- Hindi News »
- World »
- Coup In Guinea Bissau Military Seizes Power President Says I Have Been Removed
अफ्रीकी देश गिनी-बिसाऊ में तख्तापलट: सेना ने संभाली सत्ता, राष्ट्रपति बोले- मुझे हटा दिया गया
Guinea-Bissau: गिनी-बिसाऊ में सेना ने तख्तापलट कर सत्ता अपने हाथ में ले ली। राष्ट्रपति एंबालो बोले- ‘मुझे हटा दिया गया’। चुनाव रोके गए, सीमा सील और कर्फ्यू लागू।
- Written By: प्रिया सिंह

गिनी-बिसाऊ में सेना ने किया तख्तापलट (सोर्स - सोशल मीडिया)
Coup in Guinea-Bissau Military Seizes Power: अफ्रीकी देश गिनी-बिसाऊ में बुधवार को अचानक स्थिति बदल गई। राष्ट्रपति भवन के पास गोलीबारी के बाद सेना ने सत्ता संभालने की घोषणा कर दी। सेना ने चुनाव प्रक्रिया रोक दी, बॉर्डर सील कर दिए और कर्फ्यू लगा दिया। राष्ट्रपति उमरो सिसोको एंबालो ने कहा कि उन्हें पद से हटा दिया गया है।
तख्तापलट की घोषणा
अफ्रीकी देश गिनी-बिसाऊ में बुधवार को सेना ने अचानक सरकारी टीवी पर आकर घोषणा की कि उसने देश की सत्ता अपने हाथ में ले ली है। यह घोषणा राष्ट्रपति भवन के पास गोलीबारी की खबरों के तुरंत बाद की गई। सैन्य उच्च कमान ने सरकारी चैनल पर कहा कि उसने “गिनी-बिसाऊ रिपब्लिक की पूरी शक्ति अपने हाथ में ले ली है।”
सेना के प्रवक्ता डिनिस एन’तचमा ने बताया कि यह कार्रवाई देश को अस्थिर करने की चल रही साजिश के जवाब में की गई है।
राष्ट्रपति बोले- ‘मुझे हटा दिया गया’
सेना ने कहा कि राष्ट्रपति उमारो सिसोको एंबालो को हटा दिया गया है, चुनाव प्रक्रिया रोक दी गई है, बॉर्डर बंद कर दिए गए हैं और कर्फ्यू लगा दिया गया है। घोषणा के तुरंत बाद एंबालो ने फ्रांस 24 टीवी पर बयान दिया, “मुझे सत्ता से हटा दिया गया है।”
सेना ने कहा कि उसने “द हाई मिलिट्री कमांड फॉर द रेस्टोरेशन ऑफ ऑर्डर” नाम से एक नया समूह बना लिया है जो अगली सूचना तक देश चलाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
’48 घंटे में डील करो या अंजाम…’, डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दी फाइनल वॉर्निंग; दुनिया की सांसें थमीं
ट्रंप की ‘फायर’ लिस्ट में रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ? सिगनलगेट स्कैम और ईरानी ट्रोलिंग ने बढ़ाई US की टेंशन
होर्मुज स्ट्रेट में इजरायली जहाज पर ईरानी ड्रोन का भीषण हमला, धू-धू कर जला शिप; मिडिल ईस्ट में भारी तनाव
अमेरिका की हर चाल पर चीन की ‘बाज नजर’; AI और डेटा के जरिए सैन्य गतिविधियों को उजागर कर रही हैं चीनी कंपनियां
राष्ट्रपति कहां हैं- स्थिति स्पष्ट नहीं
अधिकारियों ने स्पष्ट नहीं किया कि एंबालो को गिरफ्तार किया गया है या नहीं। दो सुरक्षा सूत्रों ने कहा कि उन्हें आर्मी चीफ ऑफ स्टाफ के कार्यालय में रखा गया है। वहीं, राष्ट्रपति के चुनावी प्रतिद्वंद्वी फर्नांडो डायस ने एक वीडियो संदेश जारी कर दावा किया कि उन्हें भी पकड़ने की कोशिश की गई थी, लेकिन वह सुरक्षित स्थान पर पहुंच गए हैं।
‘यह एक झूठा तख्तापलट’- विपक्ष
डायस ने दावा किया कि पूर्व प्रधानमंत्री डोमिंगोस सिमोस परेरा को हिरासत में ले लिया गया है। उन्होंने आरोप लगाया, “हम पर झूठे तख्तापलट का आरोप लगाया जा रहा है सिर्फ इसलिए कि मैं चुनाव जीत गया।”अफ्रीकन यूनियन और ECOWAS ने तख्तापलट पर गहरी चिंता जताई और गिरफ्तार अधिकारियों की तुरंत रिहाई की मांग की।
यह भी पढ़ें: इमरान खान की हत्या की अटकलें: पाकिस्तान में बिगड़ते हालात, तालिबान ने एयरस्पेस रोका
अशांति से घिरा देश
सेनेगल और गिनी के बीच बसे छोटे तटीय देश गिनी-बिसाऊ की जनसंख्या लगभग 20 लाख है। यह यूरोप जाने वाले कोकीन तस्करी का कुख्यात मार्ग भी माना जाता है। अभी साफ नहीं है कि सेना को पूरे सैन्य ढांचे का समर्थन मिला है या नहीं।
Coup in guinea bissau military seizes power president says i have been removed
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अब फ्री में मिलेगा ऑफिस जैसा AI, Claude का बड़ा अपडेट, आसानी से होगा काम
Apr 05, 2026 | 03:58 AMAaj Ka Rashifal 5 April: रविवार को मकर राशि वालों पर भारी पड़ सकती है ग्रहों की चाल, जानें अपनी का हाल
Apr 05, 2026 | 12:05 AMरोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रन से हराया, 20वें ओवर में तुषार देशपांडे का कमाल
Apr 04, 2026 | 11:35 PMRR vs LSG: यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने मिलकर रचा इतिहास, तोड़ दिया सालों पुराना रिकॉर्ड
Apr 04, 2026 | 10:45 PMशर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
Apr 04, 2026 | 10:36 PMहिंदू महिला की संपत्ति पर बड़ा फैसला: बिना संतान मौत पर पति को नहीं मिलेगा हक
Apr 04, 2026 | 10:27 PMइंदौर में ‘गर्ल गैंग’ का तांडव! तमाशबीन बनी रही भीड़; युवती को घेरकर बेरहमी से पीटा, VIDEO हुआ वायरल।
Apr 04, 2026 | 10:23 PMवीडियो गैलरी

Saharanpur के मदरसा में ‘तालिबानी’ सजा! मासूम को डंडों से बेरहमी से पीटा, VIDEO देख दहल जाएगा दिल
Apr 04, 2026 | 10:13 PM
मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM














