बांग्लादेश में बड़ा हादसा, नदी में गिरी यात्रियों से भरी बस, 23 लोगों की दर्दनाक मौत, कई लापता- VIDEO
Bangladesh Bus Accident: बांग्लादेश के राजबाड़ी में एक बस के पद्मा नदी में गिरने से 16 यात्रियों की मौत हो गई। ईद मनाकर लौट रहे यात्री इस दर्दनाक हादसे का शिकार हुए। बचाव कार्य जारी है।
- Written By: अक्षय साहू
बांग्लादेश में पद्मा नदी में गिरी बस (सोर्स- सोशल मीडिया)
Bangladesh Dhaka 23 Dead After Bus Plunges Padma River: बांग्लादेश में एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। एक यात्री बस के नदी में गिर जाने से अब तक 23 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि कई अन्य यात्री अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। इस बस में करीब 40 लोग सवार थे, जिनमें बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे शामिल थे। सभी यात्री ईद की छुट्टियां मनाकर राजधानी ढाका लौट रहे थे, तभी यह भयावह हादसा हो गया।
स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, यह दुर्घटना बुधवार शाम लगभग 5:15 बजे राजबाड़ी जिले के दौलतदिया टर्मिनल पर हुई। बस एक फेरी पर चढ़ने की कोशिश कर रही थी, लेकिन इसी दौरान उसने अचानक संतुलन खो दिया और सीधे पद्मा नदी में जा गिरी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और चारों ओर चीख-पुकार सुनाई देने लगी। वहां मौजूद लोग तुरंत बचाव के प्रयास में जुट गए।
दुखद ख़बर बांग्लादेश के राजावाड़ी में दुखद हादसा। बस पद्मा नदी में गिरी। बस पर 40 लोग सवार थे। 16 की मौत की खबर। बस में मुसाफ़िर ईद मना कर लौट रहे थे। फेरी पर चढ़ाए जाने के समय हुआ हादसा pic.twitter.com/Iv3hjiwBMc — Umashankar Singh उमाशंकर सिंह (@umashankarsingh) March 26, 2026
सम्बंधित ख़बरें
नवभारत विशेष: वेनेजुएला में भीषण भूकंप से हाहाकार, 10 हजार से अधिक मौतें, प्रकृति दे रही है महाविनाश का संकेत?
Venezuela Earthquake: वेनेजुएला भूकंप में 235 लोगों की मौत, 70 हजार परिवार हुए बेघर
Hormuz Strait: होर्मुज स्ट्रेट में जहाज पर बड़ा हमला, IMO ने निकासी रोकी
Air India Bombing: कनाडा ने माना 1985 के विमान धमाके में था खालिस्तानियों का हाथ
राहत बचाव में जुटी सेना
हादसे की सूचना मिलते ही बांग्लादेश की सेना, पुलिस, अग्निशमन सेवा और तटरक्षक बल की टीमें मौके पर पहुंचीं और संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया। खराब मौसम और कठिन परिस्थितियों के बावजूद करीब छह घंटे की कड़ी मेहनत के बाद क्रेन की सहायता से बस को नदी से बाहर निकाला गया। जब बस को बाहर निकाला गया, तो उसके अंदर से 14 शव बरामद हुए। इससे पहले गोताखोरों ने दो महिलाओं के शव नदी से निकाल लिए थे, जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 23 हो गई।
The Catastrophic Moment When The Bus Fell In Mighty Padma While Boarding In A Ferry. Unfortunate Unfortunate I Have Never Seen Scenes Like This In Bangladesh History From A Ferry https://t.co/ej31yNwI7y pic.twitter.com/q2Mm1MYRzh — বাংলার ছেলে 🇧🇩 (@iSoumikSaheb) March 25, 2026
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जब बस फेरी की ओर बढ़ रही थी, उसी समय एक छोटी यूटिलिटी नाव पोंटून से टकरा गई। इस टक्कर से बस चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और बस सीधे नदी में गिर गई। कुछ यात्री तैरकर बाहर निकलने में सफल रहे, जबकि कुछ को स्थानीय लोगों और बचाव दल ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हालांकि, कई लोग बस के अंदर ही फंसे रह गए, जिससे उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।
यह भी पढ़ें- सालों की मेहनत चंद मिनटों में खत्म! इजरायल ने उड़ाया ईरान का इकलौता सबमरीन बेस; ‘अल-अमाना’ फ्यूल स्टेशन तबाह
पूरे इलाके में शोक की लहर
बताया जा रहा है कि यात्रियों में कई लोग एक ही परिवार के थे, जिससे इस हादसे का असर और भी दर्दनाक हो गया है। बस के बाहर खड़े कुछ लोग तो बच गए, लेकिन उनके अपने ही वाहन के अंदर फंसे रह गए और डूब गए। इस घटना ने पूरे इलाके में शोक की लहर फैला दी है। प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
