Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

इस्लामिक स्टेट से जुड़े आतंकियों का खूनी तांडव, महिलाओं समेत 66 लोगों की हत्या

ADF attack Congo: कांगो के इरुमु क्षेत्र में इस्लामिक स्टेट से जुड़े आतंकियों ने हमला कर कम से कम 66 लोगों की हत्या कर दी। आशंका है कि यह हमला हालिया सैन्य हवाई हमलों के प्रतिशोध में अंजाम दिया गया।

  • Written By: अमन उपाध्याय
Updated On: Jul 13, 2025 | 11:17 AM

इस्लामिक स्टेट से जुड़े आतंकियों का खूनी तांडव, फोटो (सो. सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

किनशासा: डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में इस्लामिक स्टेट से संबद्ध आतंकियों ने भीषण हमला करते हुए 66 निर्दोष लोगों की हत्या कर दी। अधिकारियों ने शनिवार को इस वारदात की पुष्टि की। बताया गया कि यह हमला अलायड डेमोक्रेटिक फोर्सेस (ADF) नामक आतंकी संगठन ने अंजाम दिया, जो इस्लामिक स्टेट से जुड़ा हुआ है।

हमला पूर्वी कांगो के इरुमु क्षेत्र में हुआ, जो युगांडा की सीमा के पास स्थित है। आतंकियों ने लोगों को बड़ी बेरहमी से चाकुओं से मार डाला। स्थानीय सिविल सोसाइटी के प्रमुख मार्सेल पालुकु ने जानकारी दी कि हमलावरों ने महिलाओं को भी नहीं बख्शा। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि कितने लोगों को अगवा किया गया है।

मृतकों की संख्या बढ़कर 66

संयुक्त राष्ट्र मिशन के प्रवक्ता जीन टोबी ओकाला ने इस हमले को “खून की नदियां बहा देने वाला” बताया। उन्होंने कहा कि पहले गुरुवार और शुक्रवार को वाल्से वोनकुतु चीफडम इलाके में लगभग 30 लोगों की मौत की खबर थी, लेकिन अब सिविल सोसाइटी से मिली नई जानकारी के अनुसार मृतकों की संख्या बढ़कर 66 हो गई है। माना जा रहा है कि यह हमला कांगो और युगांडा की सेनाओं द्वारा रविवार से की जा रही बमबारी के जवाब में किया गया है। ADF, जो एक युगांडाई इस्लामी संगठन है, 2019 से इस्लामिक स्टेट से जुड़ा हुआ है और दोनों देशों की सीमा पर सक्रिय है। इस संगठन के आतंकी अक्सर हिंसक गतिविधियों में शामिल रहते हैं और अब तक कई लोगों की जान ले चुके हैं।

सम्बंधित ख़बरें

हाॅकी मैच के दौरान गोलीबारी से दहला अमेरिका, 3 लोगों की दर्दनाक मौत, सामने आया खौफनाक VIDEO

तारिक रहमान आज लेंगे बांग्लादेश के प्रधानमंत्री पद की शपथ, BNP की ऐतिहासिक जीत और नई चुनौतियां

पाकिस्तान में ‘Honor Killing’ का बढ़ता संकट और न्याय में विफलता: रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

मेडागास्कर में चक्रवात गेजानी का कहर, 59 लोगों की मौत और भारी तबाही के बाद राहत कार्य हुए तेज

यह भी पढे़ें:- ‘नॉर्थ कोरिया को छेड़ा तो…’रूस ने अमेरिका-जापान सहित इस देश को दी खौफनाक धमकी

क्षेत्र में अशांति और तनाव बढ़ा

पूर्वी कांगो पहले ही वांडा समर्थित विद्रोही संगठन एम23 के साथ संघर्ष में उलझा हुआ है। हालांकि इस संघर्ष के जल्द खत्म होने की उम्मीद जताई जा रही है, लेकिन इसी बीच एडीएफ (ADF) के बढ़ते हमलों ने क्षेत्र में अशांति और तनाव को और बढ़ा दिया है। हाल के वर्षों में एडीएफ ने युगांडा सीमा के आस-पास और गोमा व इटूरी प्रांतों की ओर हमलों की गति तेज कर दी है।

सैकड़ों लोगों की हत्या

मानवाधिकार संगठनों और संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्टों के अनुसार, इस समूह ने सैकड़ों लोगों की हत्या की है और कई, खासकर बच्चों को अगवा किया है। दिसंबर में भी इस गुट ने नॉर्थ किवु के एक गांव पर हमला कर 10 लोगों की जान ले ली थी और कई को अपहरण कर लिया था। कांगो की कुल आबादी में मुस्लिम समुदाय लगभग 10 प्रतिशत है, जिनमें से अधिकतर पूर्वी क्षेत्र में बसे हुए हैं।

Congo attack islamic state adf terrorists kill 66 near uganda border

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 13, 2025 | 10:17 AM

Topics:  

  • Congo News
  • Latest News
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.