Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • हेल्थ
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
In Trends:
  • बिहार चुनाव 2025 |
  • सियासत-ए-बिहार |
  • Ind vs Aus |
  • आज का मौसम |
  • आज का राशिफल |
  • बिग बॉस 19
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जल्द भारत आएंगे डोनाल्ड ट्रंप! ट्रेड डील के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ने की PM मोदी की तारीफ

Donald Trump: जब अमेरिकी राष्ट्रपति से यह पूछा गया कि क्या वे अगले साल भारत की यात्रा कर सकते हैं, तो ट्रंप ने कहा, ऐसा हो सकता है। उन्होंने अपनी पिछली भारत यात्रा (साल 2020) को भी याद किया।

  • By मनोज आर्या
Updated On: Nov 07, 2025 | 08:59 AM

डोनाल्ड ट्रंप, (अमेरिकी राष्ट्रपति)

Follow Us
Close
Follow Us:

Donald Trump India Tour: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वे जल्द ही भारत आने की योजना बना रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हुए उन्हें अपना अच्छा मित्र और एक महान व्यक्ति बताया। व्हाइट हाउस में गुरुवार को हुई प्रेस वार्ता में एक सवाल का जवाद देते हुए उन्होंने कहा कि भारत के साथ व्यापार से जुड़ी बातचीत बहुत अच्छे से आगे बढ़ रही है। ट्रंप ने बताया कि हम अक्सर बात करते हैं। वे चाहते हैं कि मैं भारत आऊं। हम इसका हल निकाल लेंगे। मैं जाऊंगा… वह एक महान व्यक्ति हैं और मैं जाऊंगा।

जब अमेरिकी राष्ट्रपति से यह पूछा गया कि क्या वे अगले साल भारत की यात्रा कर सकते हैं, तो ट्रंप ने कहा, “हां, ऐसा हो सकता है। उन्होंने अपनी पिछली भारत यात्रा (साल 2020) को भी याद किया और कहा कि प्रधानमंत्री के साथ मेरी वहां (भारत) बहुत अच्छी यात्रा रही। ट्रंप ने यह भी कहा कि भारत ने रूस से तेल खरीदना काफी कम कर दिया है।

‘मोदी के प्रति गहरा सम्मान रखते हैं ट्रंप’

हाल ही में व्हाइट हाउस ने भी कहा था कि ट्रंप प्रधानमंत्री मोदी के प्रति गहरा सम्मान रखते हैं और दोनों नेताओं की बातचीत अक्सर होती रहती है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने मंगलवार को भारत-अमेरिका संबंधों पर एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि ट्रंप द्विपक्षीय संबंधों को लेकर बहुत सकारात्मक हैं। उन्होंने बताया कि व्यापार के मुद्दों पर दोनों देशों के बीच गंभीर स्तर पर चर्चा चल रही है।

व्हाइट हाउस में दीपावली समारोह

उन्होंने यह भी बताया कि पिछले महीने व्हाइट हाउस में दीपावली समारोह हुआ था और अमेरिका ने सर्जियो गोर को भारत में नया राजदूत नियुक्त किया है। ट्रंप ने दीपावली के मौके पर भारतीय-अमेरिकी अधिकारियों के साथ प्रधानमंत्री मोदी से भी सीधे बात की थी। उन्होंने इसे भारत के साथ संबंधों के प्रति अमेरिकी राष्ट्रपति की प्रतिबद्धता का प्रमाण बताया।

ये भी पढ़ें: ट्रंप के एक वार से पुतिन-जिनपिंग पस्त, अमेरिका ने एक्टिव किया C5+1 प्लान, मचा हड़कंप

प्रधानमंत्री मोदी एक महान व्यक्ति

21 अक्टूबर को ट्रंप ने व्हाइट हाउस में दीपावली का विशेष कार्यक्रम रखा था, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को एक महान व्यक्ति बताया और कहा था कि वे भारत के लोगों से बहुत प्रेम करते हैं।

Donald trump will visit india soon amid trade deal us president praises pm modi

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 07, 2025 | 08:59 AM

Topics:  

  • America
  • Donald Trump
  • India

सम्बंधित ख़बरें

1

ट्रंप के एक वार से पुतिन-जिनपिंग पस्त, अमेरिका ने एक्टिव किया C5+1 प्लान, मचा हड़कंप

2

थाईलैंड से 270 भारतीयों की वतन वापसी, म्यांमार के साइबर स्कैम सेंटरों में कर रहे थे काम

3

वेनेजुएला में उतरा रूसी सीक्रेट प्लेन! ट्रंप के हमले से पहले पुतिन ने चल दी बड़ी चाल, अमेरिका परेशान

4

कत्लेआम की तैयारी में मुनीर की फौज…ट्रंप ने दिया हमास को खत्म करने का आदेश, PAK का इंकार मुस्किल

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.