व्हाइट हाउस में चलीं गोलियां, जान बचाकर भागे डोनाल्ड ट्रंप, डिनर के बीच मचा हड़कंप, देखें VIDEO
White House Attack: व्हाइट हाउस डिनर में ट्रंप के भाषण के दौरान गोली जैसी आवाज से हड़कंप मच गया। सुरक्षाकर्मी तुरंत ट्रंप को सुरक्षित स्थान पर ले गए। देखें इस चौंकाने वाली घटना का पूरा वीडियो।
- Written By: अक्षय साहू
व्हाइट हाउस में आयोजित डिनर के दौरान गोलीबारी (सोर्स- सोशल मीडिया)
Gunshot in White House: व्हाइट हाउस (White House) में पत्रकारों के लिए आयोजित डिनर के दौरान उस समय हड़कंप मच गया, जब मंच पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मौजूदगी में अचानक गोली जैसी तेज आवाजें सुनाई दीं। हालात बिगड़ते देख अमेरिकी कमांडो तुरंत हरकत में आए और ट्रंप को सुरक्षा घेरे में ले लिया। वीडियो में नजर आता है कि ट्रंप तुरंत सिर झुका लेते हैं, जबकि सुरक्षाकर्मी उन्हें चारों ओर से घेरकर वहां से तेजी से बाहर ले जाते हैं।
Loud bangs (sounds like gunfire) heard at White House Correspondents’ Dinner. The President was rushed off the stage. Situation appears to be under control, no further information available at the moment. https://t.co/HSLZTfYG0Q pic.twitter.com/ribabcirxS — Intel Doge (@IntelDoge) April 26, 2026
बताया जा रहा है कि व्हाइट हाउस (White House) कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान अचानक उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक बंदूकधारी ने फायरिंग शुरू कर दी। मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत जवाबी कार्रवाई करते हुए हमलावर को मार गिराया। उस समय डोनाल्ड ट्रंप अपनी पत्नी समेत अन्य नेताओं और अधिकारियों के साथ डिनर में मौजूद थे। जानकारी के अनुसार, अमेरिकी समयानुसार रात करीब 8:30 बजे यह घटना हुई।
डोनाल्ड ट्रंप को सुरक्षित निकाला गया
इस दौरान सुरक्षा कारणों से डोनाल्ड ट्रंप, मेलानिया ट्रंप और अन्य वरिष्ठ नेताओं को तुरंत सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। सोशल मीडिया पर सामने आए कुछ वीडियो में तेज आवाजें सुनाई देने का दावा किया गया है, हालांकि इनकी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन आवाजों के बाद वहां मौजूद लोगों को बाहर निकाला गया और पूरे इलाके को घेर लिया गया।
सम्बंधित ख़बरें
इमरजेंसी अलर्ट से अमेरिका के रक्षा मुख्यालय में मचा हड़कंप, ईरान पर हमले से पहले पेंटागन में क्या हुआ?
Explainer: पाकिस्तान की नाक में दम करने वाला JAAC क्या है, PoK में मचे कोहराम को कैसे दे रहा खाद-पानी?
वेनेजुएला की तरह ईरान के तेल पर भी करेंगे कब्जा…ट्रंप ने दी आज रात बड़े हमले की धमकी, टेंशन में दुनिया!
खून से लथपथ सड़कें…PoK में मुनीर की सेना का कत्लेआम, आज 16 प्रदर्शनकारियों की गोली मारकर हत्या! देखें VIDEO
डोनाल्ड ट्रंप बतौर राष्ट्रपति पहली बार इस डिनर में शामिल हुए। उसी दौरान एक व्यक्ति फायरिंग करते हुए अंदर घुसने का प्रयास कर रहा था, जिस पर वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने जवाबी कार्रवाई की। इस डिनर में लगभग 2,600 लोग मौजूद थे, और गोलीबारी की आवाज सुनते ही लोग अपनी-अपनी टेबल के नीचे छिप गए।
यह भी पढ़ें- दुश्मनी खत्म या…सालों बाद पत्रकारों के बीच पहुंचेंगे ट्रंप! व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर में होंगे शामिल
क्या होता है कॉरेस्पोंडेंट डिनर?
वाशिंगटन डीसी में हर साल आयोजित होने वाला कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर वाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित किया जाता है। इस समारोह में पत्रकार, राजनेता और हॉलीवुड की मशहूर हस्तियां एक साथ इकट्ठा होती हैं। यह कार्यक्रम प्रेस की आजादी का जश्न मनाता है, पत्रकारिता के छात्रों के लिए छात्रवृत्तियां प्रदान करता है और राजनेताओं की हल्के-फुल्के अंदाज में रोस्टिंग (व्यंग्य) भी किया जाता है। इसमें अमेरिकी राष्ट्रपति के शामिल होने की परंपरा रही है।
