दोस्त के बेटे की जीत पर फिसले ट्रंप, ब्राजील की जगह भारत में करवा दिया राष्ट्रपति चुनाव, ऑनलाइन हुई बेइज्जती

Trump Mistakes Brazil For India: ट्रंप ने ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव को लेकर भारत का नाम लिख दिया। उन्होंने 12.5 करोड़ वोटों का दावा किया, जबकि भारत में राष्ट्रपति का चुनाव सीधे जनता नहीं करती।
Donald Trump Brazil Presidential Election Mistake
अमेर‍िका के राष्‍ट्रपत‍ि डोनाल्‍ड ट्रंप(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Donald Trump Brazil Presidential Election Mistake: अमेर‍िका के राष्‍ट्रपत‍ि डोनाल्‍ड ट्रंप ने अमेरिकी चुनावी स‍िस्‍टम की आलोचना करने की जल्‍दबाजी में दक्षिण अमेरिकी देश ब्राजील के बजाय भारत में राष्‍ट्रपत‍ि का चुनाव करा द‍िया। उन्होंने दावा किया कि भारत के राष्ट्रपति चुनाव के पहले दौर में 12.5 करोड़ लोगों ने मतदान किया। यह गलत जानकारी वाली पोस्‍ट उन्‍होंने अपने सोशल मीड‍िया अकाउंट 'ट्रुथ सोशल' पर पोस्‍ट की।

दरअसल अमेर‍िकी राष्‍ट्रपत‍ि दक्षिण अमेरिकी देश ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव पर टिप्पणी करना चाहते थे, जहां आज राष्‍ट्रपत‍ि चुनाव का पहला दौर संपन्‍न हुआ है और अगला अंतिम दौर 25 अक्‍टूबर को होना है। भारत में राष्ट्रपति का चुनाव सीधे जनता के वोट से नहीं होता है। 

ट्रंप ने जल्दबाजी में क्या गलती की? 

ट्रंप ने अपनी पोस्ट में लिखा, आज भारत के राष्ट्रपति चुनाव के पहले दौर में 12.5 करोड़ लोगों ने वोट दिया। वोटिंग बंद होने के कुछ ही समय बाद, उसी दिन नतीजे भी आ गए। हालांकि डेट्रॉइट, फिलाडेल्फिया, कैलिफोर्निया और अमेरिका के कई दूसरे शहरों और राज्यों में इससे बहुत कम वोटों के नतीजे आने में अक्सर कई हफ्ते लग जाते हैं। धांधली करने में, मेरा मतलब है गिनती करने में। अमेरिका में वोटिंग भ्रष्ट है। 

व्हाइट हाउस के आधिकारिक रैपिड रिस्पॉन्स अकाउंट ने भी ट्रंप की इस पोस्ट को दोबारा शेयर किया। इसके बाद सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में यूजर्स ट्रंप की गलती बताते और उन्हें सही जानकारी देते नजर आए।

Donald Trump Brazil Presidential Election Mistake
फ्लाईदुबई घटना पर पाकिस्तान का बेतुका बयान, पूर्व राजदूत बोले इस पर कॉमेडी फिल्म बनाओ, बेशर्मी का VIDEO वायरल

बोल्सोनारो से पीछे रहे लूला दा सिल्वा

ट्रंप की यह पोस्ट ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव के पहले दौर के बाद आई। इस चुनाव में दक्षिणपंथी उम्मीदवार फ्लावियो बोल्सोनारो मौजूदा राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा से आगे रहे लेकिन सीधे जीत के लिए जरूरी 50 प्रतिशत से ज्यादा वोट हासिल नहीं कर सके।

98.81 प्रतिशत वोटों की गिनती पूरी होने तक बोल्सोनारो को 47.24 प्रतिशत वोट मिले जबकि लूला को 44.91 प्रतिशत वोट मिले। दोनों में से कोई भी जरूरी आंकड़ा पार नहीं कर सका इसलिए अब दोनों के बीच 25 अक्टूबर को दूसरे दौर का मुकाबला होगा।

जायर बोल्सोनारो के समर्थक हैं ट्रंप

यह नतीजा फ्लावियो बोल्सोनारो के लिए मजबूत प्रदर्शन माना जा रहा है। वह ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो के बेटे हैं। जायर बोल्सोनारो पिछले चुनाव के नतीजे को सैन्य तख्तापलट के जरिए पलटने की नाकाम कोशिश की साजिश रचने के मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद 27 साल की जेल की सजा काट रहे हैं। डोनाल्ड ट्रंप जायर बोल्सोनारो को कई बार अपना दोस्त बता चुके हैं। उन्होंने बोल्सोनारो की गिरफ्तारी को लेकर लूला दा सिल्वा सरकार की आलोचना की थी। 

Donald Trump Brazil Presidential Election Mistake
रूस में फैल सकती है महामारी, रिसर्च लैब कर्मचारी की मौत से मचा हड़कंप, 200 वैज्ञानिकों को किया गया क्वारंटीन

लूला के सामने बड़ी चुनौती

लूला अब अपने मौजूदा समर्थकों को साथ बनाए रखने के साथ उन वोटरों को भी अपने पक्ष में लाने की कोशिश करेंगे, जिन्होंने पहले दौर में बाहर हो चुके दूसरे उम्मीदवारों को वोट दिया था। लूला के सामने अब बड़ी चुनौती दक्षिणपंथी खेमे को ब्राजील की सत्ता में आने से रोकने की है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com