- Hindi News »
- World »
- Crown Prince Salman Modern Reforms Shake Saudi Society
सऊदी में बदली हवा, महिलाओं को ड्राइविंग की आजादी, क्राउन प्रिंस सलमान के 5 फैसलों ने मचाई हलचल
सऊदी के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान देश को मॉडर्न बनाने के लिए लगातार क्रांतिकारी फैसले ले रहे हैं। इसमें महिलाओं को ड्राइविंग की आजादी के साथ शराब पर रोक को खत्म करना भी शामिल है।
- Written By: अक्षय साहू

सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस सलमान
रियाद: सऊदी अरब में 2030 एक्सपो और 2034 फीफा वर्ल्ड कप आयोजित होने वाला है। इसे लेकर सऊदी के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान (एमबीएस) लगातार क्रांतिकारी फैसले ले रहे हैं। जिसे देखकर दुनिया भी हैरान है। सलमान ने हाल ही में संकेत दिए थे कि वो देश में शराब पर लगे 73 साल पुराने प्रतिबंध को खत्म कर सकते हैं।
सऊदी में शराब पर प्रतिबंध हटाने की खबर बाहर आते ही इसे लेकर विवाद शुरू हो गया था। यहां शराब पीने और बेचने पर पिछले 73 साल से प्रतिबंध लगा है। इसे लेकर खबर थी कि सलमान इस प्रतिबंध को फीफा वर्ल्ड कप 2034 को देखते हुए खत्म कर सकते हैं। हालांकि बाद में सऊदी अधिकारियों ने इसका खंडन किया और दावा किया। लेकिन जानकारों की मानें तो क्राउन प्रिंस जल्द ही इसे लेकर फैसला कर सकते हैं।
देश को मॉडर्न बनाने की कोशिश
मोहम्मद बिन सलमान इससे पहले भी कई ऐसे फैसले कर चुके हैं जो दिखातेहैं कि वो देश को रूढ़िवादी सोच से बाहर निकालकर मॉडर्न बनाने की कोशिश कर रहे हैं। सलमान इसकी शुरुआत 2018 में महिलाओं को ड्राइविंग की आजादी देने के साथ की थी। उस वक्त सलमान इस फैसले के लिए उनकी काफी सराहना की गई थी।
सम्बंधित ख़बरें
ईरान का ‘समुद्री चक्रव्यूह’! क्या वाकई समंदर में बिछी हैं बारूदी सुरंगें? तेहरान के दावे से टेंशन में दुनिया
बेंगलुरु की सड़क पर जोंबी जैसा खड़ा दिखा युवक! क्या भारत में आ गया अमेरिका वाला खतरनाक ड्रग? वीडियो वायरल
ममता बनर्जी को हराने के लिए 1000 करोड़ की साजिश! बंगाल राजनीति का सबसे बड़ा वीडियो लीक, ED जांच की मांग
बेबस हुई दुनिया! ईरान ने ‘Hormuz’ पर लगाई सख्त पाबंदी, अमेरिका-इजरायल के लिए पैदा हुई नई आफत
क्राउन प्रिंस सलमान के 5 बड़े फैसले
- मोहम्मद बिन सलमान ने पिछले कुछ सालों में कई बड़े फैसले लिए हैं। इनमें से पांच फैसले ऐसे थे जिन्होंने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा। 2018 से पहले सऊदी अरब की महिलाओं के ड्राइविंग करने पर प्रतिबंध था। लेकिन सलमान ने जून 2018 में ऐतिहासिक फैसला लेते हुए महिलाओं के ड्राइविंग करने पर प्रतिबंध को हटाने का फैसला किया।
- सऊदी अरब एक इस्लामिक देश है। यहां शरिया कानून का सख्ती से पालन किया जाता है। सऊदी में पिछले 73 साल से शराब पर पाबंदी है। क्योंकि इस्लाम में इसे हराम माना गया है। लेकिन सलमान ने जनवरी 2024 में राजधानी रियाद में पहली सरकारी दुकान खुलने की इजाजत दी। लेकिन केवल विदेशी राजदूत ही यहां शराब खरीद सकते हैं।
