Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सऊदी में बदली हवा, महिलाओं को ड्राइविंग की आजादी, क्राउन प्रिंस सलमान के 5 फैसलों ने मचाई हलचल

सऊदी के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान देश को मॉडर्न बनाने के लिए लगातार क्रांतिकारी फैसले ले रहे हैं। इसमें महिलाओं को ड्राइविंग की आजादी के साथ शराब पर रोक को खत्म करना भी शामिल है।

  • By अक्षय साहू
Updated On: May 28, 2025 | 06:34 PM

सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस सलमान

Follow Us
Close
Follow Us:

रियाद: सऊदी अरब में 2030 एक्सपो और 2034 फीफा वर्ल्ड कप आयोजित होने वाला है। इसे लेकर सऊदी के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान (एमबीएस) लगातार क्रांतिकारी फैसले ले रहे हैं। जिसे देखकर दुनिया भी हैरान है। सलमान ने हाल ही में संकेत दिए थे कि वो देश में शराब पर लगे 73 साल पुराने प्रतिबंध को खत्म कर सकते हैं।

सऊदी में शराब पर प्रतिबंध हटाने की खबर बाहर आते ही इसे लेकर विवाद शुरू हो गया था। यहां शराब पीने और बेचने पर पिछले 73 साल से प्रतिबंध लगा है। इसे लेकर खबर थी कि सलमान इस प्रतिबंध को फीफा वर्ल्ड कप 2034 को देखते हुए खत्म कर सकते हैं। हालांकि बाद में सऊदी अधिकारियों ने इसका खंडन किया और दावा किया। लेकिन जानकारों की मानें तो क्राउन प्रिंस जल्द ही इसे लेकर फैसला कर सकते हैं।

देश को मॉडर्न बनाने की कोशिश

मोहम्मद बिन सलमान इससे पहले भी कई ऐसे फैसले कर चुके हैं जो दिखातेहैं कि वो देश को रूढ़िवादी सोच से बाहर निकालकर मॉडर्न बनाने की कोशिश कर रहे हैं। सलमान इसकी शुरुआत 2018 में महिलाओं को ड्राइविंग की आजादी देने के साथ की थी। उस वक्त सलमान इस फैसले के लिए उनकी काफी सराहना की गई थी।

सम्बंधित ख़बरें

Pope Leo का ट्रंप पर निशाना: ‘राजनीतिक लक्ष्यों के लिए सैन्य बल का इस्तेमाल गलत’

चीन में नागरिकों वकीलों, छात्रों और मजदूरों की आवाज खामोश कर रही जिनपिंग सरकार

तेहरान की सड़कों पर लाशें! खामनेई ने प्रदर्शनकारियों पर चलवाईं गोलियां, 200 लोगों की मौत के बाद बिगड़े हालात

ट्रंप का एलान: अमेरिका बेचेगा वेनेजुएला का 5 करोड़ बैरल तेल, भारत को भी मिल सकती है खरीदने की मंजूरी

बस ऑर्डर का है इंतजार… किसी भी समय हो सकता है ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमला, वॉशिंगटन में भी हलचल तेज

क्राउन प्रिंस सलमान के 5 बड़े फैसले

  • मोहम्मद बिन सलमान ने पिछले कुछ सालों में कई बड़े फैसले लिए हैं। इनमें से पांच फैसले ऐसे थे जिन्होंने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा। 2018 से पहले सऊदी अरब की महिलाओं के ड्राइविंग करने पर प्रतिबंध था। लेकिन सलमान ने जून 2018 में ऐतिहासिक फैसला लेते हुए महिलाओं के ड्राइविंग करने पर प्रतिबंध को हटाने का फैसला किया।
  • सऊदी अरब एक इस्लामिक देश है। यहां शरिया कानून का सख्ती से पालन किया जाता है। सऊदी में पिछले 73 साल से शराब पर पाबंदी है। क्योंकि इस्लाम में इसे हराम माना गया है। लेकिन सलमान ने जनवरी 2024 में राजधानी रियाद में पहली सरकारी दुकान खुलने की इजाजत दी। लेकिन केवल विदेशी राजदूत ही यहां शराब खरीद सकते हैं।
  • सऊदी की धार्मिक पुलिस जिसे मुतावा के नाम से जाना जाता है, कभी समाज पर सख्त निगरानी रखती थी। यह पुलिस ड्रेस कोड, लिंग आधारित अलगाव, और सामाजिक व्यवहार को नियंत्रित करती थी। लेकिन प्रिंस सलमान ने इसकी शक्तियों को सीमित कर दिया।
  • सलमान के क्राउन प्रिंस बनने से पहले सऊदी अरब बहुत अधिक धार्मिक था। लेकिन सलमान ने क्राउन प्रिंस बनने के बाद देश को मॉडर्न बनाने के लिए कई अहम फैसले लिए। इनमें से एक देश को मनोरंजन और पर्यटन का ग्लोबल हब बनाने का फैसला भी शामिल था। 2024 में जेनिफर लोपेज और हेल बेरी ने रियाद में परफॉर्म किया।
  • प्रिंस सलमान का सबसे महत्वाकांक्षी कदम है विजन 2030, जिसका लक्ष्य सऊदी अरब की तेल-आधारित अर्थव्यवस्था को विविधतापूर्ण बनाना है। इसके तहत, तकनीक, पर्यटन, और नवीकरणीय ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में भारी निवेश किया जा रहा है।

Crown prince salman modern reforms shake saudi society

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 28, 2025 | 06:25 PM

Topics:  

  • FIFA World Cup
  • Latest News
  • Saudi Arabia
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.