Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ladakh Violence |
  • Shardiya Navratri |
  • Asia Cup 2025 |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ट्रंप ने भारत पर फोड़ा टैरिफ बम, 25% टैरिफ का ऐलान, कहा- दोस्त होकर भी नहीं…

US Tariff on India: डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 25% टैरिफ लगाने की घोषणा की है, जिससे दोनों देशों के रिश्तों में तनाव की स्थिति बन गई है। इसका कारण रूस से भारत का व्यापार और समझौता वार्ताएं हैं।

  • By अक्षय साहू
Updated On: Jul 30, 2025 | 08:17 PM

अमेरिका ने भारत पर 25 प्रतिशत का टैरिफ लगाया (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Trump Tariff on India: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा की है, जो 1 अगस्त 2025, शुक्रवार से प्रभावी होगा। ट्रंप ने यह घोषणा अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रूथ सोशल’ पर करते हुए आरोप लगाया कि भारत, अमेरिका का करीबी मित्र होने के बावजूद व्यापारिक मामलों में अपेक्षित सहयोग नहीं कर रहा है।

ट्रंप के इस बयान से संकेत मिलता है कि भारत और अमेरिका के रिश्तों में तनाव की स्थिति है। जानकारों के अनुसार, इस टैरिफ के पीछे मुख्य कारण रूस के साथ भारत का लगातार व्यापार करना है, जो अमेरिकी प्रतिबंधों के विपरीत है। इसके अलावा, लंबे समय से लंबित पड़ी द्विपक्षीय व्यापार समझौता वार्ताएं भी इस फैसले की एक प्रमुख वजह मानी जा रही हैं।

भारत पर कार्रवाई जरूरी: ट्रंप

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का मानना है कि अमेरिका द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों के बावजूद भारत रूस से तेल और हथियारों की खरीद कर रहा है। उनके अनुसार, इसी कारण भारत के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करना आवश्यक है। भारत पर निशाना साधते हुए ट्रंप ने कहा कि भारत अमेरिकी उत्पादों पर अत्यधिक शुल्क लगाता है। उन्होंने यह भी जोड़ा, “भारत हमारा अच्छा मित्र है, लेकिन व्यापार के मामले में वह कई कठिनाइयाँ उत्पन्न करता है।”

ट्रंप ने अपनी सोशल मीडिया साइट ‘ट्रुथ सोशल’ पर पोस्ट करते हुए लिखा, “याद रखिए, भारत हमारा मित्र है, लेकिन वर्षों से हमारे बीच व्यापार बहुत सीमित रहा है। इसका एक मुख्य कारण यह है कि भारत में टैरिफ दरें दुनिया में सबसे अधिक हैं। इसके अलावा, भारत में व्यापार के रास्ते में सबसे जटिल और कठोर गैर-मौद्रिक अवरोध हैं।” इस पोस्ट के जरिए ट्रंप ने यह जताने की कोशिश की कि भारत में व्यापार करना कितना चुनौतीपूर्ण है। हालांकि भारत ने अभी तक इसे लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

ये भी पढ़ें: अफ्रीकी देश बुर्किना फासो में मिलिट्री कैंप पर आतंकी हमला, 50 सैनिकों की मौत

ट्रेड डील को लेकर मामला अटका

भारत और अमेरिका के बीच लंबे समय से ट्रेड डील को लेकर बातचीत चल रही थी। ट्रंप को उम्मीद थी कि इस डील के जरिए भारतीय बाजार अमेरिकी उत्पादों के लिए खुल जाएंगे। ट्रंप ने पहले कहा भी था कि बातचीत ‘अच्छी’ चल रही है और इसका नतीजा अमेरिका के लिए ‘बहुत अच्छा’ हो सकता है। माना जा रहा है कि कुछ मुद्दों पर भारत और अमेरिका सहमत नहीं हो सके, जिसके चलते डील होने की उम्मीद लगभग खत्म हो गई है।

Donald trump imposes 25 percent tariff on india effective august 1

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 30, 2025 | 06:38 PM

Topics:  

  • Donald Trump
  • India
  • Tariff War

सम्बंधित ख़बरें

1

खतरे में जिंदगी! डर के साए में जी रहा तालिबान का सुप्रीम लीडर, हर रोज बदल रहा अपना घर

2

ट्रंप के ‘टैरिफ’ का असर! भारत-कनाडा रिश्तें होने लगे करीब, दिल्ली आ रही गीता पर शपथ लेने वाली मंत्री

3

रिश्तों में नया मोड़! US ऊर्जा सचिव ने बताया भारत को ‘शानदार सहयोगी’… इन संबंधों को लेकर की अपील

4

ट्रंप के साथ ये क्या हुआ… राष्ट्रपति ने लगाया ‘साजिश’ का आरोप, सीक्रेट सर्विस से की जांच की मांग

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.