Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

डीजल-पेट्रोल के फिर बढ़े दाम,क्या रुक जाएंगी गाड़ियां की रफ्तार?, VIDEO

Petrol-Diesel Crisis Update: एक तरफ वैश्विक तनाव है तो दूसरे तरफ देश के अलग-अलग हिस्सों में तेल गैस को लेकर जनता बेहाल है। भारत में शनिवार की सुबह देशवासियों के लिए महंगाई का नया झटका लेकर आई।

  • Written By: तनमय बरनवाल
Updated On: May 23, 2026 | 04:43 PM

Follow Us

Petrol-Diesel Crisis Update: बदलते दिन के साथ देश सहित विदेशों में चिंताओं का बाजार गर्म हो गया है। एक तरफ वैश्विक तनाव है तो दूसरे तरफ देश के अलग-अलग हिस्सों में तेल गैस को लेकर जनता बेहाल है। भारत में शनिवार की सुबह देशवासियों के लिए महंगाई का नया झटका लेकर आई। पिछले सिर्फ 10 दिनों में तीसरी बार पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाए गए हैं। जिसका बोझ अब जनता पर पड़ना तय हैं। देश की सरकारी तेल कंपनियों ने शनिवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिर बढ़ोतरी कर दी। इस बार पेट्रोल 87 पैसे प्रति लीटर और डीजल 91 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ है। यानि अगर आपकी गाड़ी की टंकी 40 से 50 लीटर की है तो अब हर बार फुल टैंक कराने पर आपको पहले से ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे।

10 दिनों में तीसरी बड़ी बढ़ोतरी

इन सबके बीच सबसे बड़ी बात ये है कि ये पिछले दस दिनों में ये तीसरी सबसे बड़ी बढ़ोतरी है। यानि तेल की कीमतों में लगातार इजाफा देखा जा रहा है। अब आपको बताते हैं कि देश के बड़े शहरों में नया रेट क्या हो गया है। दिल्ली में पेट्रोल अब 99 रुपये 51 पैसे प्रति लीटर पहुंच चुका है जबकि डीजल 92 रुपये 49 पैसे हो गया है। कोलकाता में पेट्रोल 110 रुपये 64 पैसे और डीजल 97 रुपये 2 पैसे प्रति लीटर बिक रहा है। मुंबई में पेट्रोल 108 रुपये 49 पैसे और डीजल 95 रुपये 2 पैसे पहुंच गया है। वहीं चेन्नई में पेट्रोल 105 रुपये 31 पैसे और डीजल 96 रुपये 98 पैसे के स्तर पर पहुंच चुका है। यानि देश के कई शहरों में पेट्रोल अब 100 रुपये से काफी ऊपर निकल चुका है। अब सवाल ये है कि आखिर दाम बढ़ क्यों रहे हैं? जाननें के लिए देखें पूरा वीडियो.

Close

Follow Us:

Diesel petrol prices hike again will the speed of vehicles stop video

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 23, 2026 | 04:43 PM

Topics:  

  • Petrol and diesel prices
  • petrol vehicles

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.