Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पाक सेना में संकट, भड़के आर्मी चीफ असीम मुनीर, किया 100 अधिकारियों पर कार्रवाई, 35 बर्खास्त

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर ने गुस्सा निकालते हुए इमरान खान के करीबी सैन्य अधिकारियों पर कार्रवाई की है। जिनमें 35 अधिकारियों को तुरंत सेना से बर्खास्त कर दिया गया।

  • By अमन उपाध्याय
Updated On: Jan 20, 2025 | 01:40 PM

इमरान खान और पाक आर्मी चीफ असीम मुनीर, फोटो ( सो. सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को 14 साल की सजा सुनाई गई है, जबकि उनकी पत्नी बुशरा बीवी को भी 7 साल की सजा मिली है। इसके बाद, अब पाकिस्तान में इमरान खान के करीबी लोगों को भी निशाना बनाया जा रहा है।

पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर ने इमरान खान के करीबी सैन्य अधिकारियों के खिलाफ बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने सेना के 100 अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की है, जिनमें से 35 अधिकारियों को सीधे सेना से बर्खास्त कर दिया गया है।

इमरान खान के करीबी सैन्य अधिकारियों पर निशाना

पाकिस्तान में 9 मई को हुई घटना के बाद, सेना प्रमुख असीम मुनीर ने ब्रिगेडियर शोएब के नेतृत्व में एक जांच कमिटी बनाई थी। इसका मुख्य उद्देश्य यह था कि इमरान खान के करीबी सैन्य अधिकारियों को पहचानना। ब्रिगेडियर शोएब की जांच में 100 अधिकारियों को चिह्नित किया गया, जिनके इमरान खान के साथ अच्छे रिश्ते थे।

विदेश की अन्य खबरों को पढ‍़ने के लिए यहां क्लिक करें

पाकिस्तानी सेना को उम्मीद था कि इमरान खान जेल में उनकी शर्तों को मान लेंगे। अगर ऐसा होता, तो उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती। लेकिन जब इमरान खान से बातचीत असफल हो गई, तो उन्हें 14 साल की सजा दी गई। इसके बाद जनरल असीम मुनीर ने इमरान खान के करीबी सैन्य अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की।

इस तरह से की गई कार्रवाई

रिपोर्ट के अनुसार, 15 सैन्य अधिकारियों को बिना पेंशन के सेना से निकाल दिया गया है, जबकि 20 अधिकारियों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी गई है। इसके अलावा, 50 अधिकारियों को बिना किसी गलती के सेवानिवृत कर दिया गया है। 5 अधिकारियों पर उनकी सेवा पुस्तिका में नकारात्मक रिपोर्ट डाली गई है और बाकी 10 अधिकारियों को कड़ी चेतावनी दी गई है। इन सभी अधिकारियों में विभिन्न रैंक के लोग शामिल हैं।

मानसिक रूप से कमजोर करने की कोशिश

पाकिस्तान के सेना प्रमुख, अमीर मुनीर यह एक बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। कहा जा रहा है कि उनका यह कदम इमरान खान को एक सीधा संदेश देने के लिए था, जिसमें वह यह दिखाना चाहते हैं कि इमरान खान से जुड़े किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को कोई भी छूट नहीं मिलेगी। इसके साथ ही, इस सजा के जरिए सेना प्रमुख इमरान खान को मानसिक रूप से कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं।

Crisis in pak army army chief asim munir furious took action against 100 officers 35 were dismissed

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 20, 2025 | 01:39 PM

Topics:  

  • Imran Khan

सम्बंधित ख़बरें

1

इमरान खान केस ने पकड़ा अंतरराष्ट्रीय तूल, UN की सख्त टिप्पणी से हिली पाक सरकार; जानें क्या कुछ कहा?

2

जेल में इमरान, बाहर सेना का चोकहोल्ड! क्या फैज हमीद का खुलासा लाएगा भूचाल? पाकिस्तान में मची खलबली

3

अदियाला जेल में इमरान-बुशरा पर जुल्म! जेल में खराब है दोनों की हालत, अफरीदी के दावों से मचा हड़कंप

4

इमरान से मिलने से रोका…तो फूटा CM अफरीदी का गुस्सा, जेल के बाहर ही दे डाली शहबाज-मुनीर को चेतावनी

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.