ट्रंप ने हटाई कमला हैरिस की सीक्रेट सर्विस सुरक्षा, बाइडन ने जाते-जाते दिया था बढ़ाने का आदेश
US News: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पूर्व उपराष्ट्रपति कमला हैरिस की अतिरिक्त सुरक्षा तुरंत समाप्त कर दी है, अब उन्हें केवल कानूनी न्यूनतम सुरक्षा मिलेगी, जिससे उनकी सुरक्षा में कमी आएगी।
- Written By: अक्षय साहू
कमला हैरिस (फोटो- सोशल मीडिया)
Kamala Harris: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पूर्व उपराष्ट्रपति कमला हैरिस की सीक्रेट सर्विस सुरक्षा समाप्त करने का आदेश दिया है। जो बाइडन प्रशासन ने उनके पद छोड़ने के बाद सुरक्षा एक साल तक बढ़ाई थी, जबकि अमेरिकी कानून के अनुसार उपराष्ट्रपति को केवल छह महीने तक ही सुरक्षा मिलनी चाहिए।
अमेरिकी कानून के मुताबिक, पद छोड़ने के बाद उपराष्ट्रपति की सुरक्षा छह महीने बाद अपने आप खत्म हो जाती है, लेकिन राष्ट्रपति विशेष आदेश से इसे बढ़ा सकता है। पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन ने इसी प्रावधान का उपयोग करते हुए कमला हैरिस को अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान की थी। लेकिन अब ट्रंप ने बाइडन के आदेश को निरस्त कर करने का फैसला लिया है।
सुरक्षा तुरंत हटाने का फैसला
ट्रंप ने इस सुरक्षा को तुरंत समाप्त करने का निर्णय लिया है। व्हाइट हाउस के आदेश के अनुसार, 1 सितंबर 2025 से हैरिस को केवल वैधानिक न्यूनतम सुरक्षा प्रदान की जाएगी और कोई अतिरिक्त सुरक्षा नहीं दी जाएगी। यह आदेश ‘मेमोरेंडम फॉर द सेकरेटरी ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी’ के जरिए जारी किया गया है, जिसमें स्पष्ट किया गया है कि कमला हैरिस को केवल कानूनी तौर पर आवश्यक सुरक्षा दी जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
अभी नहीं मिली सजा… Iran के शांति प्रस्ताव पर ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- जरूतत पड़ी तो फिर हमला करूंगा
शांति प्रस्ताव ठुकराने पर ट्रंप को ईरान की शक्ति चेतावनी- हम अमेरिका की किसी भी हिमाकत का जवाब देने को तैयार
नहीं खत्म होगी ईरान-अमेरिका जंग! तेहरान को ट्रंप पर रत्तीभर भरोसा नहीं, दोनों देशों में तनाव चरम पर
इल्हान उमर ने अपने भाई से की शादी? डोनाल्ड ट्रंप के दावों से मचा बवाल, जानें निकाह को लेकर क्या कहता है इस्लाम
सुरक्षा हटने के बाद हैरिस के कार्यक्रमों पर संघीय एजेंट नहीं रहेंगे और खतरे का आकलन या खास संचार निगरानी जैसी सुविधाएं भी खत्म हो जाएंगी, जिससे भीड़-भाड़ वाले आयोजनों में उनके लिए सुरक्षा चुनौतीपूर्ण हो सकती है।
कमला-ट्रंप के बीच था मुकाबला
सीक्रेट सर्विस वह विशेष अमेरिकी एजेंसी है जो राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, उनके परिवार और अन्य महत्वपूर्ण नेताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करती है। आमतौर पर राष्ट्रपति और उनके परिवार को जीवन भर सुरक्षा मिलती है, जबकि उपराष्ट्रपति को छह महीने तक। खतरे की स्थिति को देखते हुए राष्ट्रपति सुरक्षा अवधि बढ़ा सकते हैं।
यह भी पढ़ें: दुश्मन को चाचा कहना पड़ा भारी, थाईलैंड की PM शिनावात्रा को पद से धोना पड़ा हाथ
बता दें कि, 2024 में हुए चुनाव के दौरान डोनाल्ड ट्रंप और कमला हैरिस के बीच राष्ट्रपति पद को लेकर मुकाबला था। ट्रंप जहां रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार थे वही कमला डेमोक्रिटस पार्टी से चुनाव लड़ रही थी। दोनों के बीच कड़ा मुकाबला था। चुनाव के दौरान तमाम सर्वे में कमला हैरिस को आगे बताया जा रहा था, लेकिन में ट्रंप चुनाव जीतकर दूसरी बार राष्ट्रपति बने।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
