इतना किसी ने नहीं किया... मैंने विश्व शांति के लिए सात युद्ध रोके, ट्रंप ने किया बड़ा दावा

Trump Diplomacy: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि उनका प्रमुख उद्देश्य दुनिया में शांति कायम करना है। उन्होंने कहा कि विश्व शांति के क्षेत्र में उन्होंने जो काम किया, वह किसी और से...
donald-trump-stopped-seven-wars-for-world-peace
डोनाल्ड ट्रंप (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Trump Seven Wars Prevented: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उनका प्रमुख उद्देश्य 'विश्व शांति' को बढ़ावा देना है। उन्होंने दावा किया कि इस लक्ष्य के लिए अब तक किसी ने उनसे बेहतर काम नहीं किया। ट्रंप ने अपने पिछले आठ महीनों के कार्यकाल में सात युद्धों को रोकने का भी दावा किया है। 'द व्हाइट हाउस' द्वारा जारी एक वीडियो में ट्रंप ने कहा कि रूस-यूक्रेन संघर्ष को सुलझाने के लिए वे लगातार प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस विषय पर उन्होंने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से चर्चा की है और विश्वास जताया कि शी भी इस संघर्ष का समाधान देखना चाहेंगे और सहयोग करेंगे।

ट्रंप ने यह भी कहा कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ संबंधों के बावजूद यूक्रेन में युद्ध को रोकना सबसे चुनौतीपूर्ण काम था। उन्होंने कहा कि हाल के महीनों में जो प्रयास किए गए, वह किसी और ने नहीं किए। कुल मिलाकर, उन्होंने सात युद्धों को रोकने का दावा किया। इसके अलावा, ट्रंप ने स्वीकार किया कि उन्हें शुरू में लगा था कि रूस-यूक्रेन संघर्ष आसान होगा, लेकिन यह वास्तव में सबसे कठिन साबित हुआ।

ईरान पर हमले का किया जिक्र

संयुक्त राष्ट्र की 80वीं स्थापना वर्षगांठ के अवसर पर 22 सितंबर को होने वाली उच्च स्तरीय महासभा बैठक के एजेंडे के बारे में पूछे जाने पर ट्रंप ने शुक्रवार को जवाब दिया कि उनका फोकस "विश्व शांति" पर है। ट्रंप ने कहा कि उन्होंने सात युद्धों को रोकने में भूमिका निभाई। उन्होंने अपनी नीतियों को इसका मुख्य कारण बताया और विशेष रूप से ईरान के तीन परमाणु प्रतिष्ठानों पर संभावित हवाई हमलों का जिक्र किया, जिन्हें अमेरिका ने पूरी तरह निष्प्रभावी किया।

उन्होंने बताया कि इन हमलों के लिए उन्होंने अतिरिक्त बम मंगवाए थे, जिनमें बी-2 बमवर्षक से दागे गए बम भी शामिल थे और हर बम ने अपने लक्षित स्थान को भेद दिया। इसके अलावा, उन्होंने पनडुब्बी से 30 बम दागने का भी हवाला दिया। ट्रंप ने कहा कि भले ही वह इन सभी कार्रवाइयों का विवरण न साझा कर रहे हों, फिर भी संभवतः इससे एक बड़े युद्ध को रोका गया। इसके साथ ही, उन्होंने अपनी कूटनीतिक उपलब्धियों और रूस-यूक्रेन संघर्ष के बीच समझौते के लिए किए गए प्रयासों का भी उल्लेख किया।

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने युद्ध को समाप्त करने के प्रयासों का समर्थन किया है। रूस-यूक्रेन संकट को सुलझाने के लिए हमारी टीम लगातार काम कर रही है। इससे पहले, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से टेलीफोन पर बातचीत की थी। बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने व्यापार, रूस-यूक्रेन विवाद और टिकटॉक से जुड़े सौदों पर चर्चा की। अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह भी बताया कि दोनों नेता अगले महीने दक्षिण कोरिया में होने वाले एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (एपेक) शिखर सम्मेलन में आमने-सामने मिलने पर सहमत हो गए हैं। यह सम्मेलन 31 अक्टूबर और 1 नवंबर को आयोजित होगा।

(आईएएनएस इनपुट के साथ)

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com