Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 21 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

यूक्रेन में 4 भारतीय की मौत पर भारत ने जताई नाराजगी, बंदरगाह पर खड़े जहाज पर हुआ हमला

Odessa Port Attack: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच ओडेसा से रवाना एमवी गोल्डन लियो जहाज पर हमले में 4 भारतीय नागरिकों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। भारत ने घटना की कड़ी निंदा की।

  • Written By: अर्पित शुक्ला
Updated On: Jul 20, 2026 | 11:10 PM

MEA के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन के बीच जारी घातक हमलों में रविवार को चार भारतीय नागरिकों की मौत की खबर सामने आई। ओडेसा बंदरगाह से रवाना हुए व्यावसायिक जहाज ‘एमवी गोल्डन लियो’ पर यह हमला हुआ। जहाज पर उस समय 17 क्रू सदस्य थे, जिनमें पांच भारतीय नागरिक थे।

भारतीय व‍िदेश मंत्रालय ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ जानकारी साझा करते हुए बताया क‍ि 19 जुलाई रव‍िवार की शाम ‘ओडेसा बंदरगाह’ से रवाना होते समय व्यावसायिक जहाज ‘एमवी गोल्डन लियो’ पर हमला किया गया। घटना के समय जहाज पर 17 क्रू मेंबर मौजूद थे, जिनमें पांच भारतीय नागरिक भी शामिल थे।

4 लोगों की मौत

मंत्रालय ने बताया क‍ि इस हमले में चार भारतीय नागरिकों की दुखद मौत हो गई है, जबकि एक भारतीय नागरिक की हालत गंभीर है और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया क‍ि यूक्रेन में हमारा मिशन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और प्रभावित लोगों को हर संभव मदद पहुंचाने के लिए प्रयास कर रहा है। हम मृतक भारतीय नागरिकों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं और घायल भारतीय नागरिक के जल्द और पूरी तरह ठीक होने की कामना करते हैं।

सम्बंधित ख़बरें

रूस पर भारत का सख्त रुख! ओडेसा हमले में 4 भारतीयों की मौत के बाद राजनयिक तलब

अब लाल सागर में मचेगी तबाही! हूतियों ने सऊदी जहाजों की नाकेबंदी का किया ऐलान, तेल बाजार में मचा हड़कंप

ट्रंप की ईरान को बड़ी चेतावनी… अमेरिकी सैनिक की जान ली तो चुकानी पड़ेगी कई गुना कीमत 

युद्ध का ऐलान होते ही एक्शन में ईरान, कुवैत में अमेरिकी ठिकानों पर दागीं मिसाइलें, ट्रंप ने दी कड़ी चेतावनी

उन्‍होंने कहा क‍ि भारत ऐसे हमलों की कड़ी निंदा करता है। व्यावसायिक जहाजों को निशाना बनाना, निर्दोष चालक दल के सदस्यों की जान को खतरे में डालना या समुद्री रास्तों और व्यापार की आजादी में किसी भी तरह की रुकावट पैदा करना बेहद निंदनीय है और ऐसा नहीं किया जाना चाहिए।

रूस ने क्या कहा?

रूसी रक्षा मंत्रालय ने रविवार को जारी बयान में कहा कि रूसी एयर डिफेंस सिस्टम ने पिछले 24 घंटों में 774 यूक्रेनी फिक्स्ड-विंग ड्रोन और 13 निर्देशित हवाई बमों को मार गिराया है। मंत्रालय ने कहा कि रूसी सेना ने पूरी रात यूक्रेन के सैन्य ठिकानों पर ड्रोन और हवाई हमले किए।

मंत्रालय ने बताया कि इन हमलों में ओडेसा बंदरगाह के उस बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया गया, जिसका इस्तेमाल ईंधन और लुब्रिकेंट उतारने के लिए किया जाता है। साथ ही, यूक्रेनी सेना को मदद पहुंचाने वाले ईंधन भंडारण केंद्रों को भी निशाना बनाया गया।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में संसद मार्ग बना रणक्षेत्र! 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल, देखें झड़प का VIDEO

मंत्रालय ने आगे कहा कि यूक्रेन के ओडेसा इलाके में चोर्नोमोर्स्क बंदरगाह पर गोला-बारूद उतार रहे एक कंटेनर जहाज पर भी हमला किया गया। रूसी सेना ने काला सागर में स्नेक आइलैंड के पास एक ड्राई कार्गो जहाज को भी निशाना बनाया, जो यूक्रेनी सेना के लिए सामान ले जा रहा था।

-एजेंसी इनपुट के साथ

Russia ukraine war four indians killed mv golden lion odesa port attack

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 20, 2026 | 11:10 PM

Topics:  

  • Ministry of External Affairs
  • Russia-Ukaraine War
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.