Cuba Blackout: क्यूबा ब्लैकआउट का कहर, ऊर्जा मंत्री ने टीवी पर कहा हमारे पास कोई ईंधन नहीं बचा
Cuba Blackout: ब्लैकआउट से पूरे देश में अंधेरा छा गया है। ऊर्जा मंत्री ने टीवी पर बताया कि ईंधन पूरी तरह खत्म है। अमेरिकी प्रतिबंधों के कारण 20 से 22 घंटे बिजली कटौती हो रही है, जिससे जीवन ठप है।
- Written By: प्रिया सिंह
क्यूबा में ब्लैकआउट (सोर्स-सोशल मीडिया)
Cuba Blackout As Minister Declares No Fuel: कैरिबियाई सागर में बसे छोटे से देश क्यूबा में इस समय पेट्रोल और डीजल का स्टॉक खत्म होने से भयानक ब्लैकआउट छा गया है। राजधानी हवाना समेत कई इलाकों में रोज 20 से 22 घंटे तक भारी बिजली कटौती हो रही है। इससे सभी शहर अंधेरे में डूबे हुए हैं और आम लोगों की जिंदगी बुरी तरह से प्रभावित हो चुकी है। इस लगातार हो रही बिजली कटौती ने लोगों का गुस्सा बढ़ा दिया है और पूरे देश में हाहाकार मच गया है।
गुस्साए लोग कई शहरों में सड़कों पर उतर आए हैं और जोर-शोर से नारे लगाते हुए अपना लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। बिजली कटौती की वजह से देश के अस्पतालों में कामकाज प्रभावित हो रहा है और मरीजों की जान पर बन आई है। इसके साथ ही स्कूलों में बच्चों की दिक्कतें बढ़ गई हैं और सभी फैक्ट्रियां भी बंद होने की कगार पर हैं। सार्वजनिक परिवहन और जरूरी सेवाएं भी संकट की मार झेल रही हैं, जिससे आम लोगों का जीवन बिल्कुल ठप है।
ऊर्जा मंत्री का लाइव टीवी पर ऐलान
इन भारी परेशानियों के बीच क्यूबा के ऊर्जा मंत्री विसेंटे डे ला ओ लेवी ने टीवी पर लाइव आकर अपनी बात रखी। उन्होंने साफ कहा कि देश के पास अब डीजल और फ्यूल ऑयल का कोई भी भंडार शेष नहीं बचा है। उनका कहना है कि पूरा बिजली तंत्र अब सिर्फ स्थानीय कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस के ही भरोसे चल रहा है। ईंधन की इस भारी कमी के कारण बिजली संयंत्र अपनी पूरी क्षमता के साथ बिल्कुल भी काम नहीं कर पा रहे हैं। सरकार इसे लेकर बहुत ही ज्यादा असमंजस की स्थिति झेल रही है और उनके हाथ में अब कुछ नहीं है। मंत्री ने स्पष्ट कर दिया है कि इस भयानक संकट से तुरंत बाहर निकलने का उनके पास कोई रास्ता नहीं है।
सम्बंधित ख़बरें
बांग्लादेश में बढ़ी सियासी हलचल, वतन वापसी की तैयारी में शेख हसीना; अवामी लीग ने बुलाई रैली
सिंधु जल समझौते पर पाकिस्तान की बड़ी साजिश! भारत के खिलाफ वैश्विक समर्थन जुटाने की तैयारी, जानें क्या है प्लान
चीन और पश्चिम को छोड़ भारत के ‘DPI’ मॉडल का दीवाना हुआ इंडोनेशिया, क्या मोदी की जकार्ता यात्रा रचेगी इतिहास?
Syria Buffer Zone: सीरिया में इजरायली सेना का भारी विरोध, बफर जोन में स्थानीय लोगों ने किया पथराव
संकट का मुख्य कारण
क्यूबा की सरकार ने इस अभूतपूर्व बिजली संकट के लिए अमेरिका की सख्त आर्थिक नीति को जिम्मेदार माना है। अमेरिका ने जनवरी 2026 में उन कंपनियों और जहाजों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी थी जो तेल देते हैं। इन कड़े तेल प्रतिबंधों के कारण देश की ऊर्जा आपूर्ति पूरी तरह से चरमरा गई और देश अंधेरे में डूब गया।
यह भी पढ़ें: Trump China Deal: ट्रंप-जिनपिंग में बड़ी डील, ईरान को हथियार नहीं देगा चीन और खरीदेगा 200 बोइंग विमान
अमेरिकी चेतावनी के बाद पेमेक्स (Pemex) समेत कई बड़े सप्लायर्स ने क्यूबा को तेल भेजना काफी कम कर दिया। वेनेज़ुएला भी लंबे समय से क्यूबा को सस्ते तेल की नियमित सप्लाई करता आ रहा था जो अब कम हो गई है। 2026 में वहां हुए राजनीतिक बदलावों और अमेरिकी दबाव के बाद यह आपूर्ति लगभग पूरी तरह बंद हो गई है।
