डेनमार्क में बड़ा रेल हादसा: कोपेनहेगन के पास आपस में टकराईं दो ट्रेनें, यात्रियों में मची चीख-पुकार
Denmark Train Accident: डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन के पास दो लोकल ट्रेनों के बीच भीषण आमने-सामने की टक्कर हुई। इस हादसे में कई यात्री घायल हुए हैं, जिन्हें राहत कार्यों के बीच सुरक्षित निकाला गया।
- Written By: अक्षय साहू
डेनमार्क में दो ट्रेनें आपस में टकराईं (सोर्स- सोशल मीडिया)
Two Trains Collided Head on in Denmark: डेनमार्क में गुरुवार तड़के एक गंभीर रेल दुर्घटना सामने आई है, जिसमें दो ट्रेनों के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। यह हादसा राजधानी कोपेनहेगन के उत्तर में स्थित हिलेरोड के पास हुआ बताया जा रहा है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और तुरंत राहत व बचाव दल मौके पर पहुंच गए।
स्थानीय पुलिस और आपातकालीन सेवाओं ने इस टक्कर को एक बड़ी दुर्घटना बताया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, टक्कर में कई यात्री घायल हुए हैं, हालांकि अभी तक घायलों की सटीक संख्या सामने नहीं आई है। अधिकारी विस्तृत जानकारी जुटाने में लगे हुए हैं और आगे के अपडेट का इंतजार किया जा रहा है।
कैसे हुआ हादसा?
ग्रेटर कोपेनहेगन फायर डिपार्टमेंट के प्रवक्ता ने पुष्टि की है कि दोनों ट्रेनें लोकल सर्विस पर चल रही थीं और किसी कारणवश आमने-सामने टकरा गईं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि यात्रियों में घबराहट फैल गई, लेकिन राहत की बात यह रही कि सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है और कोई भी ट्रेन के अंदर फंसा नहीं है।
सम्बंधित ख़बरें
‘अदृश्य और बेहद खतरनाक’, AI पर सुप्रीम कोर्ट ने दी बड़ी चेतावनी; बोला- इंसानी दखल है जरूरी
भारत-जापान की मेगा डील! डिफेंस से फार्मा तक हुए बड़े समझौते, जानें इंडो-पैसिफिक में अब कैसे होगा बदलाव?
बातचीत एक तरफ, बदला दूसरी तरफ! ईरान की सीधी चेतावनी- अयातुल्लाह खामेनेई के खून का बदला लेकर ही मानेंगे
कीव पर रूसी हमले में अब तक 13 की मौत, कई इमारतें मलबे में तब्दील; मेट्रो स्टेशनों में कटी लोगों की रात
आपातकालीन सेवाओं के अनुसार, कुछ यात्रियों को चोटें आई हैं, जिनका मौके पर ही प्राथमिक उपचार किया जा रहा है, जबकि गंभीर रूप से घायल लोगों को अस्पताल भेजा गया है। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड और पुलिस बल तैनात किया गया है, जो राहत और बचाव कार्य में जुटे हुए हैं।
जांच में जुटी डेनमार्क पुलिस
फिलहाल, दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक जांच में सिग्नल फेलियर, मानवीय गलती या तकनीकी खराबी जैसी संभावनाओं को ध्यान में रखा जा रहा है। रेलवे अधिकारी और जांच एजेंसियां घटना की विस्तृत जांच कर रही हैं।
इस हादसे के बाद स्थानीय रेल सेवाओं पर असर पड़ा है और कुछ रूट्स पर ट्रेनों की आवाजाही अस्थायी रूप से रोक दी गई है। यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्था का उपयोग करने की सलाह दी गई है।
यह भी पढ़ें- मेरे कहने पर ईरान ने 8 महिलाओं की फांसी रोकी…राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा दावा, तेहरान ने किया इनकार
मरने वालों की संख्या अभी स्पष्ट नहीं
न्यूज एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, टक्कर के बाद बड़े स्तर पर आपातकालीन सहायता पहुंचाई गई। पुलिस ने इसे “गंभीर हादसा” बताया, लेकिन मृतकों की सटीक संख्या तुरंत स्पष्ट नहीं हो सकी। दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, और अधिकारियों द्वारा जांच शुरू किए जाने की उम्मीद है।
