पॉप ग्रुप ABBA का डोनाल्ड ट्रंप को अल्टीमेटम, कहा- चुनाव में हमारे गानों का बंद करें इस्तेमाल

पॉप संगीत ग्रुप ABBA ने डोनाल्ड ट्रंप से, उनके चुनाव प्रचार अभियान रैलियों में अपने गीतों का उपयोग बंद करने को कहा है। ट्रंप के प्रचार अभियान दल ने कहा है कि उनके पास ABBA के गीतों का इस्तेमाल करने की अनुमति है।
पॉप ग्रुप ABBA का डोनाल्ड ट्रंप को अल्टीमेटम, कहा- चुनाव में हमारे गानों का बंद करें इस्तेमाल
(डिज़ाइन फोटो)
Published on
Updated on

न्यूयार्क: स्वीडन के पॉप संगीत ग्रुप ABBA ने डोनाल्ड ट्रंप से, उनके चुनाव प्रचार अभियान रैलियों में अपने गीतों का उपयोग बंद करने को कहा है। हालांकि रिपब्लिकन पार्टी से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार ट्रंप के प्रचार अभियान दल ने कहा है कि उनके पास एबीबीए के गीतों का इस्तेमाल करने की अनुमति है।

बैंड ने एक बयान में कहा, ABBA को हाल ही में कुछ ऑनलाइन वीडियो के माध्यम से ट्रंप के एक कार्यक्रम में उनके संगीत और वीडियो के अनधिकृत उपयोग का पता चला है,।'' बयान में कहा गया है ‘‘एबीबीए और उसके प्रतिनिधि ने तुरंत इन्हें हटाने का तथा ऐसी सामग्री डिलीट करने का अनुरोध किया है। उनकी ओर से कोई अनुरोध प्राप्त नहीं हुआ है, इसलिए कोई अनुमति नहीं दी गई है।''

"वाटरलू", ''द विनर टेक्स इट ऑल'' और ''मनी, मनी, मनी'' ABBA के लोकप्रिय गीत हैं। ट्रंप के प्रचार अभियान दल के प्रवक्ता ने कहा कि उन्हें ‘लाइसेंस' मिल गया है। प्रवक्ता ने बताया, ‘‘बीएमआई और एएससीएपी के साथ हमारे समझौते के माध्यम से एबीबीए के संगीत का उपयोग करने का ‘लाइसेंस' मिला था।'' पूर्व में 2020 के चुनाव से पहले ब्रूस स्प्रिंगस्टीन, रिहाना, फिल कोलिंस, फैरेल, जॉन फोगर्टी, नील यंग, ​​एडी ग्रांट, पैनिक! एट द डिस्को, आर.ई.एम. और गन्स एन' रोजेज ने भी अपने गीतों का ट्रंप द्वारा उपयोग किए जाने पर आपत्ति जताई थी।

स्वीडन के एक दैनिक समाचार पत्र 'स्वेन्स्का डेगब्लैडेट' ने कहा कि जुलाई में मिनेसोटा में ट्रंप की रैली में ''द विनर टेक्स इट ऑल'' बजाया गया था। स्वीडन में यूनिवर्सल म्यूजिक ने कहा कि ट्रंप के एक आयोजन में एबीबीए का संगीत बजाए जाने का वीडियो सामने आया हैं। एबीबीए के, बिलबोर्ड हॉट 100 में 20 गाने शामिल हैं। इनमें से अधिकतर 1970 और 1980 के दशक में गाए गए थे। उन्होंने 2021 में एल्बम ‘‘वॉयेज'' जारी करते हुए फिर से वापसी की है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com