- सऊदी की धार्मिक पुलिस जिसे मुतावा के नाम से जाना जाता है, कभी समाज पर सख्त निगरानी रखती थी। यह पुलिस ड्रेस कोड, लिंग आधारित अलगाव, और सामाजिक व्यवहार को नियंत्रित करती थी। लेकिन प्रिंस सलमान ने इसकी शक्तियों को सीमित कर दिया।
- सलमान के क्राउन प्रिंस बनने से पहले सऊदी अरब बहुत अधिक धार्मिक था। लेकिन सलमान ने क्राउन प्रिंस बनने के बाद देश को मॉडर्न बनाने के लिए कई अहम फैसले लिए। इनमें से एक देश को मनोरंजन और पर्यटन का ग्लोबल हब बनाने का फैसला भी शामिल था। 2024 में जेनिफर लोपेज और हेल बेरी ने रियाद में परफॉर्म किया।
- प्रिंस सलमान का सबसे महत्वाकांक्षी कदम है विजन 2030, जिसका लक्ष्य सऊदी अरब की तेल-आधारित अर्थव्यवस्था को विविधतापूर्ण बनाना है। इसके तहत, तकनीक, पर्यटन, और नवीकरणीय ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में भारी निवेश किया जा रहा है।
Crown prince salman modern reforms shake saudi society
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Lakshmi Puja Mistakes: अक्षय तृतीया पर भूलकर भी न करें ये 5 काम, रूठ सकती हैं मां लक्ष्मी!
Apr 09, 2026 | 10:35 PMहाथ से छिटका बैट, फिर भी गेंद गई बाउंड्री के पार, अजिंक्य रहाणे के इस अजब-गजब शॉट देख दंग रह गए फैंस- VIDEO
Apr 09, 2026 | 10:28 PMनहीं रहे भारत के सबसे उम्रदराज टेस्ट क्रिकेटर CD Gopinath, 96 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
Apr 09, 2026 | 10:04 PMईरान का ‘समुद्री चक्रव्यूह’! क्या वाकई समंदर में बिछी हैं बारूदी सुरंगें? तेहरान के दावे से टेंशन में दुनिया
Apr 09, 2026 | 10:02 PMमाउंट आबू: राजस्थान का हरा-भरा स्वर्ग, जहां दिखता है प्रकृति और आस्था का अनोखा संगम
Apr 09, 2026 | 09:58 PMथिएटर में गर्दा उड़ाने के बाद OTT पर भी धमाका करेगी ‘Dhurandhar 2’, जानिए कब और कहां होगी रिलीज
Apr 09, 2026 | 09:55 PMबेंगलुरु की सड़क पर जोंबी जैसा खड़ा दिखा युवक! क्या भारत में आ गया अमेरिका वाला खतरनाक ड्रग? वीडियो वायरल
Apr 09, 2026 | 09:53 PMवीडियो गैलरी

इटावा रेलवे स्टेशन पर शर्मनाक! भगवाधारी बुजुर्ग को चोटी पकड़कर घसीटा, बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल
Apr 09, 2026 | 09:32 PM
ममता बनर्जी को हराने के लिए 1000 करोड़ की साजिश! बंगाल राजनीति का सबसे बड़ा वीडियो लीक, ED जांच की मांग
Apr 09, 2026 | 09:26 PM
ममता का मास्टरप्लान या भाजपा की अंदरूनी कलह? पहले चरण की वोटिंग से पहले बदल गया पूरा नैरेटिव!
Apr 09, 2026 | 07:08 AM
कानपुर के ‘किडनी कांड’ को लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कही बड़ी बात
Apr 08, 2026 | 10:49 PM
SDM के सामने जल निगम अधिकारियों पर क्यों भड़के भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा
Apr 08, 2026 | 10:37 PM
उधार के शब्द और सरेआम फजीहत! शहबाज शरीफ के पोस्ट में निकली ऐसी गलती, पूरी दुनिया में उड़ रहा है मजाक
Apr 08, 2026 | 10:27 PM











