खामेनेई को सत्ता से बाहर करेगें ट्रंप, तख्तापलट की तैयारी, ‘मेक ईरान ग्रेट अगेन’ का दिया नारा
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन के संकेत दिए, कहा अगर मौजूदा शासन विफल रहा तो बदलाव जरूरी होगा। 'मेक ईरान ग्रेट अगेन' नारे के साथ ट्रंप ने खामेनेई को सत्ता से हटाने की बात कही।
- Written By: अक्षय साहू
डोनाल्ड ट्रंप (फोटो- सोशल मीडिया)
वाशिंगटन: अमेरिका ने रविवार को ईरान के प्रमुख परमाणु ठिकानों पर हमला किया। लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इतने से खुश नहीं हैं और वे ईरान में तख्तापलट करवाने की तैयारी कर रहे हैं। ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन को लेकर चौंकाने वाला बयान दिया है, साथ ही संकेत दिए हैं कि वे जल्द ही अली खामेनेई को सत्ता से बाहर कर देंगे।
ट्रंप ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्रुथ सोशल पर एक के बाद एक कई पोस्ट किए। इनमें उन्होंने ‘मेक ईरान ग्रेट अगेन’ का नारा देते हुए कहा, सत्ता परिवर्तन शब्द का प्रयोग राजनीतिक रूप से संवेदनशील माना जाता है, लेकिन अगर मौजूदा ईरानी शासन देश को उसकी पूर्ण संभावनाओं तक पहुँचाने में विफल रहता है, तो शासन में परिवर्तन की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। ईरान को फिर से महान बनाना एक साझा उद्देश्य होना चाहिए। MIGA!
सम्बंधित ख़बरें
Myanmar President Visit: म्यांमार के राष्ट्रपति भारत पहुंचे, बोधगया से शुरू हुआ पांच दिवसीय दौरा
म्यांमार-भारत दोस्ती में नया अध्याय! राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग आज से 5 दिवसीय राजकीय दौरे पर
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
Trump Kennedy Center: ट्रंप कैनेडी सेंटर से हटेगा डोनाल्ड ट्रंप का नाम, वाशिंगटन कोर्ट का आदेश
ईरानी परमाणु ठिकानों पर अटैक
22 जून 2025 को अमेरिका ने ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हवाई हमला किया। भारतीय समयानुसार सुबह 4:30 बजे अमेरिकी वायुसेना ने ईरान के तीन प्रमुख परमाणु ठिकानों फोर्डो, नतांज और इस्फहान को निशाना बनाया। इस हमले में अमेरिका ने अपनी सबसे उन्नत तकनीकों और हथियारों का इस्तेमाल किया, जिनमें B-2 बॉम्बर, F-22 रैप्टर और GBU-57 मैसिव ऑर्डनेंस पेनेट्रेटर (MOP) बम शामिल थे। इस सैन्य कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य ईरान के परमाणु कार्यक्रम को सीमित करना था।
डोनाल्ड ट्रंप ने इन हमलों को अमेरिका के लिए जरूरी बताया। हमलों के बाद ट्रंप ने कहा कि ईरान के परमाणु कार्यक्रम इजराइल के साथ-साथ अमेरिका के लिए भी उतना ही बड़ा खतरा बन गया था। ईरान पिछले 40 साल से कहता आ रहा है कि वह अमेरिका को बर्बाद कर देगा। ऐसे में उसका परमाणु हथियार हासिल करना अमेरिका के लिए खतरनाक साबित हो सकता था। ट्रंप ने कहा कि ईरान को अब शांति समझौता कर लेना चाहिए। नहीं तो हम ईरान के कई और ठिकानों को अपना निशाना बनाएंगे।
बातचीत का समय खत्म…UN में ईरान ने अमेरिका को दी धमकी, कहा- सेना करेगी फैसला
ईरान ने की जवाबी कार्रवाई
अमेरिका के हमले के जवाब में ईरान ने इजराइल के कई इलाकों में भारी बमबारी की। उसने तेल अवीव में कई जगहों पर अटैक किया। इससे पहले ईरान ने इजरायल के एक बड़े अस्पताल को भी निशाना बनाया था।
