Explainer: पाम बोंडी की छुट्टी और टॉड ब्लैंच की एंट्री; आखिर ट्रंप ने क्यों बदला अपना अटॉर्नी जनरल?
डोनाल्ड ट्रंप ने Attorney General Pam Bondi को उनके पद से हटा दिया है और टॉड ब्लैंच को को इस पद पर बैठा दिया है। जानें ट्रंप के इस कदम से अमेरिका के न्यायिक प्रक्रिया पर क्या प्रभाव पड़ेगा।
- Written By: अमन उपाध्याय
पाम बॉन्डी और डोनाल्ड ट्रंप, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
Trump Fires Attorney General Pam Bondi: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बड़े राजनीतिक घटनाक्रम में अटॉर्नी जनरल पाम बोंडी को उनके पद से हटा दिया है। ट्रंप ने ‘ट्रुथ सोशल’ पर घोषणा की कि बोंडी अब निजी क्षेत्र में एक नई भूमिका निभाएंगी। बोंडी की जगह ट्रंप ने अपने पूर्व आपराधिक बचाव वकील और डिप्टी अटॉर्नी जनरल टॉड ब्लैंच को एक्टिंग अटॉर्नी जनरल नियुक्त किया है।
बर्खास्तगी के पीछे के मुख्य कारण
सूत्रों के अनुसार, ट्रंप पाम बोंडी के प्रदर्शन से खुश नहीं थे। इसके पीछे दो प्रमुख कारण बताए जा रहे हैं:
राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ कार्रवाई में विफलता: डोनाल्ड ट्रंप चाहते थे कि जस्टिस विभाग उन लोगों के खिलाफ अधिक आक्रामक कार्रवाई करे जिन्होंने उनके अनुसार कानून तोड़ा है या उन्हें नुकसान पहुंचाया है। पूर्व एफबीआई निदेशक जेम्स कोमी से जुड़ा मामला कोर्ट में टिक नहीं पाया जिससे व्हाइट हाउस में नाराजगी थी।
सम्बंधित ख़बरें
‘अमेरिका में सभ्यता और इतिहास की कमी’, ट्रंप की टिप्पणी पर भड़का ईरान; देखें VIDEO
Khamenei Funeral: ईरान में खामेनेई के जनाजे की भीड़ देख ट्रंप ने किसे दे दी धमकी?, VIDEO
क्या खत्म होने वाली है रूस-यूक्रेन जंग? पुतिन-ट्रंप की 90 मिनट की बातचीत से दुनिया में बढ़ी हलचल
‘एक शॉट और सब खत्म…’, खामेनेई के जनाजे पर ट्रंप के दावे ने मचाई सनसनी, फिर क्यों पीछे हटे अमेरिकी राष्ट्रपति
एपस्टीन फाइल्स का विवाद: पाम बोंडी के कार्यकाल में ‘एपस्टीन फाइल्स’ का मुद्दा एक बड़ी राजनीतिक समस्या बन गया था। उन पर इन फाइलों को सार्वजनिक करने में पारदर्शिता की कमी और पीड़ितों की जानकारी सुरक्षित न रख पाने के आरोप लगे थे।
कौन हैं नए अटॉर्नी जनरल टॉड ब्लैंच?
टॉड ब्लैंच ट्रंप के बेहद भरोसेमंद माने जाते हैं। जस्टिस विभाग में आने से पहले वे ट्रंप के निजी वकील रह चुके हैं और उन्होंने न्यूयॉर्क ‘हश मनी’ केस (Hush money case) सहित कई महत्वपूर्ण मामलों में ट्रंप का बचाव किया है। पद संभालते ही ब्लैंच ने कहा कि उनका विभाग कानून लागू करने और अमेरिका को सुरक्षित रखने के लिए हर संभव कदम उठाएगा।
क्या होगी अगली चुनौती?
हालांकि पाम बोंडी ने पद छोड़ दिया है लेकिन उनकी मुश्किलें खत्म नहीं हुई हैं। उन्हें 14 अप्रैल को हाउस ओवरसाइट कमेटी के सामने समन किया गया है, जहां उन्हें एपस्टीन फाइल के मामले से जुड़े दस्तावेजों की हैंडलिंग पर शपथ के साथ जवाब देना होगा। इस बीच, ट्रंप स्थायी अटॉर्नी जनरल के रूप में ईपीए प्रशासक ली ज़ेल्डिन के नाम पर भी विचार कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें:- पाकिस्तान के बन्नू में भीषण विस्फोट, मीलों दूर तक सुनी गई धमाके की आवाज, 5 लोगों की मौत
क्या है पीड़ितों की प्रतिक्रिया?
एपस्टीन पीड़ितों की वकील ग्लोरिया ऑलरेड ने बोंडी की विदाई को देर से लिया गया सही फैसला बताया। वहीं, सीनेटर एलिजाबेथ वॉरेन और विपक्षी नेताओं ने आरोप लगाया कि ट्रंप जस्टिस विभाग को अपने राजनीतिक दुश्मनों के खिलाफ हथियार के रूप में इस्तेमाल करना चाहते हैं।
