- Hindi News »
- World »
- Death Toll Rises To Over 400 Amid Conflict In Sudan
सूडान में संघर्ष के बीच मृतक संख्या बढ़कर 400 से अधिक हुई
- Written By: शुभम सोनडवले

AP/PTI Photo
खार्तूम. सूडान के दो शीर्ष जनरल के बीच संघर्षविराम होने के बावजूद देश की राजधानी खार्तूम के कुछ हिस्सों में शनिवार को गोलाबारी और भारी गोलाबारी जारी रही। यह जानकारी यहां के निवासियों ने दी। देश के दो जनरल के बीच सत्ता के लिए होने वाले संघर्ष में सैकड़ों लोग मारे गए हैं और हजारों को अपना जीवन बचाने के लिए भागना पड़ा है।
मृतकों की संख्या पर नजर रखने वाले सूडान डॉक्टर्स सिंडिकेट के मुताबिक, जान गंवाने वाले नागरिकों की संख्या शनिवार को बढ़कर 411 हो गई। समूह ने कहा कि संघर्ष में अब तक 2,023 अन्य नागरिक घायल हुए हैं। संघर्षग्रस्त पश्चिमी दारफुर की प्रांतीय राजधानी जेनेना शहर में हिंसा में 89 लोग मारे गए हैं।
जनरल अब्दुल-फतह बुरहान के नेतृत्व में सूडान की सेना और जनरल मोहम्मद हमदान डागलो के नेतृत्व में ‘रैपिड सपोर्ट फोर्स’ के बीच सत्ता संघर्ष ने सूडान के लोकतांत्रिक देश बनने की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। पूर्वी अफ्रीका के देशों के एक समूह ने दोनों पक्षों के बीच बातचीत करने की पहल की है और मध्यस्थों का एक समूह योजना को बढ़ावा दे रहा है, जिसमें अफ्रीकी संघ, अमेरिका, संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब और संयुक्त राष्ट्र शामिल हैं। अन्य देशों ने अपने राजनयिक कर्मचारियों और नागरिकों को निकालना जारी रखा हुआ है जबकि हजारों सूडानी सीमा पार भाग गए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
इस देश को 14 हजार करोड़ के हथियार बेचना चाहता था पाकिस्तान, सऊदी अरब ने ऐसे रोका रास्ता
एप्पल सीईओ Tim Cook दे रहे इस्तीफा… जानिए कितनी है उनकी नेट वर्थ?
ट्रंप की मंत्री को पूल पार्टी करना पड़ा भारी, विवाद के बाद देना पड़ा इस्तीफा, लगे कई और गंभीर आरोप
Venezuela में अमेरिका के कड़े आर्थिक प्रतिबंधों के खिलाफ शुरू हुआ देशव्यापी आंदोलन
ब्रिटेन ने कहा कि वह अपनी निकासी उड़ानें शनिवार को बंद कर रहा है। संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि 50,000 से अधिक शरणार्थी पश्चिमी सीमा पार करके चाड, मिस्र, दक्षिण सूडान और मध्य अफ्रीकी गणराज्य में चले गए हैं, जिससे व्यापक अस्थिरता की आशंका बढ़ गई है। संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि इनमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चे हैं। निवासियों ने कहा कि शुक्रवार से अंतरराष्ट्रीय दबाव में संघर्षविराम 72 घंटे बढ़ाये जाने के बावजूद शनिवार को राष्ट्रपति महल, सरकारी प्रसारक के मुख्यालय और खार्तूम में एक सैन्य अड्डे के आसपास संघर्ष जारी रहा।
