US News: डोनाल्ड ट्रंप की सजा की तारीख टली, इस मामले में ठहराए गए थे दोषी
मैनहट्टन हश मनी आपराधिक मुकदमे मामले में दोषी ठहराए गए अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सजा पर सुनावाई नवबंर तक टाल दी गई है। शुक्रवार को जज जुआवन मर्चेन ने ट्रंप की सजा को 26 नवंबर तक के लिए टालने का फैसला सुनाया है।
- Written By: साक्षी सिंह
डोनाल्ड ट्रंप
न्यूयॉर्क: मैनहट्टन हश मनी आपराधिक मुकदमे मामले में दोषी ठहराए गए अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सजा पर सुनावाई नवबंर तक टाल दी गई है। शुक्रवार को जज जुआवन मर्चेन ने ट्रंप की सजा को 26 नवंबर तक के लिए टालने का फैसला सुनाया है।
मैनहट्टन की एक अदालत ने शुक्रवार को पॉर्न स्टार को चुप रहने के लिए पैसे देने से जुड़े आपराधिक मामले में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को सजा सुनाने की प्रक्रिया को नवंबर तक के लिए टाल दिया है।
ये भी पढ़ें:-यूक्रेन-गाजा मुद्दे को लेकर अमेरिका-ब्रिटेन ने कसी कमर, मिलकर हल निकालेंगे बाइडन और स्टॉर्मर
इससे पहले, ट्रंप ने इस मामले में संघीय अदालत से हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया था, ताकि उनकी दोषसिद्धि को पलटा जा सके और अगले महीने निर्धारित सजा को अनिश्चित काल के लिए स्थगित करने का रास्ता खोजा जा सके। ट्रंप के वकीलों ने मामले की सुनवाई कर रहे न्यायाधीश जुआन एम मर्चेन से 18 सितंबर के लिए निर्धारित ट्रंप को सजा सुनाने की तारीख को अनिश्चित काल के लिए स्थगित करने का आग्रह किया था।
सम्बंधित ख़बरें
हमारी हिट लिस्ट में है यह जगह… ट्रंप के बयान से बढ़ा तनाव, ईरान के परमाणु ठिकाने पर फिर हमले के संकेत
ट्रंप ने होर्मुज पर लगाया 20% टोल टैक्स, ईरान से आजाद रखने का किया वादा, कहा- अब तेहरान को करेंगे ब्लॉक
Explainer: ट्रंप के दोस्त को रूस ने दिया जहर! यूक्रेन से लौटने के कुछ घंटे बाद हो गई मौत, US में मचा हड़कंप
भारत ने खरीदा रूस से बंपर तेल! ट्रंप को नागवार गुजरेगा ग्लोबल गेम?, VIDEO
ये भी पढ़ें:-‘स्टारलाइनर’ ने बिना सुनीता विलियम्स के धरती पर की सफल लैंडिंग, न्यू मैक्सिको के रेगिस्तान में हुआ लैंड
न्यायाधीश मर्चेन ने शुक्रवार को मामले को 26 नवंबर तक के लिए स्थगित कर दिया। अमेरिका में नवंबर में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान होगा। ट्रंप भी राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी की दौड़ में हैं। मैनहट्टन की एक अदालत ने अमेरिका में 2016 के राष्ट्रपति चुनाव से पहले पॉर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स को गुप्त तरीके से धन देने के मामले में ट्रंप को रिकॉर्ड में हेराफेरी करने के 34 आरोपों के तहत मई में दोषी पाया था।
