नए राजदूत सर्जियो गोर के शपथ ग्रहण समारोह में ट्रंप ने टैरिफ को लेकर कही ये बड़ी बात

US Tariffs: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका जल्द ही भारत पर लगे अतिरिक्त टैरिफ को कम करेगा और दोनों देशों के बीच नया न्यायपूर्ण व्यापार समझौता बनने जा रहा है।
quiet-piggy-trending-on-social-media-connection-with-us-president-trump
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (सोर्स - सोशल मीडिया)
Updated on

Donald Trump on US Tariffs: भारत और अमेरिका के बीच व्यापार को लेकर लंबे समय से टैरिफ विवाद चल रहा है। डोनाल्ड ट्रंप के बयान ने अब इस तनाव को कम करने की उम्मीदें बढ़ा दी हैं। ट्रंप ने संकेत दिया है कि भारत पर लगे ऊंचे टैरिफ जल्द घटाए जाएंगे। साथ ही, उन्होंने एक नया और संतुलित व्यापार समझौता बनने की बात भी कही।

 टैरिफ कम करने की तैयारी में अमेरिका

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर लगे अतिरिक्त टैरिफ को कम करने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा, “हां, हम भारत पर लगे टैरिफ को कम करने जा रहे हैं और यह किसी भी समय किया जा सकता है।” उन्होंने बताया कि पहले भारत रूस से तेल खरीद रहा था, जिसके चलते टैरिफ बढ़ाए गए थे। अब जब भारत ने रूस से तेल खरीदना घटा दिया है, तो अमेरिका भी टैरिफ कम करने पर विचार कर रहा है। ट्रंप ने कहा कि रूस के साथ तेल व्यापार को अमेरिका ने भी काफी हद तक सीमित कर दिया है, इसलिए भारत पर आर्थिक दबाव कम करना ज़रूरी है। उनका यह बयान दोनों देशों के बीच आर्थिक रिश्तों को सुधारने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

बन सकता है नया व्यापार समझौता

ट्रंप ने यह भी कहा कि अमेरिका और भारत के बीच एक नया व्यापार समझौता तैयार किया जा रहा है। यह समझौता पहले के मुकाबले ज़्यादा न्यायपूर्ण और सभी के लिए लाभदायक होगा। उन्होंने कहा, “पहले हमारे व्यापारिक सौदे असमान थे, लेकिन अब हम एक संतुलित और फायदेमंद डील के बहुत करीब हैं।” ट्रंप ने मज़ाकिया अंदाज़ में कहा कि “फिलहाल भारत मुझे ज्यादा पसंद नहीं करता, लेकिन जल्द ही वे फिर से हमें पसंद करेंगे।”

नए राजदूत सर्जियो गोर के शपथ ग्रहण समारोह में ट्रंप

भारत में अमेरिका के नए राजदूत सर्जियो गोर के शपथ ग्रहण समारोह में ट्रंप ने भारत की सराहना की। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया की सबसे पुरानी सभ्यताओं में से एक है और यहां 1.5 अरब से ज्यादा लोग रहते हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपने अच्छे संबंधों का भी ज़िक्र किया और कहा कि सर्जियो गोर के आने से दोनों देशों के बीच रिश्ते और मजबूत होंगे।

ट्रंप ने आगे कहा कि गोर का मुख्य काम अमेरिका और भारत के बीच रणनीतिक, आर्थिक और सुरक्षा संबंधों को और गहराई देना होगा। वे निवेश, ऊर्जा निर्यात और तकनीकी सहयोग को बढ़ाने की दिशा में काम करेंगे।

Navbharat Live
navbharatlive.com