Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नीदरलैंड में Dutch Princess की हत्या की साजिश नाकाम! कुल्हाड़ी के साथ आरोपी गिरफ्तार, बढ़ाई गई सुरक्षा

Dutch Princess Threat: नीदरलैंड में राजकुमारी कैथरीना और एलेक्सिया की हत्या की साजिश का बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने कुल्हाड़ी और धमकी भरे नोट के साथ एक 33 वर्षीय चरमपंथी को पकड़ा है।

  • Written By: प्रिया सिंह
Updated On: May 03, 2026 | 11:04 AM

डच राजकुमारी कैथरीना-अमालिया (सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Dutch Princess Murder Plot: नीदरलैंड में शाही परिवार की सुरक्षा को लेकर एक बड़ी चिंता पैदा हो गई है। पुलिस ने राजकुमारी कैथरीना-अमालिया और उनकी बहन एलेक्सिया की हत्या की साजिश रचने वाले एक व्यक्ति को पकड़ा है। इस 33 वर्षीय संदिग्ध को एक कट्टरपंथी विचारधारा वाला दक्षिणपंथी चरमपंथी माना जा रहा है।

गिरफ्तारी के दौरान इस आरोपी के पास से कई खतरनाक चीजें मिली हैं जो उसके इरादों को साफ दिखाती हैं। पुलिस ने उसके पास से दो कुल्हाड़ियां बरामद की हैं जिन पर मोसाद और एलेक्सिया जैसे शब्द खुदे हैं। फरवरी में अमालिया और ब्लड बाथ जैसे शब्दों वाला एक हस्तलिखित नोट भी मिला था।

धमकियों के डर से छोड़ना पड़ा था देश

यह पहली बार नहीं है जब डच राजकुमारी कैथरीना की सुरक्षा को लेकर इतना गंभीर खतरा सामने आया है। साल 2020 में भी उन्हें भयानक धमकियां मिली थीं जिसके कारण उन्हें अपना घर छोड़ना पड़ा था। वह भारी सुरक्षा वाले महल में रही और 1 साल तक मैड्रिड में भी छिपी रहीं।

सम्बंधित ख़बरें

लॉस एंजेलिस की मेयर बन सकती हैं Nithya Raman! जोहरान ममदानी के बाद अमेरिका में एक और भारतवंशी का जलवा

Tanker Hijack: यमन तट पर फिर तनाव! तेल टैंकर पर सोनालियाई डाकुओं का कब्जा, अदन की खाड़ी में बढ़ा खतरा

अभी नहीं मिली सजा… Iran के शांति प्रस्ताव पर ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- जरूतत पड़ी तो फिर हमला करूंगा

शांति प्रस्ताव ठुकराने पर ट्रंप को ईरान की शक्ति चेतावनी- हम अमेरिका की किसी भी हिमाकत का जवाब देने को तैयार

डच राजकुमारी को खतरनाक ड्रग कार्टेल से अपने अपहरण का बहुत ज्यादा डर सता रहा था। नीदरलैंड की रानी मैक्सिमा ने भी बताया था कि इस हालात का उनकी बेटी के जीवन पर काफी गहरा असर पड़ा है। साल 2024 में कड़े सुरक्षा इंतजाम लागू होने के बाद ही वह नीदरलैंड लौट सकीं।

यह भी पढ़ें: लॉस एंजेलिस की मेयर बन सकती हैं Nithya Raman! जोहरान ममदानी के बाद अमेरिका में एक और भारतवंशी का जलवा

कुख्यात क्रिमिनल रिदुआन ताघी का हमला

इस मामले में कभी यूरोप की सबसे कुख्यात ड्रग लॉर्ड रहे रिदुआन ताघी का नाम भी सामने आया था। हालांकि रिदुआन ताघी ने डच राजकुमारी के खिलाफ किसी भी साजिश रचने से पूरी तरह इनकार किया था। साल 2024 में इस अपराधी को पांच हत्याओं के जुर्म में आजीवन कारावास की सजा मिली है।

राजकुमारी कैथरीना-अमालिया ने बताया कि लगातार धमकियों की वजह से उन्होंने अपनी आजादी पूरी तरह से को दी है। वह एक आम छात्रा की तरह सड़क पर घूमना और बेफिक्र होकर दुकानों पर जाना मिस करती हैं। अधिकारी अब इस नई साजिश के पीछे के कारणों की गहराई से जांच कर रहे हैं।

Dutch princess threat murder plot uncovered in netherlands royal family

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 03, 2026 | 11:04 AM

Topics:  

  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.