धमाकों से दहला नॉर्वे, राजधानी ओस्लो में अमेरिकी दूतावास के पास जोरदार ब्लास्ट, सामने आया खौफनाक VIDEO
Norway US Embassy Blast: नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में अमेरिकी दूतावास के पास रविवार तड़के जोरदार धमाका सुनाई दिया। पुलिस ने इलाके को घेरकर जांच शुरू की।
- Written By: अक्षय साहू
ओस्लो में अमेरिकी दूतावास के पास धमाका (सोर्स- सोशल मीडिया)
Oslo US Embassy Explosion: नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में रविवार तड़के अमेरिका के दूतावास के पास एक तेज धमाके की आवाज सुनाई देने से इलाके में हड़कंप मच गया। धमाके की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत मौके पर पहुंच गईं और पूरे क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू कर दी गई।
ओस्लो डिस्ट्रिक्ट पुलिस ने एक आधिकारिक बयान जारी करते हुए बताया कि स्थानीय समय के अनुसार सुबह करीब 1 बजे धमाका सुनाई दिया। हालांकि शुरुआती जांच में यह तुरंत स्पष्ट नहीं हो पाया कि धमाके की असली वजह क्या थी और इसमें किसी व्यक्ति या समूह की भूमिका है या नहीं। पुलिस ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए हर संभावित पहलू की जांच की जा रही है।
🚨WATCH: LOUD EXPLOSION AT US EMBASSY IN OSLO, NORWAY pic.twitter.com/bXmOlmTk6g — GPX (@GPX_Press) March 8, 2026
सम्बंधित ख़बरें
सस्ता होने वाला है पेट्रोल-डीजल? ट्रंप के इस डील आ सकती है रिकॉर्ड गिरावट, जानें क्या है प्लान?
अल-नीनो की दस्तक से बढ़ी टेंशन, कैसे भारत में घट सकता है बिजली उत्पादन? समझिए बड़ा खतरा
दिल्ली में चौथी मंजिल से कूदी विदेशी महिला, संदिग्ध ‘ड्रग्स लैब’ का भंडाफोड़; भारी मात्रा में MDMA बरामद
US Iran Deal Dispute: ट्रंप के शांति समझौते के दावों को ईरान ने नकारा, कहा रेड लाइन्स पर नहीं झुकेंगे
बढ़ाई गई दूतावास की सुरक्षा
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, वे लगातार अमेरिकी दूतावास के अधिकारियों के संपर्क में हैं और सुरक्षा स्थिति का आकलन किया जा रहा है। राहत की बात यह है कि अब तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली है। फिर भी एहतियात के तौर पर दूतावास के आसपास के इलाके में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है।
घटना के बाद इलाके में रहने वाले कुछ चश्मदीदों ने नॉर्वे के प्रमुख अखबार वर्डेन्स गैंग को बताया कि धमाके के तुरंत बाद दूतावास परिसर के आसपास धुआं उठता हुआ दिखाई दिया। हालांकि अभी तक यह साफनहीं हो पाया है कि धुआं किस कारण से उठा।
दूतावास से सामान्य कार्यालय समय के बाहर इस घटना पर प्रतिक्रिया लेने की कोशिश की गई, लेकिन तुरंत कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं मिल सकी। फिलहाल पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मामले की गहन जांच में जुटी हुई हैं।
धमाके के वक्त खाली था दूतावास
घटना उस समय हुई जब स्थानीय समय के अनुसार ओस्लो में रविवार सुबह करीब 2 बजे थे। इसका मतलब है कि उस समय दूतावास लगभग खाली रहा होगा और आसपास के इलाके में भी लोगों की आवाजाही बहुत कम रही होगी।
यह भी पढ़ें: Iran Surrender: राष्ट्रपति पेजेशकियान की पड़ोसी दशों से माफी पर डोनाल्ड ट्रंप का तीखा तंज
इस बीच दूतावास के पास रहने वाले स्थानीय लोगों ने भी अपने अनुभव साझा किए। एक पोस्ट में बताया गया कि धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के तीन से अधिक घरों तक कंपन महसूस किया गया। एक व्यक्ति ने पुलिस से मिले कथित अपडेट का जिक्र करते हुए कहा कि धमाके के तुरंत बाद इलाके से धुआं उठता देखा गया था।
