English Proficiency Tests: विदेश जाना चाहते हैं? IELTS के अलावा इन पापुलर इंग्लिश टेस्ट से बढेंगी संभावनाएं
English Proficiency Tests: विदेश में पढ़ाई नौकरियां के लिए IELTS, TOEFL और PTE जैसे टेस्ट आपकी मदद करते हैं और यह सबसे ज्यादा जरूरी है। साथ ही कई अन्य टेस्ट भी आपकी इंग्लिश स्किल्स को साबित करते हैं।
- Written By: प्रिया सिंह
इंग्लिश प्रोफिशिएंसी टेस्ट (सोर्स-सोशल मीडिया)
English Proficiency Tests Abroad Study Exams: वैलिड इमीग्रेशन एग्जाम के लिए तैयारी करना अब बहुत जरूरी हो गया है। विदेश में पढ़ाई करने या नौकरी पाने के लिए इंग्लिश आना सबसे पहली सीढ़ी है। दुनिया के कई बड़े देश आपकी भाषा की समझ को परखने के लिए इन खास परीक्षाओं की मांग करते हैं। सही टेस्ट का चुनाव करके आप विदेश जाने के अपने सपने को बहुत ही आसानी से और जल्दी पूरा कर सकते हैं।
इंग्लिश प्रोफिशिएंसी टेस्ट और वैलिड इमीग्रेशन एग्जाम के जरिए आप आसानी से विदेशी यूनिवर्सिटी में प्रवेश ले सकते हैं। इसमें इनमें से कई टेस्ट दुनिया भर में PR या स्थाई निवास के लिए भी पूरी तरह से मान्य होते हैं। हालांकि हर देश और यूनिवर्सिटी की अपनी अलग मांग और नियम होते हैं। जिसे सही से समझना बहुत जरूरी है। आज हम आपको विदेश जाने के लिए जरूरी ऐसे ही कुछ प्रमुख टेस्ट के बारे में बहुत आसान भाषा में बताएंगे।
IELTS और TOFEL
विदेश जाने के लिए IELTS सबसे ज्यादा लोकप्रिय है जो यूके, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड सहित कई देशों में मान्य है। इसमें एकैडमिक और जनरल दो तरह के फॉर्मेट होते हैं। जो छात्रों और PR दोनों के लिए काम आते हैं। वही तो TOFEL अमेरिका, कनाडा और यूरोप में मान्य है यह अमेरिकी यूनिवर्सिटी में सबसे ज्यादा स्वीकार किया जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
Ghana Rejects US Deal: छोटे से देश घाना ने दिखाई ट्रंप को आंख, डेटा प्राइवेसी के डर से हेल्थ डील को नकारा
Iran Nuclear Weapons: ट्रंप की सख्त चेतावनी! NATO न दें ईरान को परमाणु हथियार, पलक झपकते ही मचेगी तबाही
Mojtaba Khamenei Statement: मोजतबा खामेनेई की दोटूक, अमेरिकी बेस की सुरक्षा सिर्फ एक भ्रम, बताया ‘कागजी शेर’
Israel UAE: ईरान को गिरने की तैयारी! इजरायल ने UAE में तैनात किए घातक लेजर हथियार और सैन्य दस्ता
PTI और डुओलिंगों टेस्ट
PTI एकेडमिक पूरी तरह से कंप्यूटर आधारित टेस्ट है और इसका रिजल्ट मात्र 48 घंटे में आ जाता है। डुओलिंगो इंग्लिश टेस्ट घर बैठे दिया जा सकता है और यह 4000 से अधिक यूनिवर्सिटीज में पूरी तरह मान्य है। डुओलिंगो टेस्ट में फीस काफी कम लगती है समय एक घंटा लगता है इसका रिजल्ट भी जल्दी मिल जाता है।
कनाडा PR के लिए सेलपिप
अगर आप खासतौर पर कनाडा में PR या इमीग्रेशन चाहते हैं तो सेलपिप सबसे बेहतरीन विकल्प माना जाता है। यह पूरी तरह से कंप्यूटर आधारित है और इंग्लिश के रोजमर्रा के इस्तेमाल पर बहुत अच्छी तरह से आधारित होता है। कनाडा PR चाहने वालों के लिए सेलपिप टेस्ट इमीग्रेशन एप्लीकेशन के लिए बहुत उपयुक्त और काफी शानदार टेस्ट है।
यह भी पढ़ें: Ghana Rejects US Deal: छोटे से देश घाना ने दिखाई ट्रंप को आंख, डेटा प्राइवेसी के डर से हेल्थ डील को नकारा
कैंब्रिज इंग्लिश क्वालिफिकेशन
कैंब्रिज इंग्लिश क्वालिफिकेशन यूके और यूरोप की कई बड़ी यूनिवर्सिटीज में प्रवेश के लिए पूरी तरह से मान्य है। इसमें A2 से C2 तक के अलग-अलग लेवल होते हैं और इसकी वैधता भी काफी लंबी होती है। हर देश की अलग-अलग रिक्वायरमेंट होती है इसलिए अपनी जरूरत के हिसाब से सही इंग्लिश टेस्ट का ही चुनाव करें।
