Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

इधर दिल्ली पहुंचे पुतिन…उधर यूक्रेनी अधिकारियों ने US में जमाया डेरा, ट्रंप के मंत्री से खास बैठक

Russia Ukraine War: पुतिन ने अमेरिका को स्पष्ट संदेश दिया कि यूक्रेन यदि युद्ध रोकना चाहता है तो उसे डोनेत्स्क और लुहांस्क क्षेत्रों को रूस के नियंत्रण में सौंपना ही होगा।

  • By अक्षय साहू
Updated On: Dec 05, 2025 | 06:56 AM

यूक्रेन का प्रतिनिधिमंडल अमेरिका पहुंचा (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Ukraine officials in US: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दो दिन की भारत यात्रा पर पहुंचे हैं। इसी समय, यूक्रेन का एक आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल युद्ध समाप्त करने की संभावनाओं पर चर्चा करने के लिए अमेरिका पहुँचा है। फ्लोरिडा के मियामी में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो, राष्ट्रपति ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और उनके दामाद जारेड कुशनर यूक्रेनी दल से मुलाकात करेंगे। इस बैठक में अमेरिकी नेता अपने हालिया मॉस्को दौरे की जानकारी साझा करेगें और यूक्रेनी अधिकारियों को रूसी शर्तों की जानकारी देंगें। 

रिपोर्ट के मुताबिक, पुतिन ने अमेरिका से स्पष्ट कहा है कि यूक्रेन अगर युद्ध विराम चाहता है तो उसे डोनेत्स्क और लुहांस्क क्षेत्रों को रूस को सौंपना होगा। रूस पहले ही इन दोनों इलाकों के बड़े हिस्सों पर कब्जा जमा चुका है और उसकी सेनाएँ लगातार आगे बढ़ रही हैं। यही वजह है कि अमेरिका भी अब यूक्रेन पर दबाव बना रहा है कि वह इन दो क्षेत्रों को छोड़कर बाकी देश को और बर्बादी से बचाए।

रूस-अमेरिका शांति समझौते के लिए सहमत

पुतिन से हुई मुलाकात पर प्रतिक्रिया देते हुए राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि यह बैठक बेहद सकारात्मक रही। उनके मुताबिक पुतिन मजबूत स्थिति में हैं और यूक्रेन के पास अब कोई बड़ा दांव नहीं बचा है। इसलिए, राष्ट्रपति जेलेंस्की को समझौते की दिशा में कदम बढ़ाना चाहिए। हाल ही में ट्रंप ने कहा था कि उनके प्रतिनिधियों की पुतिन से चर्चा बेहद सफल रही और अब वे आगे की जानकारी का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने दोहराया कि यह युद्ध शुरू ही नहीं होना चाहिए था और पहले भी उन्होंने जेलेंस्की को समझाया था कि उनकी स्थिति कमजोर हो चुकी है।

ट्रंप ने यह भी कहा कि जब पहले समझौते का समय सबसे उपयुक्त था, तब यूक्रेन ने उसे स्वीकार नहीं किया। अब हालात और बिगड़ चुके हैं, पर उनकी टीम खासकर जारेड कुशनर और स्टीव विटकॉफ की पुतिन के साथ बातचीत बहुत रचनात्मक रही है। हालांकि, उन्होंने यह बताने से इनकार किया कि इस बैठक का नतीजा क्या रहा, लेकिन दावा किया कि यूक्रेन के साथ एक संतोषजनक प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है, जिस पर विचार जारी है।

यह भी पढ़ें: ‘मानसिक रूप से बीमार…’, इमरान खान का असीम मुनीर पर गंभीर आरोप, खटखटाया इस्लामाबाद कोर्ट का दरवाजा

कई बार मध्यस्थता की कोशिश

रूस-यूक्रेन युद्ध काफी लंबे समय से जारी है। राष्ट्रपति ट्रंप कई बार मध्यस्थता की कोशिश कर चुके हैं, पर सफलता नहीं मिली। भारत के प्रधानमंत्री मोदी ने भी पिछले वर्ष पुतिन के साथ कई बार बातचीत की थी और कहा था कि युद्ध किसी समाधान का मार्ग नहीं है। जेलेंस्की भी मोदी से मिल चुके हैं और मानते हैं कि भारत इस संघर्ष को समाप्त कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। 

Delhi putin visit us hosts ukraine officials for key trump meeting

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 05, 2025 | 06:56 AM

Topics:  

  • Donald Trump
  • Russia-Ukaraine War
  • Vladimir Putin
  • World News

सम्बंधित ख़बरें

1

रूसी भाषा में भगवद्गीता… PM मोदी ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन को भेंट किया ये खास तोहफा

2

आज की ताजा खबर 5 दिसंबर LIVE: पुतिन के भारत दौरे को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए

3

‘मानसिक रूप से बीमार…’, इमरान खान का असीम मुनीर पर गंभीर आरोप, खटखटाया इस्लामाबाद कोर्ट का दरवाजा

4

ऐसा स्वागत पहले कभी नहीं! पुतिन के लिए चमका पीएम आवास, मोदी ने किया रूसी राष्ट्रपति के साथ डिनर

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.