ट्रंप का बड़ा दावा: अमेरिका के पास दुनिया का सबसे ज्यादा तेल-गैस, ईरान और वेनेजुएला पर दिया चौंकाने वाला बयान
Trump US Oil Gas Energy: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऊर्जा संसाधनों पर बड़ा दावा करते हुए कहा है कि अमेरिका के पास दुनिया में सबसे ज्यादा तेल, गैस और कोयला मौजूद है।
- Written By: अमन उपाध्याय
डोनाल्ड ट्रंप, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
Donald Trump US Oil Gas Energy Statement: ट्रंप ने दावा किया है कि अमेरिका के पास अब दुनिया के किसी भी अन्य देश की तुलना में सबसे अधिक तेल, गैस और कोयला जैसे ऊर्जा संसाधन मौजूद हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने ऊर्जा के क्षेत्र में अमेरिका की बढ़ती ताकत और अन्य देशों के साथ अपने रणनीतिक संबंधों को लेकर कई महत्वपूर्ण बातें कहीं है।
वेनेजुएला के साथ मिलकर रचेंगे नया इतिहास
डोनाल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला के साथ अमेरिका के वर्तमान संबंधों को लेकर कहा कि वेनेजुएला के साथ अमेरिका के संबंध बहुत अच्छे हैं। इसके बाद ट्रंप ने एक चौंकाने वाला आंकड़ा पेश करते हुए कहा कि यदि अमेरिका के संसाधनों में वेनेजुएला के संसाधनों को भी जोड़ दिया जाए, तो दुनिया की कुल ऊर्जा का लगभग 64 प्रतिशत हिस्सा इन्हीं के पास होगा।
उन्होंने इस स्थिति को ‘अविश्वसनीय’ करार दिया। ट्रंप के अनुसार, वेनेजुएला के लोग अमेरिका से प्यार करते हैं और वहां की स्थिति से खुश हैं। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि बड़ी अमेरिकी तेल कंपनियां अब वेनेजुएला में प्रवेश कर रही हैं और आने वाले समय में वहां से लाखों बैरल तेल निकालने की योजना है।
सम्बंधित ख़बरें
Elon Musk Loss: एलन मस्क को एक ही दिन में लगा $44000000000 का बहुत बड़ा झटका, टेस्ला के शेयर धड़ाम
फ्रांस में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी का तांडव, जून की हीटवेव से 5700 से ज्यादा लोगों की मौत
Ebola Virus Congo: कांगो में इबोला का खौफनाक तांडव, 1000 से ज्यादा लोगों की मौत से मचा भारी हड़कंप
पाकिस्तान छोड़ अब PoK के प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं पूर्व PM नवाज शरीफ, मुजफ्फराबाद में किया बड़ा ऐलान
परमाणु हथियार पर ट्रंप की दो टूक
ऊर्जा संसाधनों के अलावा, ट्रंप ने ईरान को लेकर भी महत्वपूर्ण टिप्पणी की। उन्होंने दावा किया कि अमेरिका को ईरान के मोर्चे पर बड़ी सफलता मिल रही है। ट्रंप ने स्पष्ट रूप से कहा कि ईरान अब परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं है और न ही वह भविष्य में ऐसा कर पाएग। उन्होंने संकेत दिया कि उनके पास ईरान के संदर्भ में कई विकल्प मौजूद हैं, लेकिन वर्तमान में हासिल की गई सफलता उत्साहजनक है।
नौसेना की भूमिका पर बयान
वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों पर बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि लोगों को डर था कि तेल के दाम 300 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच जाएंगे, लेकिन वर्तमान में यह 96 डॉलर प्रति बैरल के आसपास है। उन्होंने इसके पीछे अमेरिकी नौसेना की सुरक्षा बलों द्वारा की गई कार्रवाई को भी एक कारण बताया।
यह भी पढ़ें:- तुर्किए के विदेश मंत्री का अहम ढाका दौरा, पीएम तारिक रहमान व इस्लामी नेताओं से बड़ी बैठक
ट्रंप ने खुलासा किया कि नौसेना की मदद से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से बहुत सारा तेल प्राप्त किया गया है, जिसके बारे में दुनिया को पता भी नहीं है। ट्रंप ने यह भी बताया कि आने वाले समय में स्थितियां और बेहतर होंगी और तेल की कीमतें पहले की तुलना में और भी कम हो जाएंगी। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिकी तेल कंपनियों के पास उत्पादन बढ़ाने के लिए पर्याप्त संसाधन और समर्थन मौजूद है।
