Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जुकरबर्ग को जेल की धमकी तो पुतिन के साथ बैठक! अपनी पुस्तक में कई राज खोलेंगे डोनाल्ड ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी एक नयी पुस्तक में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ हेलसिंकी में 2018 में हुई शिखर वार्ता और फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग को धमकी का उल्लेख किया है।

  • By राहुल गोस्वामी
Updated On: Aug 30, 2024 | 12:24 PM

(डिज़ाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

न्यूयॉर्क: अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी एक नयी पुस्तक में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ हेलसिंकी में 2018 में हुई शिखर वार्ता का बचाव करते हुए उसे ‘‘एक बहुत अच्छी बैठक” करार दिया।

पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप ने आगामी तीन सितंबर को प्रकाशित होने वाली पुस्तक ‘सेव अमेरिका’ में फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग को धमकी दी है कि अगर वह 2020 में स्थानीय निर्वाचन कार्यालयों को 40 करोड़ अमेरिकी डॉलर का दान देने जैसी कोई भी हरकत इस बार के चुनावों में करते हैं तो वह उन्हें जेल में डाल देंगे।

यहां पढ़ें – पॉप ग्रुप ABBA का डोनाल्ड ट्रंप को अल्टीमेटम, कहा- चुनाव में हमारे गानों का बंद करें इस्तेमाल

सम्बंधित ख़बरें

भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर अमेरिकी कॉमर्स मंत्री का नया दावा, कहा- PM मोदी ने हर्ट किया ट्रंप का ईगो

वेनेजुएला के बाद अब मेक्सिको की बारी…ट्रंप ने किया लैंड स्ट्राइक का ऐलान, दुनिया में मचा हड़कंप

अपनी ही टीम पर भरोसा नहीं करते ट्रंप! वेनेजुएला मिशन की नहीं थी जेडी वेंस को खबर, खुलासे से हड़कंप

‘पहले गोली मारो, फिर सवाल पूछो…’, ट्रंप की धमकी पर भड़का डेनमार्क, सैनिकों को दे दिया बड़ा आदेश

अपनी इस पुस्तक में राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए ट्रंप के प्रचार अभियान और राष्ट्रपति के रूप में उनके कार्यकाल से संबंधित चित्रों और यादों को संग्रहीत किया गया है। इस पुस्तक में ट्रंप ने पुतिन के साथ हुई बैठक का बचाव किया। ट्रंप और पुतिन के बीच हुई इस बैठक की काफी आलोचना की गई थी।

पुस्तक में ट्रंप ने शिखर वार्ता के बाद हुए संवाददाता सम्मेलन की एक तस्वीर के नीचे लिखा, “यह एक बहुत ही जटिल दिन था।…रूस के राष्ट्रपति पुतिन के साथ मेरी बहुत अच्छी बैठक हुई, जिसकी सभी ने सराहना की। इसके बाद ‘फर्जी समाचार संस्थानों’ ने ‘फर्जी खबरें’ फैलानी शुरू कर दीं।” ट्रंप ने अपनी पुस्तक में 13 जुलाई को पेनसिल्वेनिया में उन पर हुए हमले की घटना का भी जिक्र किया। उन्होंने खून से सने अपने चेहरे की एक तस्वीर के नीचे लिखा, ‘‘हर जगह खून बह रहा था, फिर भी मुझे बहुत सुरक्षित महसूस हुआ क्योंकि मेरे साथ ईश्वर थे।”

यहां पढ़ें – डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा चुनावी वादा

जानकारी दें कि पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यह एलान बी किया है कि अगर वह फिर से राष्ट्रपति चुन लिए जाते हैं तो इन-विट्रो फर्टिलाइजेशन (IVF) उपचार की प्रक्रिया को मुफ्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अमेरिकी महिलाओं को IVFतकनीक से गर्भधारण करने की प्रक्रिया को स्वास्थ्य बीमा के तहत कवर कराया जाएगा। हालांकि उन्हाने यह नहीं बताया कि उनकी यह योजना किस तरह से काम करेगी और इसका वित्त पोषण कैसे किया जाएगा।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Donald trump threatens to send zuckerberg to jail in his book defends meeting with putin

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 30, 2024 | 12:23 PM

Topics:  

  • Donald Trump
  • Mark Zukerberg
  • Vladimir Putin

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.