निवासियों ने कहा कि राजधानी के पास के कुछ इलाकों में कुछ दुकानें फिर से खुल रही हैं क्योंकि संघर्षविराम के दौरान संघर्ष का स्तर कम हो गया है। हालांकि अन्य क्षेत्रों में आसपास होने वाले विस्फोटों के दौरान घर में शरण लिए हुए निवासियों ने कहा कि लड़ाके घर-घर जा रहे हैं, लोगों को धमका रहे हैं और उन्हें जो कुछ भी मिल रहा है उसे चुरा रहे हैं। ऐसे में जब संघर्ष तीसरे सप्ताह में प्रवेश कर गया है, खार्तूम के क्षेत्रों में बिजली और पानी की कमी हो गई है।
सूडानी स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार कुल मृतक संख्या बढ़कर 528 हो गई है जबकि 4,500 घायल हुए हैं। संयुक्त राष्ट्र के राहत समन्वयक मार्टि ग्राफिथ्स ने कहा कि खार्तूम के साथ-साथ दारफूर के जिनेना और नायला शहर में संयुक्त राष्ट्र के दफ्तरों पर हमला किया गया और लूटपाट हुई। उन्होंने कहा कि यह अस्वीकार्य है और अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत निषिद्ध है। (एजेंसी)
Death toll rises to over 400 amid conflict in sudan
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
भंडारा में मक्का खरीदी अटकी, गोदाम की कमी और लिमिट संकट से किसान परेशान
Apr 21, 2026 | 04:08 PMइस देश को 14 हजार करोड़ के हथियार बेचना चाहता था पाकिस्तान, सऊदी अरब ने ऐसे रोका रास्ता
Apr 21, 2026 | 03:56 PMअकोला-अकोट हाईवे पर सुविधाओं का अभाव, पेड़-बस शेड बिना टोल वसूली की तैयारी, प्रहार संगठन की आंदोलन चेतावनी
Apr 21, 2026 | 03:55 PMसंगमनेर में ‘युवा संगम’ कार्यक्रम, नेताओं का युवाओं को सक्रिय और जागरूक बनने का संदेश
Apr 21, 2026 | 03:45 PMअब सस्ता इलेक्ट्रिक ऑटो आने वाला, Hyundai-TVS की जोड़ी मार्केट में मचाएंगी धूम
Apr 21, 2026 | 03:44 PM‘IPL की तरह बिक रहे हैं महाराष्ट्र के नेता’; आम सभा में उद्धव ठाकरे का महायुति सरकार पर तीखा हमला
Apr 21, 2026 | 03:41 PMअकोला संतों के आशीर्वाद से ही संभव है भगवंत की प्राप्ति, रामायणाचार्य रामराव महाराज ढोक ने दी कृपा की सीख
Apr 21, 2026 | 03:36 PMवीडियो गैलरी

ड्रेस कोड या खास रणनीति? लेंसकार्ट विवाद पर भड़कीं नाजिया इलाही खान, कंपनी पर लगाए धार्मिक भेदभाव के आरोप
Apr 21, 2026 | 02:20 PM
मजदूरी मांगने पर ईंट भट्ठा मालिक की हैवानियत, मजदूर को बेरहमी से पीटने के बाद समझौते का बनाया दबाव
Apr 20, 2026 | 11:41 PM
‘भारत की आस्था को दुनिया की कोई भी ताकत डिगा नहीं पाई..,’ योगी आदित्यनाथ ने सनातन आस्था को बताया शाश्वत
Apr 20, 2026 | 11:10 PM
पटना में महिला आरक्षण को लेकर NDA कार्यकर्ताओं का आक्रोश, विपक्ष पर जमकर गरजी महिलाएं
Apr 20, 2026 | 10:33 PM
चुनाव है तो क्या सीट तुम्हारी हो गई? ट्रेन में महिला की रिजर्व सीट पर दबंगई, जवाब सुनकर हो जाएंगे हैरान
Apr 20, 2026 | 10:25 PM
फरसा लहराने वालों को मेरठ डिप्टी एसपी की सख्त चेतावनी, VIDEO हुआ वायरल; सोशल मीडिया पर हो रही तारीफ
Apr 20, 2026 | 10:17 PM













