Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • India vs West Indies |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कर्ज, लग्जरी और फिर पलायन! खरीदी वानुआतु की नागरिकता, भगोड़े मोदी ने तोड़ा भारत से नाता, अब घूमेगा पूरी दुनियां

Lalit Modi: भारतीय भगोड़े ललित मोदी ने देश की नागरिकता छोड़ वानुआतु की ली, जहां टैक्स नहीं लगता है, अब ललित 120 देशों में बिना वीजा यात्रा कर सकेंगे, लेकिन भारत के केस बरकरार रहेंगे।

  • By सौरभ शर्मा
Updated On: Mar 08, 2025 | 06:19 PM

ललित मोदी लग्जरी लाइफस्टाइल (सोर्स - सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नवभारत डेस्क: आईपीएल के पूर्व अध्यक्ष और भगोड़े कारोबारी ललित मोदी ने भारत की नागरिकता छोड़ दी है और दक्षिण प्रशांत महासागर में स्थित छोटे से द्वीप राष्ट्र वानुआतु की नागरिकता ले ली है। यह देश पुडुचेरी से भी कम आबादी वाला है, लेकिन इसकी सबसे बड़ी खासियत है कि यहां कोई टैक्स नहीं लगता और इसकी गोल्डन पासपोर्ट स्कीम के तहत महज 1.3 करोड़ रुपये में नागरिकता खरीदी जा सकती है। इस नागरिकता के जरिए ललित मोदी को 120 देशों में वीजा-फ्री यात्रा का लाभ मिलेगा। हालांकि, उनके खिलाफ भारत में चल रहे कानूनी मामले इससे प्रभावित नहीं होंगे। ललित मोदी ने लंदन स्थित भारतीय हाई कमीशन में अपना पासपोर्ट सरेंडर करने के लिए आवेदन दिया है, जिसके बाद यह खबर चर्चा में आ गई है।

क्या है वानुआतु और क्यों चुनी गई इसकी नागरिकता

वानुआतु एक द्वीपसमूह देश है, जो ऑस्ट्रेलिया के उत्तर-पूर्व में स्थित है। इस देश की आबादी महज तीन लाख के आसपास है, लेकिन यह दुनिया के सबसे आकर्षक ‘टैक्स हेवेन’ देशों में से एक है। यहां किसी भी प्रकार का इनकम टैक्स, संपत्ति कर या कॉरपोरेट टैक्स नहीं लगता। वानुआतु की ‘गोल्डन पासपोर्ट स्कीम’ के तहत महज कुछ दस्तावेज ऑनलाइन जमा करके और 1.3 करोड़ रुपये का भुगतान कर नागरिकता पाई जा सकती है। यह प्रक्रिया एक महीने से भी कम समय में पूरी हो जाती है और व्यक्ति को देश में कदम रखने की जरूरत भी नहीं पड़ती।

ललित मोदी के लिए क्यों फायदेमंद है यह नागरिकता

ललित मोदी 2010 में भारत से ब्रिटेन भाग गए थे और उन पर मनी लॉन्ड्रिंग समेत कई गंभीर आरोप हैं। भारत सरकार उनके प्रत्यर्पण की लगातार मांग करती रही है, लेकिन अब उन्होंने भारतीय नागरिकता त्यागकर कानूनी मामलों को और जटिल बना दिया है। वानुआतु की नागरिकता लेने से उन्हें कई देशों में वीजा-फ्री यात्रा की सुविधा मिलेगी, जिससे वे आसानी से दुनिया के किसी भी कोने में जा सकते हैं। इसके अलावा, टैक्स फ्री सिस्टम के कारण वे अपनी संपत्ति को सुरक्षित रख पाएंगे।

विदेश की अन्य खबरों  के लिए यहां क्लिक करें

भारत की कानूनी प्रक्रिया पर क्या होगा असर

भारत के विदेश मंत्रालय ने पुष्टि की है कि ललित मोदी ने भारतीय पासपोर्ट सरेंडर करने के लिए आवेदन दिया है और इसकी नियमों के अनुसार जांच की जाएगी। हालांकि, इससे उनके खिलाफ चल रहे मुकदमों पर कोई असर नहीं पड़ेगा और कानूनी कार्यवाही जारी रहेगी। दिलचस्प बात यह है कि पिछले दो सालों में 30 से अधिक भारतीयों ने वानुआतु की नागरिकता हासिल की है, जिससे यह देश अमीर भारतीयों के लिए एक नया ठिकाना बनता जा रहा है।

Debt luxury migration fugitive modi bought vanuatus citizenship broke ties india lalit will roam travel world money laundering criminal

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 08, 2025 | 06:18 PM

Topics:  

  • Income Tax
  • Indian Citizens
  • World News

सम्बंधित ख़बरें

1

पुतिन की फौज ने यूक्रेन पर बरपाया कहर! दो पैसेंजर ट्रेनों को बनाया निशाना, जेलेंस्की ने दिखाया VIDEO

2

सैटेलाइट तस्वीरों में दिखे ऑपरेशन सिंदूर के जख्म, फजीहत पर तिरपाल ढक रहा पाकिस्तान, सामने आई असलियत

3

हिंदी सिनेमा पर बैन! कनाडा में खालिस्तानियों ने दी कार्नी सरकार को खुली चेतावनी

4

साने ताकाइची बनेंगी जापान की पहली महिला PM, सत्ताधारी पार्टी ने चुना अपना नया नेता

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.