Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बेनतीजा रहा COP29 का पहला सप्ताह, इन कारणों से जलवायु कार्रवाई की प्रगति पर पड़ा असर

बाकू में सीओपी29 शिखर सम्मेलन का पहला सप्ताह बिना किसी महत्वपूर्ण सफलता के ही समाप्त हो गया। जी-77/चीन और अन्य क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करते हुए भारत ने अधूरी वित्तीय प्रतिबद्धताओं पर विकसित देशों से जवाबदेही की मांग की।

  • By साक्षी सिंह
Updated On: Nov 17, 2024 | 06:10 PM

COP29 Summit

Follow Us
Close
Follow Us:

अजरबैजान: बाकू में सीओपी29 शिखर सम्मेलन का पहला सप्ताह बिना किसी महत्वपूर्ण सफलता के ही समाप्त हो गया। क्योंकि विकसित और विकासशील देशों के बीच गहरे मतभेदों के कारण जलवायु वित्त, व्यापार उपायों और जलवायु कार्रवाई के लिए न्यायसंगत जिम्मेदारी जैसे प्रमुख मुद्दों पर प्रगति बाधित हो गई। जी-77/चीन और दूसरे क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करते हुए भारत ने अधूरी वित्तीय प्रतिबद्धताओं पर विकसित देशों से जवाबदेही की मांग की।

जी-77/चीन गुट ने जलवायु वित्त पोषण के लिए प्रतिवर्ष 1.3 लाख करोड़ अमेरिकी डॉलर की मांग दोहराई, जिसमें अनुदान और रियायती वित्तपोषण पर जोर दिया गया। ताकि जलवायु परिवर्तन के प्रभावों से पहले से ही जूझ रही कमजोर अर्थव्यवस्थाओं पर बोझ न पड़े।

विकसित देशों से ऋण-प्रेरित प्रणाली से परहेज करने का आग्रह करते हुए एक भारतीय वार्ताकार ने कहा कि अब तक उपलब्ध कराए गए जलवायु वित्त का लगभग 70 प्रतिशत हिस्सा ऋण के रूप में है। यह अस्वीकार्य है और विकासशील अर्थव्यवस्थाओं पर अनुचित दबाव डालता है।

सम्बंधित ख़बरें

चीन में नागरिकों वकीलों, छात्रों और मजदूरों की आवाज खामोश कर रही जिनपिंग सरकार

अमेरिका को सीधी चुनौती! समंदर में BRICS का शक्ति प्रदर्शन, रूस-चीन और ईरान ने शुरू किया महाअभ्यास

साइबर घोटाले का मास्टरमाइंड Chen Zhi गिरफ्तार, कंबोडिया से चीन प्रत्यर्पण के बाद खुलेगा अरबों का राज

अमेरिका के ‘दुश्मन’ पर चीन का शिकंजा; अरबपति चेन झी गिरफ्तार, 6 पादरी भी सलाखों के पीछे

संयुक्त राष्ट्र जलवायु प्रमुख साइमन स्टील ने जी-20 देशों से साहसिक कदम उठाने का आग्रह किया और चेतावनी दी कि इसके बिना, समूह में कोई भी अर्थव्यवस्था जलवायु-संचालित आर्थिक नुकसान से बच नहीं पाएगी।

हालांकि, एकजुटता के उनके आह्वान से गतिरोध दूर नहीं हो सका। ई3जी की जलवायु कूटनीति टीम की कोसिमा कैसल ने भू-राजनीतिक तनावों से पैदा हुए चुनौतियों को स्वीकार किया, लेकिन रियो डी जेनेरियो में आगामी जी20 नेताओं के शिखर सम्मेलन की संभावनाओं को रेखांकित किया। ‘ई3जी’ एक इंजीनियरिंग और पर्यावरण परामर्श फर्म है।

कैसल ने कहा कि जी-20 देशों के पास महत्वाकांक्षी जलवायु समझौतों को मूर्त रूप देने की कुंजी है, जो वैश्विक उत्सर्जन के 80 प्रतिशत के लिए जिम्मेदार हैं और विश्व अर्थव्यवस्था में 85 प्रतिशत की हिस्सेदारी रखते हैं। यूरोपीय संघ के कार्बन सीमा समायोजन तंत्र (CBAM) के विवादास्पद मुद्दे ने भी तीखी बहस को बढ़ावा दिया।

World News की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

भारत और अन्य विकासशील देशों ने इस कदम की आलोचना करते हुए कहा कि इससे उनकी अर्थव्यवस्थाओं पर अनुचित रूप से जुर्माना लगाया जा रहा है। साथ ही इसे समता के सिद्धांतों और जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र फ्रेमवर्क कन्वेंशन (UNFCCC) का उल्लंघन करार दिया।

बोलीविया के एक वार्ताकार ने भारत की चिंताओं को दोहराते हुए चेतावनी दी। बोलीविया ने कहा कि सीबीएएम जलवायु कार्रवाई की जिम्मेदारी न्यूनतम ऐतिहासिक उत्सर्जन वाले देशों पर डालता है, जिससे विकासशील देशों में औद्योगिक विकास प्रभावित होता है।

संयुक्त राष्ट्र जलवायु सम्मेलन (COP) के पहले सप्ताह के दौरान प्रौद्योगिकी हस्तांतरण एक और अनसुलझा मुद्दा बनकर उभरा। विकासशील देशों ने वित्तीय सहायता द्वारा समर्थित एक मजबूत प्रौद्योगिकी कार्यान्वयन कार्यक्रम की मांग की है। (एजेंसी)

Cop29 first week ended in a deadlock progress on climate action hindered due to differences

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 17, 2024 | 05:18 PM

Topics:  

  • China

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.