VIDEO: अल्लाह हू अकबर, फ्लाइट को बम से उड़ा दूंगा... विमान में मची चीख-पुकार

Flight bomb threat: लंदन के ल्यूटन एयरपोर्ट से ग्लासगो के लिए उड़ान भर रही ईजीजेट एयरलाइन की एक फ्लाइट में हंगामे का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक यात्री ने जोर-जोर से चिल्लाते हुए विमान में बम...
अल्लाह हू अकबर, फ्लाइट को बम से उड़ा दूंगा, विमान में मची चीख-पुकार; VIDEO वायरल
शख्स ने फ्लाइट को बम से उड़ाने की दी धमकी, फोटो (सो.सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Plane bomb threat: लंदन के ल्यूटन एयरपोर्ट से ग्लासगो जा रही ईज़ीजेट एयरलाइन की एक फ्लाइट में बड़ा हंगामा हो गया। उड़ान के दौरान एक यात्री ने अचानक जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया और दावा किया कि वह विमान को बम से उड़ा देगा। उसकी इन हरकतों से फ्लाइट में अफरा-तफरी मच गई।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि वह व्यक्ति ‘अल्लाह हू अकबर’, ‘अमेरिका मुर्दाबाद’ और ‘ट्रंप मुर्दाबाद’ जैसे नारे लगाता हुआ नजर आता है। इसके बाद विमान में सवार अन्य यात्रियों ने मिलकर उसे काबू में कर लिया।

जोर-जोर से चिल्लाते हुए लगाने लगा नारा

जब फ्लाइट ग्लासगो एयरपोर्ट पर उतरी, तो उस व्यक्ति को स्कॉटलैंड में तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। ययह पूरा मामला सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहे एक वायरल वीडियो में देखा जा सकता है, जिसमें वह व्यक्ति जोर-जोर से चिल्लाते हुए विमान को बम से उड़ाने की धमकी दे रहा है। वीडियो में साफ सुनाई देता है कि वह "अमेरिका मुर्दाबाद", "ट्रंप मुर्दाबाद" और "अल्लाह हू अकबर" जैसे नारे लगा रहा था। उसके इसको देखते हुए विमान में सवार अन्य यात्री डर के मारे घबरा गए। इसके बाद, एक सहयात्री ने उसे पकड़कर जमीन पर गिरा दिया।

देखें VIDEO -

पुलिस ने बताया कि इंटरनेट पर फैले इस वीडियो की जांच आतंकवाद निरोधी इकाई द्वारा की जा रही है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए इस व्यक्ति की उम्र करीब 41 साल है। ग्लासगो टाइम्स की खबर के अनुसार, विमान में सवार सभी यात्री सकुशल हैं और किसी भी यात्री को कोई हानि नहीं पहुंची है। यात्रियों की सुरक्षा के मामले में कोई लापरवाही नहीं बरती गई है।

स्कॉटलैंड दौरे पर हैं डोनाल्ड ट्रंप

बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस समय पांच दिवसीय दौरे पर स्कॉटलैंड पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने यूरोपीय संघ की प्रमुख उर्सुला वॉन डेर लेयेन के साथ एक अहम समझौता किया है, जिससे ट्रान्साटलांटिक टैरिफ को लेकर लंबे समय से जारी विवाद समाप्त हो गया है। इस समझौते से दोनों पक्षों के बीच संभावित टकराव टल गया है। हालांकि, ट्रंप की इस यात्रा का विरोध भी किया जा रहा है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com