मामले में पुलिस ने आरोपी कैलाश उर्फ बंटी मिस्त्री के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता शेयर बाजार का व्यवसाय करती थी। आरोपी कैलाश मिस्त्री उसका पुराना सहपाठी था। कुछ महीने पहले संपर्क में आने के बाद आरोपी ने व्यापार में सहयोग देने का झांसा देकर उसका विश्वास जीता। इसके बाद तकनीकी मदद के बहाने उसने महिला के मोबाइल में एनीडेस्क जैसा रिमोट एक्सेस ऐप डाउनलोड करवा लिया। इस ऐप के माध्यम से आरोपी ने महिला के फोन का पूरा एक्सेस हासिल कर लिया और वीडियो कॉल के दौरान चुपके से उसके अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लिए।

nashik cyber crime woman suicide blackmailing mobile hacking cas
छत्रपति संभाजीनगर में सूखे की मार के बीच आदित्य ठाकरे का सरकार पर निशाना, बोले- किसानों को तुरंत मिले राहत

आरोपी के खिलाफ केस दर्ज, तलाश जारी

इन वीडियो के जरिए आरोपी लगातार महिला को ब्लैकमेल और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था। बदनामी के डर और असहनीय तनाव के चलते महिला ने 3 सितंबर को अपने घर में फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। शुरुआती जांच में पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया था, लेकिन बाद में मिले सुसाइड नोट में आरोपी की प्रताड़ना का खुलासा हुआ।

पुलिस ने परिजनों की शिकायत और सुसाइड नोट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी घटना के बाद से फरार है और पुलिस टीम उसकी तलाश कर रही है। पुलिस ने नागरिकों को चेतावनी दी है कि वे किसी भी परिचित या अनजान व्यक्ति के कहने पर अपने मोबाइल में रिमोट एक्सेस ऐप डाउनलोड न करें।

nashik cyber crime woman suicide blackmailing mobile hacking cas
Land Fraud: नासिक में फर्जी दस्तावेज से पार्टनरशिप फर्म से रिटायरमेंट दिखाया, जमीन गिरवी रख 3.50 करोड़ का लोन

डिजिटल साक्ष्यों की भी जांच जारी

पुलिस इस मामले में आरोपी की तलाश के साथ-साथ डिजिटल साक्ष्यों की भी जांच कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि महिला के मोबाइल से किस तरह की जानकारी हासिल की गई और कथित तौर पर रिकॉर्ड किए गए वीडियो का इस्तेमाल कैसे किया गया।

साइबर विशेषज्ञों के अनुसार, रिमोट एक्सेस ऐप किसी अन्य व्यक्ति को डिवाइस तक पहुंच देने में सक्षम हो सकते हैं, इसलिए ऐसे ऐप का इस्तेमाल करते समय विशेष सावधानी जरूरी है। किसी अनजान लिंक पर क्लिक करने, संदिग्ध ऐप डाउनलोड करने या किसी व्यक्ति को मोबाइल का रिमोट एक्सेस देने से पहले उसकी विश्वसनीयता की पुष्टि करनी चाहिए। किसी भी तरह की ऑनलाइन धमकी या ब्लैकमेलिंग की स्थिति में पीड़ित को तुरंत पुलिस या साइबर अपराध हेल्पलाइन से संपर्क करना चाहिए।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com