Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Dussehra 2025 |
  • Shardiya Navratri |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

फ्रांस के राष्ट्रपति को पत्नी ने जड़ा थप्पड़, कैमरे में कैद इमैनुअल मैक्रो की बेबस मुस्कान- Video

इमैनुएल मैक्रों वियतनाम दौर पर हैं। जहां विमान से उतरने से पहले का उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में उनकी पत्नी उनके चेहरे पर चपत लगाती दिख रही हैं।

  • By Saurabh Pal
Updated On: May 26, 2025 | 07:05 PM

पत्नी के साथ इमैनुअल मैक्रो(फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

हनोई: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दिख रहा है कि फ्लाइट से उतरते वक्त उनकी पत्नी उन्हें थप्पड़ लगा रही हैं। ये वायरल वीडियो वियतनाम की राजधानी हनोई का है, जहां फ्रांसीसी राष्ट्रपति बतौर राजकीय यात्रा पर अपनी पत्नी के साथ पहुंचे थे।

वीडियो में फर्स्ट लेडी को हनोई में राष्ट्रपति विमान से बाहर निकलते समय इमैनुएल मैक्रों का चेहरा हाथ से धकेलते देखा जा रहा है। जैसे ही विमान का दरवाजा खुलता है, राष्ट्रपति मैक्रों अचानक पीछे हटते हैं, जबकि उनकी पत्नी ब्रिगिट, मैक्रों के मुंह पर धक्का दे रही हैं। इसी दौरान राष्ट्रपति मैक्रों को फौरन एहसास होता है कि नीचे पत्रकारों का हुजूम है और कैमरे ऑन हैं, इसीलिए वो थोड़ा मुस्कुराकर हाथ हिलाते हैं और फिर वहां से प्लेन के अंदर छिप जाते हैं।

राष्ट्रपति भवन पहले फर्जी वीडियो बताया फिर…

हालांकि शुरुआत में फ्रांसीसी राष्ट्रपति भवन ने वीडियो को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से बनाया हुआ कहकर उसे फर्जी बताया, लेकिन बाद में वीडियो की सत्यता की पुष्टि हो गई। इसके बाद फ्रांसीसी राष्ट्रपति भवन के आधिकारिक बयान में भी थोड़ा बदलाव आ गया। राष्ट्रपति मैक्रों के एक करीबी दोस्त ने इसे एक साधारण ‘पति-पत्नी का झगड़ा’ बताया है।

🚨🇫🇷ALERTE – À son arrivée au Vietnam, Emmanuel #Macron semble avoir été frappé au visage par son épouse, Brigitte Macron. pic.twitter.com/xoVb5uBDhm — Actu React Info (@actureact_info) May 25, 2025

फ्लाइट से उतरते समय दिखी अनबन

फ्लाइट से उतरते वक्त भी राष्ट्रपति मैक्रों और उनकी पत्नी बगैर एक दूसरे का हाथ पकड़े उतरते दिख रहे हैं, जबकि फ्रांसीसी राष्ट्रपति इस दौरान काफी असहज दिख रहे थे। वो अपनी पत्नी को कुछ ऐसे देख रहे थे मानो वो कहीं सार्वजनिक तौर पर कोई कांड ना कर दें। उल्लेखनीय है कि फ्रांसीसी राष्ट्रपति की शादी की कहानी पूरी दुनिया में मशहूर है। इसे एक असामान्य रिश्ता कहा जा सकता है।

मैक्रो ने अपनी स्कूल टीचर से शादी की

इमैनुएल मैक्रों और ब्रिगिट की उम्र में 24 वर्षों का फासला है। मैंक्रों अपनी पत्नी से 24 साल छोटे हैं। बिगिट का जन्म 13 अप्रैल 1953 को हुआ था और वो स्कूल में इमैनुएल मैक्रों को पढ़ाया करतीं थीं। स्कूल में ही मैक्रों और ब्रिगिट में प्यार हो गया था। उस वक्त इमैनुएल मैक्रों सिर्फ 15 वर्ष के थे जबकि ब्रिगिट करीब 39 वर्ष की थीं। ब्रिगिट पहले से शादी शुदा और तीन बच्चों की मां थीं।

‘परिवार के खिलाफ जाकर ब्रिगिट से शादी की’

मैक्रों ने 16 साल की उम्र में ब्रिगिट को शादी के लिए प्रपोज किया था, लेकिन मैक्रों के परिवार को ये रिश्ता हरगिज मंजूर नहीं था। लिहाजा उनकी शादी काफी विवादित बन गई थी। उनके समाज में भी शादी का काफी विरोध किया गया था। ब्रिगिट ने मैक्रों से शादी के लिए अपने पति से तलाक ले लिया था। 2007 में जब मैक्रों 29 साल के थे और ब्रिगिट 54 साल की थीं, उस वक्त दोनों ने शादी कर ली थी। ये शादी फ्रांस की राजधानी पेरिस में एक निजी समारोह में हुई थी। 2017 में जब इमैनुएल मैक्रों फ्रांस के राष्ट्रपति बने तो ब्रिगिट फ्रांस की फर्स्ट लेडी बन गईं। वो अभी भी अपने पति के सार्वजनिक जीवन में काफी सक्रिय भूमिका निभाती हैं और करीब करीब उनके सभी विदेशी दौरे में उनके साथ होती हैं।

Emmanuel macron slapped by his wife on camera on his vietnam trip see video

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 26, 2025 | 07:01 PM

Topics:  

  • Emmanuel Macron
  • France
  • Latest News

सम्बंधित ख़बरें

1

…मराठी नहीं सीखूंगा, अबू आजमी के बयान से बढ़ा भाशा विवाद, जानें क्या कहा?

2

राष्ट्रीय सुरक्षा पर खतरा! मुंबई में अवैध बांग्लादेशियों के खिलाफ चला सबसे बड़ा ऑपरेशन

3

‘संकट महाराष्ट्र पर और 10,000 रुपये बिहार में दे रहे’, मोदी को पीड़ा नहीं चुनाव दिख रहा!

4

उमाकांतानन्द सरस्वती के साथ राष्ट्रपति से मिले शाश्वतम् प्रतिनिधि, राष्ट्रीय मुद्दों पर हुआ विमर्श

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.