प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारत का नाम सुनते ही बौखला गए डोनाल्ड ट्रंप, पत्रकार से कहा- नई नौकरी ढूंढ लो
Trump News: व्हाइट हाउस प्रेस कॉन्फ्रेंस में डोनाल्ड ट्रंप भारत और रूस पर सवाल पूछने पर गुस्सा हो गए और पत्रकार को नई नौकरी ढूंढने की धमकी दी, जिससे उनके तनावपूर्ण रुख का संकेत मिला।
- Written By: अक्षय साहू
पत्रकार पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप (फोटो- सोशल मीडिया)
Trump Angry on Journalist: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस समय भारत और रूस को अपने सबसे बड़े दुश्मन की तरह देख रहे हैं। इसका नजारा बुधवार को व्हाइट हाउस में हुई एक प्रेस कांफ्रेंस में देखने को मिला। जहां एक पत्रकार द्वारा भारत और पुतिन से जुड़े कुछ तीखे सवाल पुछे जाने पर ट्रंप ने गुस्से से लाल होकर उससे नई नौकरी ढूंढने तक की धमकी दे डाली।
जानकारी के मुताबिक एक पोलिश पत्रकार ने ट्रंप से प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पुछा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ अपनी नाराजगी के बाद भी उन्होंने अब तक क्यों कोई ठोस कदम नहीं उठाया है? पोलिश पत्रकार का सवाल सुनते ही डोनाल्ड ट्रंप अचानक से गुस्से से बौखला उठे और उन्होंने पत्रकार को जवाब देते हुए कहा कि आपको कैसे पता कि कार्रवाई नहीं हुई?
प्रतिबंध से रूस को करोड़ो का नुकसान: ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पत्रकार के सवाल का जवाब देते हुए, रूस से तेल खरीद जारी रखने पर भारत लगाए गए टैरिफ का जिक्र करते हुए कहा कि, उनकी नीतियों और प्रतिबंधों के चलते रूस को अब तक सैकड़ों अरब डॉलर का आर्थिक नुकसान हुआ है। जब भारत जैसे रूस के सबसे बड़े ग्राहकों पर द्वितीयक प्रतिबंध लगाए गए हैं, तो क्या आप इसे कार्रवाई नहीं मानते? आपको कोई और नौकरी ढूंढ लेनी चाहिए।”
सम्बंधित ख़बरें
तमिलनाडु के सरकारी स्कूलों में अब मिलेगी चिकन बिरयानी? मिड-डे मील को लेकर सरकार का बड़ा प्लान
Zelensky US Visit: जेलेंस्की ने अमेरिका से मांगे एंटी बैलिस्टिक मिसाइल, रूस के खिलाफ बड़ी तैयारी
भारत-चीन पर US का टैरिफ बम! रूसी तेल खरीदने पर अब लगेगा 100% टैक्स; अमेरिकी सीनेट में बिल पास
Robot Ban: अमेरिका में इंसानी रोबोट की एंट्री बैन, ट्रंप को चीन से हैकिंग और साइबर हमले का बड़ा डर
राष्ट्रपति ने आगे कहा कि उनकी सरकार ने रूस से व्यापार करने वाले देशों के खिलाफ द्वितीय और तृतीय चरण के प्रतिबंधों पर विचार शुरू कर दिया है। उन्होंने साफ किया कि यह कदम केवल रूस को घेरने के लिए नहीं, बल्कि उसके सहयोगियों को भी एक स्पष्ट संदेश देने के लिए है खासकर भारत जैसे देशों को जो रूस से ऊर्जा और अन्य संसाधन खरीदते रहे हैं। उन्होंने यह भी जोड़ा, “मैंने रूस के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पहले ही भारत पर प्रतिबंध लगाए हैं, और हम आगे भी इसी दिशा में कदम उठाते रहेंगे।”
यह भी पढ़ें: ट्रंप का भद्दा मजाक! फिलिस्तीनियों को गाजा छोड़ने के लिए दिया 4 लाख का ऑफर, पहले ही लीक हो गया प्लान
रूसी तेल के कारण भारत पर प्रतिबंध
इस दौरान ट्रंप ने एक बार फिर दोहराया कि उन्होंने भारत पर रूस से तेल खरीदने के लिए 25 प्रतिशत का अतिरिक्त टैरिफ लगाया है। उन्होंने कहा कि यह तब तक जारी रहेगा जब तक भारत रूसी तेल खरीदकर यूक्रेन युद्ध में पुतिन की मदद करना बंद नहीं करता है। भारत रूस से तेल खरीदने को अपनी संप्रभुता और जरूरत मानता है। भारत ने साफ किया है कि वो रूस से तेल खरीदना आगे भी जारी रखेगा।
